पार्श्व-प्रेम विहार धाम का भव्य उद्घाटन

एकही  परिवार द्वारा संपूर्ण विहारधाम का निर्माण


जयपुर :-
श्री गुरू धर्म समाधि भूमि तीर्थोद्धारक, श्री गुरु प्रेम के आजीवन चरणोपासक, परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (K.C.) म.सा.की पावन प्रेरणा एवं निश्रा तथा कुलदर्शन विजयजी के मार्गदर्शन में जयपुर-अजमेर हाईवे पर साधु-  साध्वीजी भगवंतो की स्थिरता हेतु विहार धाम का उदघाटन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
         
सकल संघ की उपस्थिति में गाजे बाजे सहित पूज्य श्री का मंगलमय प्रवेश हुआ। लाभार्थी परिवार द्वारा उद्घाटन कर भव्य स्नात्र महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जयपुर से पधारें हुए अनेकों श्रावक श्राविका भक्ति में जुड़े। पूजन पश्चात् सकल संघ का स्वामी वात्सलय रखा गया।

विहार धाम का सम्पूर्ण लाभ
सीतादेवी देशराज जी जैन एवं स्व. मातुश्री गुणमाला जैन की पुण्यस्मृति में ओसवाल सोप ग्रुप - जयपुर ने लिया।

श्री पार्श्व भक्ति प्रेम फाउंडेशन-जयपुर द्वारा निर्मित इस विहार धाम में सभी समुदाय, गच्छ के साधु साध्वियों की स्थिरता हेतु अनुकूल व्यवस्था दी गयी है।

इस विहार धाम में पू.साधु - साध्वीजी भगवंतो का उपाश्रय, भोजनशाला, धर्मशाला एवं दर्शनीय जिनालय का निर्माण किया गया है। जल्द ही परमात्मा की प्रतिष्ठा भी इस विहार धाम में करने की लाभार्थी परिवार की भावना है।

टिप्पणियाँ

  1. अनुमोदना,संत साधु, साध्वी भगवंतों की सुंदर व्यवस्था करना समाज का दायत्व बनता है, संस्कार, वमनावमूल्यो का संरक्षण गुरुभगवंतो से ही प्राप्त होती है, साधुवाद

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम