वृद्धाश्रम के वसंत नाडकर्णी का 100वां जन्मदिन मनाया

युथ फोरम व गोसेवा मित्र मंडल का कार्यक्रम


भायंदर :
- सुनंदा फाउंडेशन संचालित राधिका वृद्धाश्रम में रहते वसंत नाडकर्णी का 100वां जन्मदिन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) व गोसेवा मित्र मंडल ने मिलकर मनाया।

उत्तन स्थित आश्रम में इस अवसर पर संस्था की और से मंडल के सौजन्य से डायपर व जरूरी सामान दिया गया व केक कटिंग किया।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व मंडल की अनिता गाड़ोदिया ने यह अवसर प्रदान करने के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया व आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।ज्ञात हो मंडल हर महीने सेवा कार्य कर्ट्स हैं।

कार्यक्रम में वीणा जैन,सुमन अग्रवाल, सविता अग्रवाल, मधु सिंघल,सुनीता झंवर,मंजू अग्रवाल,डिंपल जैन,किरण काबरा,राहुल यादव उपस्थित थे।फाउंडेशन की संचालिका अनिता ठाकुर ने आश्रम की जानकारी व कार्यों के बारे में बताया।इस कार्य मे निर्मला माखीजा संतोष अग्रवाल,मीनू गाड़ोदिया आदि का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम