वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे को महाराष्ट्र के राज्यपाल के हाथों एक्सीलेंस अवार्ड

उत्तर भारतीय महासंघ और साहित्य गंगा का कार्यक्रम


मुंबई।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे को महाराष्ट्र के राज्यपाल के हाथों एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल महामहिम भगतसिंह कोश्यारी ने उन्हें यह सम्मान दिया।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जनसत्ता में 12 वर्षों तक मुख्य पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले और दैनिक समाचारपत्र प्रातःकाल के मुंबई संस्करण को शुरू करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राकेश दुबे का मुंबई और देश के विभिन्न समाचारपत्रों और पत्रिकाओं के संपादन तथा वेबपोर्टल आदि शुरू करने में मुख्य योगदान रहा है। उत्तर भारतीय महासंघ और साहित्य गंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित और महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर योगेश दुबे, महासचिव रमेश मिश्रा, अरुण गुप्ता, सतीश दुबे, डॉ. उमा आहूजा समेत पत्रकारिता, शिक्षा, समाज सेवा, कला, साहित्य और उद्योग जगत की जानी मानी विभूतियां उपस्थित थीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम