संदेश

ईको पर्यटन विकास बोर्ड की प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर

चित्र
  फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ट्रैकिंग रूट आईडेंटिफिकेशन प्रतियोगिता   भोपाल :-  ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ट्रैकिंग रूट आईडेंटिफिकेशन प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 तक बढ़ाई गई है। पूर्व में प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021 थी। इसके साथ ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता की शर्तों में संशोधन करते हुए प्रतिभागियों को न्यूनतम 3 ईको पर्यटन स्थलों के फोटोग्राफ्स या वीडियो की जगह अब न्यूनतम एक  ईको पर्यटन स्थल के फोटोग्राफ या वीडियो भेजे जाने आवश्यक होंगे।

दिवाली पहाट' सुगम संगीत कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का कार्यक्रम अमिता जोशी /              रमेश गायकवाड़ मीरा - भायंदर :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,कोकण विभाग की और से दीवाली पर 'दीवाली पहाट' कार्यक्रम का आयोजन किया है। प्रकोष्ठ के रमेश गायकवाड़ ने बताया कि मीरारोड के परम पूज्य आचार्य यशोवर्मसूरीश्वरजी म.सा.मैदान,शांतिनगर सेक्टर 7 में 4 नवंबर को सुबह 6 से 8.30 बजे तक होनेवाले कार्यक्रम में कविता वाचन शास्त्रीय नृत्य, गायिका अमिता जोशी (श्री सप्तरंगी कला मंच),प्रतिभा कदम,गायक कमलेश साखलकर,सुनील पेंढारकर,वादक प्रकाश पुजारी, संजय विचारे, श्रुति करंदीकर,हिमांगी लूथरा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।संचालन दयानंद किलचे करेंगे।गायकवाड़ व जोशी ने कलाप्रेमियों से उपस्थित रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9987484892 /8898535532 पर संपर्क करें।

100 करोड़ नवकार जाप का शंखनाद

चित्र
स्व. सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार परिवार अनुमोदक एक परिवार एक हजार नवकार का संकल्प ले पुना :- विश्व शांति, संघ समृद्धि,आत्मशुद्धि के शुभ शुद्ध संकल्प के साथ 10 हजार से ज्यादा घरों में शताब्दी का शंखनाद व 100 वर्ष की पूर्णाहुति पर 100 दिन तक एक परिवार एक हजार नवकार मंत्र का जाप करेगा।यह महानुष्ठान शुरू हो चुका हैं। भारतवर्षीय समस्त शताब्दी शंखनाद परिवार ने 100 करोड़ नवकार महामंत्र जाप का आयोजन जिनागम सेवी,गीतार्थ श्रेष्ठ,वर्तमान में सर्वाधिक संयम पर्यायी परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री दौलतसागर सूरीश्वरजी म.सा.के 100वें जन्मदिवस से शुरू हो चुका है।जाप शासन प्रभावक आचार्य अशोकसागर सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य जिनचन्द्रसागर सूरीश्र्वरजी म.सा.,आचार्य हेमचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.आदि समस्त शिष्य,प्रशिष्य परिवार की प्रेरणा व मार्गदर्शन में हो रहा है।इस अवसर पर पूज्य साध्वी श्री प्रमोद- निरुपमा श्रीजी म.सा.की शिष्या साध्वी प्रशमरसा श्रीजी म.सा.की निश्रावर्ती परम तपस्वी साध्वी प्रशमप्रज्ञा श्रीजी की शिष्या साध्वी दिव्यदर्शना श्रीजी म.सा.आदि को भी याद किया गया है। नवकार संपुट के प्रकाशक  स्व. सोहन...

रूस द्वारा प्रदत्त तुशील-पी 1135.6 फ्रिगेट का शुभारंभ समारोह

चित्र
  ‘ रक्षात्मक कवच ’होगा नाम  नई दिल्ली :-  पी   1135.6 वर्ग के सातवें भारतीय नौसेना फ्रिगेट को 28 अक्टूबर 2021 को रूस के कालिनिनग्राद स्थित यानतर शिपयार्ड में लॉन्च किया गया। उसके शुभारंभ समारोह में मास्को स्थित भारतीय राजदूत डी. बाला वेंकटेश वर्मा, रूसी संघ के वरिष्ठ गणमान्य और भारतीय नौसेना के अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान, श्रीमती दात्ला विद्या वर्मा ने पोत का नाम  ‘ तुशील ’  रखा। संस्कृत में  ‘ तुशील ’  का अर्थ  ‘ रक्षात्मक कवच ’  होता है। भारत और रूसी संघ की सरकारों के बीच समझौते के आधार पर परियोजना 1135.6 के तहत दो पोत रूस और दो पोत भारत में बनाये जायेंगे। भारत में इन पोतों का निर्माण मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में किया जायेगा। दो पोतों के निर्माण की संविदा पर रूस और भारत के बीच 18 अक्टूबर को हस्ताक्षर किये गये थे। इन जलपोतों का निर्माण भारतीय नौसेना की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि वायु, सतह और उप-सतह जैसे सभी तीन आयामों में समुद्री जंग के सभी  आवश्यकताओं  को पूरा किया जा सके। य...

केदारनाथ में श्री आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे

चित्र
प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी होगा  नई दिल्ली :-  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी  5  नवम्‍बर को केदारनाथ (उत्तराखंड) जाएंगे। प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद श्री आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे। वे श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इस समाधि का  2013  की बाढ़ में हुए विनाश के बाद पुनर्निर्माण किया गया है। पूरा पुनर्निर्माण कार्य प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में किया गया है। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना में हुई प्रगति की लगातार समीक्षा और निगरानी की है। प्रधानमंत्री सरस्वती आस्थापथ पर निष्पादित और चल रहे कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वे सरस्वती रिटेनिंग वॉल आस्थापथ और घाट ,  मंदाकिनी रिटेनिंग वॉल आस्थापथ ,  तीर्थ पुरोहित घरों और मंदाकिनी नदी पर गरुड़ चट्टी पुल सहित पूरी हो चुकी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं को  130  करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से पूरा किया गया है। ...

17 वर्षीय संजना रुणवाल ने बीएमसी के साथ सफाई कर्मचारियों के लिए होम लोन एप लॉन्च किया

चित्र
वित्तीय विकल्पों के बारे में करेगा मदद मुंबई :- सामाजिक संगठन दी क्लीन-अप फाउंडेशन ने बृहन मुंबई महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के लिए होम लोन एप लांच लिया जो  आवास वित्त विकल्पों और उनकी पात्रता, समान मासिक किश्तों (ईएमआई) आदि के बारे में 4 बहुत ही आसान तरीको में उनकी आय के अनुसार सहायता करेगा। ऍप के शुरुआत बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने संजना रुणवाल के साथ लांच किया।संजना दी क्लीन-अप फाउंडेशन की संस्थापिका हैं।देखा गया हैं की वर्तमान में  अधिकांश सफाई कर्मचारी वर्तमान में अपने ऋण और वित्त आवश्यकताओं के लिए व्यक्तिगत देनदारों पर निर्भर हैं, इस प्रक्रिया में अक्सर उनका शोषण होता है। यह ऐप उचित आवास वित्त विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें इसके बारे में शिक्षित करने की दिशा में एक कदम है।    यह एप कैसे काम करता हैं ? संजना ने बताया कि यह एप आवास वित्त विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा और उनकी आय के आधार पर 4 बहुत आसान चरणों में उनकी पात्रता, समान मासिक किस्तों (ईएमआई) आदि की गणना करने में भी सहायता करेगा। ऐप उन्ह...

सार्वजनिक पार्किंग जरूरी हैं मीरा- भायंदर में

चित्र
  नगरविकास मंत्री को दिया निवेदन विधायक गीता जैन ने भायंदर :-  मीरा भायंदर शहर में इस समय पार्किंग की समस्या दिनोदिन गंभीर होती जा रही हैं। समस्या को देखते हुए विधायक गीता जैन ने नगर विकास व ठाणे जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग की है कि मीरा भायंदर विधानसभा क्षेत्र में ४ से ५ स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए। उन्होंने बताया कि यंहा कुल 14 प्रभाग हैं। इसमें वाहन पार्किंग के लिए कोई भी सार्वजनिक वाहन तल नहीं है,जो नागरिकों के लिए एक बड़ी समस्या है। शहर की आबादी तेजी से बढ़ रही है और वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है, इस वजह से शहर में अवैध पार्किंग बढ़ रही है और वाहन धारक- चालक बिना किसी हिचकिचाहट के सड़कों पर ही वाहनों की पार्किंग कर रहे हैं।यही वजह है  जिससे शहर में हंमेशा ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए भविष्य में यह समस्या और भी बढ़ जाएगी, इसलिए प्रशासन को समय रहते इस पर ध्यान देने की  जरूरत है। जैन ने बताया कि शहर में कई सरकारी आरक्षित भूखंड हैं। मनपा प्रशासन शहर की विकास योजना में वाहन डिपो क...

निरंतर जारी हैं संयम वंदन यात्रा

चित्र
परिषद पदाधिकारियों ने लिया आशीर्वाद बृजेश बोहरा उज्जैन :- अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद  के समस्त राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों की मध्य प्रदेश में चातुर्मासार्थ  विराजित साध्वीजी भगवंत के दर्शन वंदनार्थ संयम यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश धरु के नेतृत्व में रतलाम से प्रारंभ हुई। परिषद पदाधिकारियों ने प्रथम दिवस रतलाम,जावरा,मंदसोर, बड़नगर,उज्जैन में विराजित श्रमणी वृंद के दर्शन वंदन किए। श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र  लोढ़ा से भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक पारस जैन,श्री सुशील गिरिया,राष्ट्रीय महामंत्री  सुधीर लोढ़ा, श्रीसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल दसेड़ा,पूर्व महामंत्री  अशोक श्रीश्रीमाल,राष्ट्रीय मंत्री शांतिलाल गोखरू, संजय कोठारी, मुकेश जैन, नाकोड़ा प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र दंगवाड़ा वाला,राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री भरत भाई व्होरा,पर्यावरण मंत्री,अनिल दसेड़ा, जनकल्याण मंत्री, सुशील छाजेड़, कोषाध्यक्ष धर्मचन्द, सह मंत्री  राजकमल दुग्गड़,म.प्र. प्रांतीय इकाई के वर...

साध्वी कल्पज्ञा श्रीजी ने लिया आशीर्वाद

चित्र
अंबाला :- गुरु श्री विजय इन्द्रदिन्न सूरीश्वर जी समाधि मंदिर अम्बाला  में चातुर्मास हेतु बिराजमान परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी म.सा समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा से उनकी आज्ञानुवर्तिनी पूज्य  प्रवर्तिनी साध्वी श्री अभय श्री जी म.सा, की शिष्या सरलमना साध्वी श्री कल्पज्ञा श्री जी म.सा ने  72 वें जन्म दिवस पर गुरुदेव से आशिर्वाद ग्रहण लिया।

धातु स्क्रैप पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% करने की मांग

चित्र
पिछले दो वर्षों में 4500 करोड़ का नुक्सान  मुंबई :- बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (बीएमई ) ने  राज्य सरकार से  धातु स्क्रैप पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% करने की मांग की हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप टी जैन ने दिए ज्ञापन में इसका विस्तार से विश्लेषण किया हैं। जिसमे जैन ने स्क्रैप के संग्रह, अनियमितताएं, हानि, लाभ आदि से संबंधित जानकारियों पर प्रकाश डाला है।बीएमई ने राज्य के उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार,महाराष्ट्र के जीएसटी के आयुक्त राजीव मित्तल से मुलाकात की।   घरेलू स्क्रैप संग्रह और अनियमित आईटीसी का लाभ  जैन ने कहा कि ज्यादातर स्क्रैप की एक  मात्रा घरों से उत्पन्न होती है और इस क्षेत्र से स्क्रैप बहुत ही असंगठित तरीके से एकत्र किया जाता है, जो ज्यादातर कबाड़ डीलरों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि डाउनस्ट्रीम स्तर पर इस क्षेत्र की असंगठित प्रकृति आपूर्ति श्रृंखला के कुछ चरणों में अनियमित इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाती है।यही कारण हैं कि जीएसटी की विभिन्न कानून कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा पहले से ही कई मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसमें चालान के आ...

भायंदर में अपने कार्यों का झंडा फहराया रोहिदास पाटिल ने :- राम नाईक

चित्र
अमृत महोत्सव समारोह संपन्न भायंदर :- श्री शंकर नारायण एज्युकेशन ट्रस्ट आणि शंकर नारायण महाविद्यालय के संस्थापक  रोहिदास पाटिल (काका ) का अमृत महोत्सव समारोह संपन्न उत्साह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल व उत्तर मुंबई के पांच बार सांसद रहे राम नाईक ने की। एस एन कॉलेज प्रां गण में आयोजित कार्यक्रम में राम नाईक ने कहा की रोहिदास ने गर्भनाल को अपने गांव से जोड़ा और भायंदर में अपने कार्यों का झंडा फहराया।उन्होंने बताया कि पुना में 'सार्वजनिक काका ' स्वतंत्रता पूर्व काल में थे और रोहिदास पाटिल भी भायंदर के सार्वजनिक काका के रूप में प्रसिद्ध हैं। खुद शिक्षा न मिलने का अफसोस करते हुए उन्होंने कई जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी की। नाईक ने कहा कि कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया हैं। इस अवसर पर श्री शिवछत्रपति मंडल की ओर से नायगांव जुचंद्र की और से रोहिदासजी पाटिल को सम्मान पत्र भेंट किया गया।इस अवसर पर काका पर ग्रन्थ का भी विमोचन किया गया। सत्कार का उत्तर देते हुए काका ने अनेक बातों का स्मरण किया व अपने अनुभवों...

इटली के राजदूत राज्यपाल से मिले

चित्र
                                                         (फोटो :-पराग कुलकर्णी)  मुंबई :-  भारत में इटली के राजदूत विन्सेन्ज़ो डी लुका ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुंबई में इटली के उप महावाणिज्य दूत लुइगी कास्को भी उपस्थित थे।

कानून संबंधी संसदीय समिति के सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की

चित्र
शिष्टाचार भेट थी  (फोटो :-पराग कुलकर्णी)  मुंबई :- प्रताप सिंह बाजवा की अध्यक्षता में   कानून संबंधी संसदीय समिति के सदस्यों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात की। समिति के सदस्यों की राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट थी। समिति में सांसद तिरुची शिवा, डॉ विकास महात्मे, वंदना चव्हाण, दुष्यंत गौतम, रामविचार नेताम, प्रदीप टमटा व विवेक तनखा उपस्थित थे। 

देशभर में जीतो का काम अत्यंत सरहानीय :-मुख्यमंत्री

चित्र
जीतो अहम्बदबाद चैप्टर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न     चैयरमेन चेतन शाह एव टीम ने ली शपथ अहमदाबाद:- जीतो अहमदाबाद चेप्टर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हाल ही में संपन्न हुआ। नव निर्वाचित चेयरमैन चेतन शाह व उनकी टीम को शपथ जीतो एपेक्स के इंटरनेशनल चेयरमैन गणपत चौधरी ने दिलाई।वाय एम सी ए हॉल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोरोना काल के अलावा जीतो द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा की जीतो अहमदाबाद चेप्टर ने अमित जैन के नेतृत्व में  कोरोना काल में पीड़ित मानवता के हितार्थ अनेक सेवाएं प्रदान की हैं। कार्यक्रम की शुरुवात डीप प्रज्जवलन से हुई। संस्था के निवृत्तमान अध्यक्ष अमित अतिथियों का स्वागत करने के बाद कोरोना काल में की गयी सेवाओं के लिए मिले सहयोग के लिए टीम का आभार व्यक्त किया।  जैन ने कहा सभी के सहयोग के चलते हर कार्य सफलता से सम्पन्न हुए। उन्होंने बताया की कोविड-19 की भयावह स्थिति को देखते हुए कोव...

जीवन को आबाद करना व बरबाद करना दोनों अपने हाथ में है :- मुनि रजतचंद्र विजयजी

चित्र
सरस्वती महापूजन 27 सिंतबर को झाबुआ :- आज हम लोगों के करिब है एवं परमात्मा से दूर है। परमात्मा के पास पहुंचने के तीन रास्ते है। पहला करेक्शन भुलों का सुधार कीजिए। लेखक सुंदर लेख लिखते हैं, भुल नहीं रहने देते, जिससे रचना सबकी प्रिय बनती है । वैसे ही कम पाप करने वाले या बिल्कुल पाप नहीं करने वाले को, प्रभु प्रिय बनाते  है और स्नेह भी करते हैं उपरोक्त विचार परम पूज्य परोपकार सम्राट जैनाचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा., मुनिराज जीतचंद्र विजयजी म.सा.की पावन निश्रा में श्री गोडीजी पार्श्वनाथ जैन तीर्थ से अरविंदजी गादिया के सुपुत्र रितेश-कपिल गादिया के नूतन गृह निवास पर आयोजित धर्मसभा में कही।उन्होंने कहा कलेक्शन जीवन में अच्छी चीजों का होना चाहिए। जीवन को आबाद करना व बरबाद करना दोनों अपने हाथ में है। बागवान के हाथों में होता हे उद्यान की सुंदरता व रक्षा करना वैसे ही दोष मुक्त भक्त को प्रभु भी चाहते हैं।  प्रभु के पास पहुंचने का तीसरा रास्ता हे कनेक्शन। संसार के संपर्क से जीव दुखी होता हैं प्रभु के सम्पर्क से सदगति मिलती है। मुनिराजश्री ...