पूर्व मंत्री पारसचंद जैन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय जैन समाजोत्थान ट्रस्ट और विभिन्न संगठनों ने किया याद,

 विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित कई गणमान्य हुए शामिल


उज्जैन।
पूर्व मंत्री, विधायक और अखिल भारतीय जैन समाजोत्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष पारसचंद जैन को एक शोक सभा में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह आयोजन अखिल भारतीय जैन समाजोत्थान ट्रस्ट, राजेंद्र सूरि शताब्दी शोध संस्थान और राज राजेंद्र जयंत सेन सूरि शिक्षा महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया। पारसचंद जैन का 3 अगस्त 2026 को देवलोक गमन हो गया था।

श्रद्धांजलि सभा में जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं और उज्जैन जिले के कई सामाजिक संगठनों ने उन्हें भावांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि पारसचंद जैन जैसा नाम था, वैसा ही उनका काम भी था। वे किसी को छोटा या बड़ा नहीं समझते थे और उनका व्यवहार सभी के प्रति स्नेहपूर्ण व मित्रवत था।

'पहलवान' नाम से प्रसिद्ध पारसचंद जैन के सहज, सरल व्यक्तित्व और अद्भुत नेतृत्व क्षमता को याद करते हुए उपस्थित जनों ने उनके देखे गए सपनों को पूर्ण करने का संकल्प लिया।

शोक सभा में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पार्षद रजत मेहता, राजेश बनवट, डॉ. बी.के. मेहता, राजबहादुर मेहता, डॉ. अनिल जैन, मदनलाल कनवाल, संजय कोठारी, सुरेश पगारिया, डॉ. पारस श्रीमाल, राकेश बनवट, शेखर पाठक, राजेंद्र पटवा, पवन जैन, प्रेमकुमार तलेरा, चंद्रकांता, अंगूरबाला, पूजा तलेरा और संदेश तलेरा सहित उनके पुत्र, पुत्रवधू, भाई, बहन एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सभा का समापन दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विद्या जोशी ने किया तथा आभार राजेश बनवट ने माना।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन