साहित्यिक संवाद के बीच होगा ‘तरुणाई के गीत’ का लोकार्पण

 गीत संग्रह की रचनाओं पर होगी चर्चा


मुंबई।
साहित्य खासकर पद्य विधा के प्रति रुचि रखने वाले लोगों के लिए मीरा रोड में एक विशेष साहित्यिक आयोजन होने जा रहा है। हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था, स्वर संगम फाउंडेशन और नीलम प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ गीतकार डॉ. सुधाकर मिश्र के गीत - संग्रह ‘तरुणाई के गीत’ का लोकार्पण एवं चर्चा-सत्र का आयोजन किया गया है।

आयोजन रविवार 4 अक्टूबर 2026 को शाम साढ़े चार बजे मीरा रोड पूर्व स्थित पूनम सागर कॉम्प्लेक्स के विरुंगला केंद्र में शुरू होगा। कार्यक्रम इंदिरा गांधी अस्पताल के ऊपर प्रथम मंजिल पर आयोजित किया गया है।जिसमें वरिष्ठ रचनाकार  हृदयेश मयंक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि डॉ. संतोष कौल काक विशेष अतिथि होंगी। गीत - संग्रह पर आयोजित चर्चा-सत्र में डॉ. (प्रोफेसर) शीतला प्रसाद दुबे, प्रो. डॉ. उमेश शुक्ल और डॉ. माधुरी सिंह पुस्तक तरुणाई के गीत* पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राकेश दुबे करेंगे। 

आयोजकों के अनुसार साहित्य प्रेमियों और रचनाकारों की मौजूदगी में गीत - संग्रह की रचनाओं, उनके भाव पक्ष और साहित्यिक सरोकारों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन में साहित्य से जुड़े लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन