वैदिक चिंतन-आधुनिक विज्ञान के संगम पर मंथन
'विज्ञान दर्शन' संवाद का भव्य आयोजन 27 को
भायंदर :- भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह में आगामी 27 सितंबर को वीडीआरओ एजुकेशनल एसोसिएशन के माध्यम से 'विज्ञान दर्शन, वैदिक भारत यंग थिंकर डायलॉग' का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. रविकांति चंद्रकांत विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. आईआईटी बॉम्बे के प्राध्यापक, वैज्ञानिक, शोधकर्ता भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक चिंतन तथा आधुनिक विज्ञान से जुड़े
विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे. इस प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी बॉम्बे के फिजिक्स विभाग के साथ शोध सहयोग भी एक मुख्य आकर्षण रहेगा. विज्ञान दर्शन रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के निदेशक मोहित गौड़ कार्यक्रम के उद्देश्यों और आगामी शोध की दिशा पर प्रकाश डालेंगे. गौड़ 'शून्य' पर अपने शोध को लेकर चर्चा में रहे हैं. इसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ-साथ डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, पॉलिसी मेकर्स और ब्यूरोक्रैट्स भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें