स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती पर नाट्य मंचन

 भारत विकास परिषद का आयोजन


मुंबई :- स्वस्थ,समर्थ,संस्कारित भारत के उद्देश्यों को लेकर कार्यरत 
प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद, महाराष्ट्र प्रांत द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी की 160 वी जन्म जयंती के अवसर पर एक भव्य नाट्य मंचन का आयोजन किया गया है।


प्रांत के कोषाध्यक्ष संजय पोद्दार ने बताया कि वाय बी चव्हाण हॉल में गुरुवार, 12 जनवरी को शाम 7 बजे से होनेवाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे।अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपत खुरदिया करेंगे।विशेष अतिथि भवन निर्माता उमरावसिंह ओस्तवाल,अनिल गगगड़ व सुधीर पाठक  हैं।कार्यक्रम के सूत्रधारवीरेंद्र याग्निक व संयोजक राकेश ओसवाल हैं। 

इस अवसर पर राधिका क्रिएशन - नागपुर के कलाकारों द्वारा स्वामी विवेकानंदजी पर नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम