विश्वोदय कीर्तिसागर (वी के) का चातुर्मास रानीगांव में

जैन संघ में उत्साह की लहर


रानी गांव :-
परम पूज्य जिनशासन के महान ज्योतिर्धर,योगनिष्ठ जैनाचार्य श्री बुद्धिसागर सूरीश्वरजी महाराज के समुदायवर्ती सागरगच्छ गौरव, प्रशांत मूर्ति, वर्तमान तपागच्छाधिपति आचार्य श्री मनोहर कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. एवं प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री उदय कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. की शुभ आज्ञा एवं आशीर्वाद से प्रवचन प्रभावक मुनिवर्य श्री विश्वोदय कीर्तिसागर जी म. सा. (V. K. Guruji )आदि ठाणा का वर्ष 2023 का चातुर्मास श्री रानी जैन संघ के तत्वावधान में रानी गांव में होगा।इसकी घोषणा हाल ही में आयोजित स्नेह सम्मेलन में हुई।

सोने पे सुहागा समान बहनों को आराधना हेतु गिरनार तीर्थोद्वारक, आचार्य श्री विजय नीतिसूरीश्वरजी महाराज के समुदायवर्ती, सरल स्वभावी, वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय हेमप्रभ सूरीश्वरजी महाराजा की आज्ञानुवर्तीनी गोडवाड़ दीपिका गुरुमैया श्री शंखेश्वर पार्श्व तीर्थ बिरामी ढाणी की प्रेरक साध्वी श्री ललितप्रभा श्रीजी म. सा. (लेहरा महाराज) की शिष्या प्रशिष्या साध्वी श्री रत्नयशा श्रीजी म.सा.. साध्वी श्री दक्षरत्ना श्रीजी म. सा. (दक्षा महाराज), रानीगांव की कुलदीपिका  साध्वी श्री सम्यकरत्ना श्रीजी म. सा. साध्वी श्री वात्सल्यरत्ना श्रीजी म.सा., साध्वीज श्री आर्यरत्ना श्रीजी म. सा.आदि ठाणा 5 का चातुर्मास की जय बोलाई गई। इस अवसर पर श्री कोसेलाव जैन संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम