संदेश

हर युवा G20 का ब्रांड एम्बेसडर बने :- अमिताभ कांत

चित्र
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप G20 शिखर सम्मेलन की कर रहा मेजबानी  भायंदर :- हर युवा G20 का ब्रांड एम्बेसडर हैं।भारत पहला राष्ट्र हैं जंहा हर राज्य में मीटिंग होगी और विचार विमर्श होगा।उपरोक्त विचार G20 भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने व्यक्त किए। कांत भायंदर(वेस्ट) के केशव श्रुष्टि स्थित रामभाऊ म्हालगी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप (IIDL) भारत का पहला मॉडल G20 शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे।इस कार्यक्रम की मेजबानी की सराहना की । जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत के परिप्रेक्ष्य का अवलोकन किया, और प्रतिनिधियों को बदलते और चुनौतीपूर्ण समय में एक बेहतर दुनिया को आकार देने के लिए एवं अपना सर्वश्रेष्ठ समाधान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आईआईडीएल द्वारा आयोजित मॉडल जी20 की सराहना की और कहा, "आरएमपी आईआईडीएल द्वारा आयोजित भारत के पहले मॉडल जी20 का हिस्सा बनने के लिए सभी विशिष्ट प्रतिभागियों को बधाई। यहां के प्रतिभागियों को आज के मॉडल जी20 से प्रेरणा लेनी चाहिए और हर दूसरे छात्र को भारत का जी20 एंबेसडर बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि यह ...

पंजाब सरकार ने जैन महापर्व “संवत्सरी” पर की छुट्टी की घोषणा

चित्र
संवत्सरी पर सरकारी अवकाश देने वाला देश का एक मात्र राज्य होगा पंजाब चंडीगढ़ :-  पंजाब सरकार ने जैन समाज के महापर्व “संवत्सरी” के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित की है। पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार संवत्सरी पर्व का अवकाश 19 सितंबर को रहेगा। जैन धर्म का प्रमुख साधना व आराधना करने वाले पर्व “संवत्सरी” पर सरकारी अवकाश घोषित करने वाला पंजाब देश का एकमात्र राज्य बन गया है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैन समाज की इस माँग को स्वीकार करने पर समूचे जैन समाज में ख़ुशी की लहर छा गई है।  उल्लेखनीय है कि श्रमण डॉ पुष्पेन्द्र व पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. सलिल जैन पिछले कई वर्षों से संवत्सरी पर्व के सरकारी अवकाश की सरकार से माँग कर रहे थे। इसी संबंध में पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन डॉ. इमानुएल नाहर की अध्यक्षता में हुई पंजाब अल्पसंख्यक आयोग की मीटिंग में इस अवकाश के लिए बहुमत से प्रस्ताव पास कर पंजाब सरकार को पत्र भेजा गया, जिसे कि पंजाब सरकार ने मंज़ूरी करते हुए इस अवकाश की घोषणा की। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व जैन धर्म से संबंधित एक अवकाश होता था जो कि 24वें तीर्थंकर...

आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा व तीर्थकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन सिद्धेश्वर का महोत्सव 8 फरवरी से

चित्र
विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से धर्म व शिक्षा का संगम सांचोर :-  वीरायतन परिवार,द्वारा सांचौर से 6 किलोमीटर दूर प्राकृतिक वातावरण के बीच नर्मदा मुख्य नहर के पास स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन, सिद्धेश्वर, सांचौर के परिसर में नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय का प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विद्यालय की दूसरी विंग के उद्घाटन के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया हैं। वीरायतन परिवार सांचोर के अनुसार 8 से 10 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।यह महोत्सव परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री राजशेखर सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा व मरुधर रत्न परम पूज्य आचार्य श्री रत्नाकर सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा के अलावा वीरायतन परिवार के उपाध्याय श्री यशाजी महाराज, डॉ. साध्वी चेतनाजी, साध्वी संघमित्राजी आदि श्रमण-क्षमणीवृंद की उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम के तहत 8 फरवरी को सुबह 9 बजे गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश,9 फरवरी को रथयात्रा व 10 फरवरी को प्रतिष्ठा व इमारत की दृतिय विंग का लोकार्पण समारोह होगा महोत्सव के मुख्य अतिथि जालोर के जिला कलेक्टर निशांत जैन,भारत सरकार के वरिष्ठ स्वास्थ्य नीति विश...

शिक्षा के साथ साथ संस्कृति और संस्कार जरूरी :- गणि राजेंद्र विजयजी

चित्र
देश का भविष्य बनाते है शिक्षक :- नरेंद्र मेहता भायंदर :- स्कूली शिक्षा देश का आनेवाला भविष्य हैं,और इस भविष्य को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा के साथ साथ संस्कृति और संस्कार जरूरी हैं।पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए संस्कृति के बारे में स्कूलों में व्यापक तौर पर बताना चाहिए। उपरोक्त विचार सुखी परिवार फाउंडेशन के संस्थापक गणि श्री राजेंद्र विजयजी म.सा. ने व्यक्त किए।वे भायंदर(वेस्ट) के सुभाशचंद्र बोस मैदान में अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज,गुड शेपर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे।पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि जीवन में शिक्षकों का हमेशा सम्मान करें।शिक्षक देश का भविष्य तैयार करते है। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए बालकृष्ण तेंदुलकर को 'मोहनराज बंबोरी (सादड़ी/ भायंदर) पुरस्कार प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि रमेश बंबोरी थे।वार्षिकोत्सव में बालमुनि पुष्पेंद्र विजयजी, लायन अतुल गोयल,श्रीप्रकाश झालुका,समीर तेंदुलकर, विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन व मारिया गोम्स ने किया।

मोक्षमाला श्रीजी का चातुर्मास अंधेरी में

ठाणे :- श्री चन्द्रप्रभु स्वामी भगवान के सानिध्य में परम पूज्य आचार्य श्री नीति सूरीश्वरजी समुदाय के  साध्वीजी श्री मोक्षमाला श्रीजी म. सा.(मीना म.सा.)आदि ठाणा 2 का इस वर्ष का चातुर्मास अंधेरी में होगा। चातुर्मास की जय हाल ही में ठाणे श्री संघ में बोली गई।

अग्रवाल सेवा समिति भायंदर का 42वां वार्षिकोत्सव 29 जनवरी को

चित्र
सांस्कृतिक सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन भायंदर :- शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अग्रवाल सेवा समिति, भायंदर के 42वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने बताया कि वार्षिकोत्सव आगामी रविवार,29 जनवरी को भायंदर(वेस्ट) के पपैया ग्राउंड में शाम 5 बजे से मनाया जाएगा।अग्रकुल प्रवर्तक, अहिंसा एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेनजी को वंदन के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियों का सुन्दर एवं सजीव चित्रण किया जायेगा।समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी शरद गोयनका करेंगे।मुख्य अतिथि उद्धोगपति रामप्रकाश बुबना विशेष अतिथि मनोहरलाल सिंघानिया तथा नारायण पोद्दार, सीए विष्णू अग्रवाल प्रमुख अतिथि होंगे।इस अवसर पर रवि ओम त्रिशुली ग्रुप , टी - सीरीज फेम, नई दिल्ली द्वारा प्रस्तुत विशेष कार्यक्रम होगा।वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थीयों का सम्मान  महाप्रसाद आदि कार्यक्रम होंगे। समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेन्द्र मित्तल, सचिव गिरधारीलाल सेकसरिया, कोषाध्यक्ष भीकमचन्द अग्रवाल,  उपाध्यक्ष नरेन्द्...

पिता ने दी बेटी को नई जिंदगी

चित्र
  मनपा प्यून विनायक पाटिल ने दी अपनी किडनी भायंदर :- अभी कुछ दिनों पूर्व ही राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालुप्रसाद यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी उन्हें डोनेट की थी। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर इस आशय की पोस्ट व फोटो शेयर की थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी । आज हम एक ऐसे पिता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मासूम बेटी की जान अपनी किडनी देकर बचाई और उसे नई जिंदगी दी है। हम बात कर रहे है मीरा भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त कार्यालय में प्यून के पद पर कार्यरत विनायक पाटिल की बेटी श्रद्धा पाटिल की जो एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी से श्रद्धा की दोनों किडनियां निष्क्रिय हो गई थी और उसकी जान बचाने के लिए कम से कम एक किडनी की उसे जरूरत थी। अपने उम्र की परवाह किए बिना विनायक पाटिल ने बेटी की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी देने का साहसी निर्णय लिया।किडनी ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी के बाद, श्रद्धा को एक नया जीवन मिला हैं। अपनी बेटी के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले इस पिता की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम ...

26 जनवरी को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

चित्र
रक्तदान कर जीवनदान दें :- सीए अंकुश गुप्ता मीरा - भायंदर :- शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ लायन सीए अंकुश गुप्ता के संयोजन व सौजन्य से 26 जनवरी के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं।ज्ञात हो पिछले वर्ष भी उन्होंने इसका आयोजन किया था व इस शिविर में 118 लोगों ने रक्तदान किया था। मीरारोड (ईस्ट) स्थित सेंट जोसफ चर्च,होली क्रॉस हाईस्कूल में शिविर मीरा भायंदर रनर्स,युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम),लायंस क्लब ऑफ हेरिटेज गैलेक्सी,वसई ब्रांच ऑफ डब्ल्यूआय आर सी (WIRC),मारवाड़ी युवा मंच,भायंदर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। अंकुश गुप्ता ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि डब्ल्यूआय आर सी के चेयरमैन सीए मुर्तुज़ा काँचवाला, आयसीएआय के कौंसिल सदस्य सीए पीयूष छाजेड़,विधायक गीता जैन हैं।इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रंहेंगे फोरम की महासचिव निर्मला माखीजा,राकेश अग्रवाल ने लोगो से रक्तदान करने की अपील की हैं।सीए अंकुश गुप्ता ने कहा कि एक व्यक्ति का रक्त कई लोगों के जीवन मे खुशियां लाता हैं।रक्तदान से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है।रक्तदान...

महिलाओं ने राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई

चित्र
  जावरा में हुआ पहलीबार पथ संचलन जावरा :-  गुलाबी बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनकर राष्ट्र सेवा का जज्बा लिए मातृ शक्ति ने जब नगर की सड़कों पर कतारबद्ध होकर कदमताल मिलाई तब पूरा शहर गर्वित हो उठा। स्वागत में जगह-जगह मंच बनाकर पुष्पवर्षा की गई। वहीं भगवा ध्वज मा नारी शक्ति के युवा नेतृत्व ने वंशी और घोष धुन से राष्ट्र भक्ति का अलख जगाया। अवसर था नगर में पहली बार निकले महिला पथ संचलन का जिसका आयोजन राष्ट्र सेविका समिति ने किया था।हेमा पगारिया ने बताया कि इसमें 150 से भी ज्यादा सेविकाएं (महिला युवतियां शामिल हुई थी)।  गीता भवन परिसर में राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हुआ यहां अनुमाताई साठे ने बौद्धिक दिया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में हम नारी शक्ति की आराधना इसलिए करते हैं ताकि शक्ति अर्जित करके पूरे सामर्थ्य के साथ राष्ट्र कार्य कर सकें। वर्ष 1936 में दशहरा के अवसर पर वर्धा में राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना हुई। आज देशभर में कई शाखाएं संचलित हैं और यह एकमात्र स्थान है जहां पर महिला, युवतियों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास होता हैं। कार्यक्र...

आरपीएफ जवान ने विरार स्टेशन पर एक महिला यात्री की बचाई जान

चित्र
यामिनीकांत मिश्रा ने बचाई जान मुंबई :- पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्‍तैद रहते हैं। ऑपरेशन "जीवन रक्षा" के अंतर्गत आरपीएफ जवानों ने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर यात्रियों की जान बचाई है। इस दिशा में एक और उदाहरण प्रस्‍तुत  करते हुए, हेड कांस्टेबल  यामिनी कांत मिश्रा ने विरार स्टेशन पर एक महिला यात्री की जान बचाने के लिए मुस्तैदी और सूझबूझ का परिचय दिया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई उपनगरीय खंड पर व्‍यस्‍ततम समय के दौरान 12 जनवरी, 2023 को लगभग 08.07 बजे, 27 वर्षीय नेहा अंकेश नाम की एक महिला यात्री विरार स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2  से चलती लोकल ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रही थी। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह फिसल गई और नीचे गिर गई। हेड कॉन्स्टेबल मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे चलती ट्रेन से दूर खींच लिया तथा उसे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के स्‍थान में गिरने से बचा लिया। सुश्री अंकेश को बचाने के बाद हेड कांस्‍टेबल  मिश्रा...

वृद्धाश्रम के वसंत नाडकर्णी का 100वां जन्मदिन मनाया

चित्र
युथ फोरम व गोसेवा मित्र मंडल का कार्यक्रम भायंदर : - सुनंदा फाउंडेशन संचालित राधिका वृद्धाश्रम में रहते वसंत नाडकर्णी का 100वां जन्मदिन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) व गोसेवा मित्र मंडल ने मिलकर मनाया। उत्तन स्थित आश्रम में इस अवसर पर संस्था की और से मंडल के सौजन्य से डायपर व जरूरी सामान दिया गया व केक कटिंग किया।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व मंडल की अनिता गाड़ोदिया ने यह अवसर प्रदान करने के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया व आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।ज्ञात हो मंडल हर महीने सेवा कार्य कर्ट्स हैं। कार्यक्रम में वीणा जैन,सुमन अग्रवाल, सविता अग्रवाल, मधु सिंघल,सुनीता झंवर,मंजू अग्रवाल,डिंपल जैन,किरण काबरा,राहुल यादव उपस्थित थे।फाउंडेशन की संचालिका अनिता ठाकुर ने आश्रम की जानकारी व कार्यों के बारे में बताया।इस कार्य मे निर्मला माखीजा संतोष अग्रवाल,मीनू गाड़ोदिया आदि का सहयोग रहा।

विश्वोदय कीर्तिसागर (वी के) का चातुर्मास रानीगांव में

चित्र
जैन संघ में उत्साह की लहर रानी गांव :- परम पूज्य जिनशासन के महान ज्योतिर्धर,योगनिष्ठ जैनाचार्य श्री बुद्धिसागर सूरीश्वरजी महाराज के समुदायवर्ती सागरगच्छ गौरव, प्रशांत मूर्ति, वर्तमान तपागच्छाधिपति आचार्य श्री मनोहर कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. एवं प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री उदय कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. की शुभ आज्ञा एवं आशीर्वाद से प्रवचन प्रभावक मुनिवर्य श्री विश्वोदय कीर्तिसागर जी म. सा. (V. K. Guruji )आदि ठाणा का वर्ष 2023 का चातुर्मास श्री रानी जैन संघ के तत्वावधान में रानी गांव में होगा।इसकी घोषणा हाल ही में आयोजित स्नेह सम्मेलन में हुई। सोने पे सुहागा समान बहनों को आराधना हेतु गिरनार तीर्थोद्वारक, आचार्य श्री विजय नीतिसूरीश्वरजी महाराज के समुदायवर्ती, सरल स्वभावी, वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय हेमप्रभ सूरीश्वरजी महाराजा की आज्ञानुवर्तीनी गोडवाड़ दीपिका गुरुमैया श्री शंखेश्वर पार्श्व तीर्थ बिरामी ढाणी की प्रेरक साध्वी श्री ललितप्रभा श्रीजी म. सा. (लेहरा महाराज) की शिष्या प्रशिष्या साध्वी श्री रत्नयशा श्रीजी म.सा.. साध्वी श्री दक्षरत्ना श्री...

चारों समुदायों की उपस्थिति में मना कुलचंद्र सूरीश्वरजी (केसी) का 37वां दीक्षा दिन

चित्र
जीवन मे विनम्रता और  मन में सभी के प्रति सहायता की भावना रखें' :- कुलचंद्र सूरीश्वरजी मदनगंज (किशनगढ़) :- श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेम सूरीश्वरजी म.सा.के आजीवन चरणोपासक, कार्य कुशल परम पूज्य आचार्य विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (के सी)म.सा.का 37 वां दीक्षा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए के सी म.सा.ने कहा कि हमें साधु जीवन से पांच चीजें सीखनी चाहिए। 5 अल्फाबेट का एक शब्द फोर्स जो भी धर्म आप करो उसमें पूरा फोर्स लगाओ, पूरी श्रद्धा से पूरे मन से करें, क्रिया एक साधन है, वालों ने लिया। लेकिन अगर आपकी श्रद्धा और क्रिया पूरे फोर्स के साथ होगी तो उसका फल आपको मिलेगा। दूसरा शब्द है चार अल्फाबेट का हैल्प हमे सभी के प्रति सहायता की भावना रखनी चाहिए।भगवान महावीर ने भी केवल ज्ञान प्राप्त होने के बाद मोक्ष मिलने से पहले सिर्फ जन सामान्य की सहायता करने के लिए सबका उद्धार करने के लिए सब की मदद करने के लिए ही देशना दी थी। उन्होंने बताया कि तीसरा शब्द है ट्राई यानि कि हमे ट्राई करते रहना च...

गच्छाधिपति अभयदेव सूरीश्वरजी का विहार कार्यक्रम

चित्र
कलोल व कड़ोली में भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव अहमदाबाद :- तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यवाहक, डहेलवाला समुदाय के गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी महाराजा व कार्य कुशल परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय मोक्षरत्न सूरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा की निश्रा में शासन आराधना के विविध कार्यक्रमों का आयोजन के साथ विहार जारी हैं। अमदावाद नगर में विविध स्थलों पर स्थित डहेलानां उपाश्रये, प्रमुखस्वामी नगर, गोता हाउसिंग, मीठाखळी चार रास्ता, कंचन भूमि आदि जगहों पर आयोजित प्रसंगों में निश्रा प्रदान की।संभावित विहार कार्यक्रम 15 जनवरी अमदावाद साबरमती रामनगर स्थित श्री चिंतामणि देरासर 16 जनवरी श्री कोबा महावीर आराधना केंद्र 17 जनवरी गांधीनगर तथा शाम को सोहम फार्म, 18 जनवरी पुनितधाम, 19 जनवरी लोदरा 20 जनवरी महुडी तीर्थ शाम को धनपुरा,21 जनवरी  श्री आगलोड तीर्थ में होगा। इस महीने का महामांगलिक कड़ोली नगर में होगा व गुरुदेव का इसी नगर में 22 जनवरी को नगर प्रवेश होगा। इसके साथ ही प्रतिष्ठा चढ़ावा तथा 27 जनवरी को भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद कलोल नगर में आयोजित प्रतिष्ठा में निश्रा प्र...

अब छुट्टी के दिन भी मीरा भायंदर मनपा में टेक्स भर सकेगे

चित्र
नागरिकों की सुविधा के लिए मीरा-भायंदर नगर पालिका की सुविधाएं मीरा - भायंदर :- मीरा-भायंदर महानगरपालिका (मनपा) ने कार्यालय समय के दौरान संपत्ति कर का भुगतान करने में असमर्थ करदाताओं के लिए छुट्टियों के दिन भी कार्यालय खुले रखने का निर्णय लिया है। करदाताओं को यह सुविधा 31 मार्च तक के लिए दी गई है। टैक्स कलेक्शन के लिहाज से तीन महीने बेहद अहम हैं। इसलिए महानगरपालिका ने ज्यादा से ज्यादा टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है। जनवरी से शुरू हुई हैं कार्यवाई मार्च माह में संपत्ति कर का भुगतान न करने वालों के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही शुरू की गई थी; लेकिन इस साल जनवरी माह से ही यह अभियान शुरू किया गया है। कर वसूली के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ कर विभाग के कर्मचारियों को नियुक्त कर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आयुक्त ने नागरिकों की सुविधा के लिए छुट्टी वाले दिनों में भी कर भुगतान कार्यालयों को चालू रखने का निर्णय लिया है। ज्ञात हो शनिवार, रविवार और अन्य सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहता है। कामकाजी वर्ग के लिए कार्यालय समय के दौरान करों का भुगतान करने के लिए कार्यालय आना संभव नहीं ...