अदालत के सामने की सड़क का नाम बदलकर "अधिवक्ता डी. बी. पाटिल मार्ग"

मनपा का आभार व्यक्त किया पाटिल परिवार ने


भायंदर :-
मीरा भायंद महानगर पालिका (मनपा) ने मीरारोड में बन रही अदालत के सामनेवाले रोड को प्रसिद्ध वकील एंड डी बी पाटिल मार्ग नाम दिया हैं।इसका उद्घाटन नाव वर्ष के दिन किया गया।ज्ञात हो मनपा की  आमसभा में  सर्वसम्मति से इस मार्ग को  एड. डी बी पाटिल मार्ग का नामकरण करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था।सभी पार्टी के नेताओं ने इस रोड को पाटिल का नाम देने की मांग की थी।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में इसका उद्घाटन वरिष्ठ आपराधिक अधिवक्ता नानासाहेब मोटे और वत्सला दादासाहेब पाटिल ने किया। इस अवसर पर भाईदर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सदन के पूर्व नेता व नगरसेवक रोहिदास पाटिल, मीरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष एड. रवि व्यास, नीला सोंस, विजय राय, नगर सचिव वासुदेव शिरवलकर पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश गरोडिया, ध्रुवकिशोर पाटिल, प्रकाश दुबोले, भगवती शर्मा, एड. एस ए खान निर्माता के के गुप्ता, शरद अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, . एंथोनी (स्कूपी) परेरा ,मीरा भायंदर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. डी। जी नाईक, सचिव प्रवीण पाटिल और भायंदर और ठाणे के सभी पदाधिकारी और कई वरिष्ठ वकील उपस्थित थे।सभी वक्ताओं ने पाटिल के कार्यों को याद किया।

मार्ग को नाम देने हेतु एड. संदेश पाटिल और एड. आदेश पाटिल ने मनपा प्रशासन व नेताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन एड. दिलीप पंडित ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम