जैन स्टार मंगल मिलन की वेबसाइट लॉन्च

सभी समुदायों को मिला परिचय सम्मेलन में मौका


भायंदर :- 
जैन समाज को एकजुट करने,समाज की गतिविधियों, प्रतिभाओं, उपलब्धियों एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘जैन स्टार मंगल मिलन’ के प्रथम अंक का विमोचन समारोह, वेबसाइट का शुभारंभ एवं परिचय सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अक्टूबर से दिसंबर 2026 के प्रथम अंक का विधिवत विमोचन किया गया। साथ ही जैन स्टार मंगल मिलन की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान जैन स्टार मंगल मिलन की आगामी योजनाओं एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। संस्था का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी संपर्क एवं समन्वय को मजबूत करना तथा सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को व्यापक मंच उपलब्ध कराता है।इस अवसर पर परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें पंजीकृत हुए जैन युवक -युवतियों ने स्टेज से अपना परिचय दिया कुल मिलाकर आयोजन में आपसी संवाद का अवसर उपलब्ध हुआ।  इस अवसर पर एंड राजेश बोथरा, कांतिलालजी कोठारी,प्रकाश जैन, महेंद्र मेहता, उमरावसिंहजी ओस्तवाल, अशोक लुनिया, अशोक राठौड़, मुकेश मेहता आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने जैन स्टार मंगल मिलन के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जैन स्टार मंगल मिलन के संपादक दिनेश सी. कोठारी ने कहा कि यह प्रथम अंक समाज के स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पत्रिका एवं वेबसाइट के माध्यम से समाज की सकारात्मक गतिविधियों, प्रतिभाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं समाज जनों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन बनाए रखने का आग्रह किया।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन