प्रवीण गोयल को 'बीएमई विशिष्ट सेवा सम्मान'

भारत मेटल एक्सचेंज का कार्यक्रम


मुंबई :-
मेटल इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा नई दिल्ली के सक्रिय समाजसेवी लायन प्रवीण गोयल को भारत मेटल एक्सचेंज लिमिटेड द्वारा प्रतिष्ठित "बीएमई विशिष्ट सेवा सम्मान" से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में NSE के  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ  आशीष कुमार चौहान ने प्रदान किया।इस अवसर पर प्रवीण गोयल ने कहा कि यह पल उनके लिए और भी विशेष और अविस्मरणीय बन गया हैं।इस चयन के लिए उन्होंने बीएमई का आभार माना व कहा कि आगे भी वे संस्था के लिए काम करते रहेंगे।कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील कोठारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एक्सचेंज के पदाधिकारी अतुल गोयल ने कहा कि प्रवीण गोयल को यह सम्मान बीएमई एसोसिएशन के प्रति उनके समर्पित योगदान और सेवा के लिए प्राप्त हुआ है।हमारे परिवार के लिए भी यह गर्व का क्षण है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये