महिदपुर रोड में ऐतिहासिक सिद्धितप तपस्या महोत्सव संपन्न

डॉ अमृतरसा श्रीजी की निश्रा में भव्य आयोजन


महिदपुर रोड :
-  नगर में चातुर्मास हेतु विराजित परम पूज्य साध्वी डॉ अमृतरसा श्रीजी म. सा. आदि ठाणा कि पावन कारी निश्रा में नगर के जैन समाज ने सिद्धितप की तपस्या कर नया कीर्तिमान बनाया।साध्वीजी के चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है।

इस तप में 100 से ज्यादा तपस्वियों में मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने  सपत्नीक 45 दिवसीय सिद्धि आराधना साध्वी जी एवं देव गुरु धर्म की कृपा से 17 तारीख को निर्विघ्न संपन्न हुई। तत्पश्चात सामूहिक रथ यात्रा आदि दो दिवसीय अति भव्य आयोजन संपन्न किए गए जिसमें मुख्यतःराजेंद्र जयंत पारणा  पंडाल का लाभ कोमलचंद सचिन कुमार अंश कुमार अनंत कुमार भंडारी परिवार बप्पैया वाला द्वारा लिया गया।

सिद्धि तप पूर्णता पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बौस , राजेश धाकड़ उज्जैन जिला ग्रामीण अध्यक्ष, प्रताप सिह गुर, रणछोड़ त्रिवेदी, जैन श्री संघ महिदपुर रोड, जैन श्री संघ  अध्यक्ष अजय चोरडिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष परेश चत्तर सभी पदाधिकारीयों सदस्यों,जनप्रतिनिधियों, पत्रकार साथियों युवाओं नगर वासियो समाजजनो स्नेही जनों ईस्ट मित्रों, पोरवाल  के अलावा सिख माहेश्वरी ब्राह्मण शर्मा, मुस्लिम, दर्जी समाज एवं नगर के  अन्य सभी समाज द्वारा तप की मंगल मय अनुमोदना कर बधाइयां प्रेषित की गई ।उपस्थित मेहमानों का आभार सचिन भंडारी  ने  व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये