संदेश

6 साल की मेहनत के बाद “माझे ठाणे” ग्रंथ का विमोचन

चित्र
जिनांगयशाश्रीजी म. सा. ने की थी प्रेरणा मुंबई। लोग ठाणे नाम से डरते है लेकिन आज इस ठाणे में लोग भारी संख्या में उपस्थित हुये हैं। एक 27 साल के लड़के को भी शर्म आये ऐसा अद्भुत कार्य 72 साल के मदन हुंडिया ने किया है। इनके द्वारा लिखित “माझे ठाणे” ग्रंथ का सफलतापूर्वक विमोचन आचार्य यशोवर्म सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में हुआ।  छ:ह साल की कड़ी मेहनत के बाद मदनलाल द्वारा लिखित “माझे ठाणे” ग्रन्थ का विमोचन पत्रकार हार्दिक हुंडिया, निरंजन डावखरे , निखिल बरचूड़े, संदीप लेले, बाबू नानावटी, जे के संघवी, उदय परमार जैसे कई महानुभावों की हाजरी में हुआ।   जैनाचार्य ने कहा कि ये वो मुनिसुव्रत स्वामी दादा का मंदिर है जहाँ आनंद दीघे जैसे धर्मप्रेमी भी दर्शन करने आते थे । ये पवित्र भूमि का इतिहास लिखने वाले मदन हुंडिया को उन्होंने आशीर्वाद दिया था। हार्दिक हुंडिया और मदन हुंडिया ने पहली कॉपी विमोचन करने के बाद प्रसिद्ध जैनाचार्य यशोवर्म सूरिश्वरजी महाराज साहेब को भेंट की। छ:ह साल की कड़ी मेहनत के बाद मदनलाल द्वारा लिखित “माझे ठाणे” ग्रन्थ का विमोचन पत्रकार हार्दिक हुंडिया, निरंजन डावखरे , न...

धर्म आराधना का पर्व है चातुर्मास :- आचार्य हरिकांत सूरीश्वरजी

चित्र
चार माह अनेक कार्यक्रमों का आयोजन भायंदर :- शासनधोरी गच्छाधिपति आचार्य श्री जयघोष सूरीश्वरजी म.सा. के कृपा प्राप्त, प्रिय पट्टधर सिद्धवचनी, रोचक प्रवचनकार आचार्य श्री हरिकांत सूरीश्वरजी म.सा. आदि 12 साधु- साध्वी भगवंतो का ऐतिहासिक चातुर्मास भायंदर में होने जा रहा है। भायंदर(वेस्ट) के 90 फ़ीट रोड पर स्थित श्री पार्श्व-प्रेम श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ में हो रहा है।गुरुदेव का प्रवेश 29 जून को सुबह 7 बजे बावन जिनालय से प्रारंभ होकर श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में धर्मसभा में परिवर्तित हुआ।उनके साथ मुनिराज विवेकसार विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री लब्धिनिधान विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री देवांगरत्न विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री पूर्णचन्द्र विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री योगपून्य विजयजी म.सा.,तथा बहनों को चातुर्मासिक आराधना के लिए आचार्य श्री अभयशेखर सूरीश्वरजी की आज्ञानुवर्ति साध्वी श्री रोहिता श्रीजी के शिष्या साध्वी श्री विपुलगुणा श्रीजी म.सा. आदिठाणा -6 का भी प्रवेश हुआ। चातुर्मास के तहत सर्वसिद्धिदायक,44 दिवसीय सामुहिक सिद्धितप के विराट आयोजन में सभी परिवार को अवश्य जुड़ने की अपील की हैं।सामूहिक अत्तर प...

सादड़ी (राणकपुर)का स्नेह सम्मेलन 27 से 29 दिसंबर तक

चित्र
सादड़ी (राणकपुर)का स्नेह सम्मेलन 27 से 29 दिसंबर तक ललित करबावाला होंगे 2025 के चेयरमैन मुंबई : - सादड़ी जैन संघ के तत्वावधान में  27 से 29 दिसंबर को भारत मे बसे जैन सादड़ीवासियों का स्नेह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर सादड़ीवासियों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं, व इसे यादगार बनाने हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। दादर स्थित स्वामीनारायण सभाग्रह में आयोजित बैठक की शुरुवात नवकार मंत्र से हुई।दीप प्रज्वलन पोपट सुंदेशा प्रदीप राठौड़,रमेश रांका, हेमंत रतनपुरिया चौहान पोरवाल समाज से चंपालाल सोलंकी, निमित्त पुनमिया, नवरतन पुनमिया,रमेश रांका ने किया।इस अवसर पर बेंगलुरु निवासी ललित भीमराजजी करबावाला को सर्वसम्मति से सादड़ी स्नेह सम्मेलन 2025 का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। नवनिर्वाचित चैयरमेन ने उन्हें यह जिम्मेदारी देने पर सभी का आभार व्यक्त किया व सम्मेलन के लिए सभी से सहयोग व सुझाव देने का निवेदन किया।सम्मेलन सादड़ी में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।सम्मेलन में क्रिकेट स्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेरेथोंन के अलावा अनेक आयोजन होंगे। यह ...

"द लेजेंड्स ऑफ इंडिया" पुस्तक का विमोचन

चित्र
किताब में 11 व्यक्तियों पर कविताएं भायंदर :- प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पॉटरी कला विशेषज्ञ पद्मश्री बी आर पंडित और उनकी पत्नी देवकी पंडित ने "द लेजेंड्स ऑफ इंडिया" पुस्तक का विमोचन किया, जिसे अधिवक्ता सचिन नाइक ने लिखा है। इस अवसर पर पंडित ने कहा कि यह पुस्तक भारत के महान व्यक्तियों के बारे में ज्ञान और अंतर्दृष्टि का एक खजाना है। पुस्तक की विशेषताएं पुस्तक के लेखक एंड सचिन नाइक ने बताया कि पुस्तक में 11 महान भारतीय व्यक्तियों के बारे में कविताएं शामिल हैं जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र के लिए समर्पित किया। प्रत्येक कविता एक जीवनी है जो उनके जीवन, कार्य और विरासत के बारे में जानकारी प्रदान करती है। पुस्तक में शामिल महान व्यक्तियों में शामिल हैं जिसमे अहिल्याबाई होलकर एक दयालु शासक जिन्होंने अपने प्रशासनिक कौशल और परोपकार के लिए जानी जाती हैं।डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति,अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधान मंत्री और एक प्रसिद्ध कवि,जमशेदजी टाटा एक अग्रणी उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक,रवींद्रनाथ टैगोर एक नोबेल पुरस्कार विजेता और प...

आचार्य हरिकांत सूरीश्वरजी का चातुर्मास भायंदर में

चित्र
29 जून को बावन जिनालय से भव्य प्रवेश भायंदर :- शासनधोरी गच्छाधिपति आचार्य श्री जयघोष सूरीश्वरजी म.सा. के कृपा प्राप्त प्रिय पट्टधर सिद्धवचनी, रोचक प्रवचनकार आचार्य श्री हरिकांत सूरीश्वरजी म.सा. आदि 12 साधु- साध्वी भगवंतो के प्रथम ऐतिहासिक चातुर्मास भायंदर में होने जा रहा है। भायंदर(वेस्ट) के 90 फ़ीट रोड पर स्थित श्री पार्श्व-प्रेम श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ में हो रहा है।गुरुदेव का प्रवेश 29 जून को सुबह 7 बजे बावन जिनालय से प्रारंभ होकर श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में धर्मसभा में परिवर्तित होगा।उनके साथ मुनिराज विवेकसार विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री लब्धिनिधान विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री देवांगरत्न विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री पूर्णचन्द्र विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री योगपून्य विजयजी म.सा.,तथा बहनों को चातुर्मासिक आराधना के लिए आचार्य श्री अभयशेखर सूरीश्वरजी की आज्ञानुवर्ति साध्वी श्री रोहिता श्रीजी के शिष्या साध्वी श्री विपुलगुणा श्रीजी म.सा. आदिठाणा -6 का भी प्रवेश होगा। चातुर्मास के तहत सर्वसिद्धिदायक,44 दिवसीय सामुहिक सिद्धितप के विराट आयोजन में सभी परिवार को अवश्य जुड़ने की अपील की हैं।सामू...

खरतरगच्छाचार्य जिनमनोज्ञ सूरीश्वरजी म, सा. का चातुर्मास भायंदर में

चित्र
भव्यातिभव्य चातुर्मास प्रवेश 28 जून को  भायंदर :- परम पूज्य प्रज्ञा पुरुष युग प्रभावक खरतरगच्छाधिपति आचार्य सम्राट गुरुदेव श्री जिन कान्तिसागर सूरीश्वरजी म.सा.,महातपस्वी मुनिराज श्री प्रतापसागरजी म.सा.के दिव्य आशीष से परम पूज्य आचार्य मरुधर रत्नाकर, वशीमालाणी रत्न शिरोमणि, ब्रहासर तीर्थोद्धारक, संघ एकता सूत्रधार, खरतरगच्छाचार्य श्री जिनमनोज्ञ सूरीश्वरजी म. सा. का चातुर्मास मुंबई के उपनगर भायंदर में दूसरीबार हो रहा है।इसे लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ, भायंदर के तत्वावधान में आचार्य श्री का भव्य नगरप्रवेश 28 जून को सुबह 8.30बजे होगा।उनके साथ मुनि श्री नयज्ञसागरजी म.सा.आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा।ज्ञात हो  वर्ष 2011 में आचार्य श्री का यहां ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न हुआ था। संघ ने कहा कि गुरुदेव की निश्रा और पावन प्रेरणा से इस वर्ष जप तप ज्ञान अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक आराधना का सुन्दर भव्य माहौल बनेगा।श्री संघ ने चातुर्मास के पावन अवसर पर सभी संघों को सह परिवार भायंदर पधारकर साधर्मिक सेवा भक्ति का लाभप्रदान करने की विनंती की है। उन्होंने कहा कि ब...

सादड़ी के मिट्टी की खुशबू को जीवंत रखा सादड़ीवासियों ने

चित्र
श्री सादड़ी राणकपुर जैन संघ पुना का 37वां स्नेह सम्मेलन सम्पन्न पूना :-  राजस्थान के मारवाड़ की सांस्कृतिक नगरी सादड़ी से आकर पुना में बसे श्री सादड़ी राणकपुर जैन संघ का सैंतीसवां स्नेह सम्मेलन बहुत ही उत्साह व उमंग से धूमधाम पूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में ऐसा प्रतीत हुआ कि सादड़ी के मिट्टी की खुशबू को जीवंत रखा सादड़ीवासियों ने।पिछले 37 वर्षों से यह सम्मेलन नियमित पूर्ण अनुशासन के साथ हो रहा हैं। वर्धमान सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित सम्मेलन संघ के अध्यक्ष व शिक्षाविद सुभाष परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अतिथि माणिकचंद उद्योग समूह के चेयरमैन प्रकाश धारीवाल और केवल किरण क्लोदिंग कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हेमंत जैन उपस्थित थे।धारीवाल ने सादड़ी संघ के सदस्यों को बधाई दी और उनके संगठन व कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि उन्होंने अपनी कर्मभूमि के साथ साथ मातृभूमि को भी भूले नही है।इस अवसर पर हेमंत जैन ने संघ के प्रतिभा संपन्न सदस्यों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें उद्योग व्यवसाय हेतु प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि य...

आचार्य विमलसागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास गदग में

चित्र
आचार्य विमलसागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास गदग में  भव्य -प्रवेश 7 जुलाई को गदग (कर्नाटक:- धर्म-तीर्थ रक्षक, समाज हितचिंतक, क्रांतिकारी ओजस्वी प्रवचनकार,परम पूज्य आचार्य श्री विमलसाग रसूरीश्वरजी महाराज साहब,धर्मप्रेरक, गणिवर्य श्री पद्मविमल सागरजी महाराज आदि श्रमण परिवार का चातुर्मास कर्नाटक के गदग शहर में हो रहा हैं।चातुर्मास को लेकर संघ में उत्साह का वातावरण हैं, और संघ ऐसे सफल बनाने की तैयारी में लगा है। श्री राजस्थान जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में आचार्य श्री का प्रवेश 7 जुलाई को होगा।श्री राजस्थान जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मास में सभी श्रीसंघों और भक्तजनों को पधारने का निमंत्रण दिया गया है।संघ ने दर्शन के लिए पधारने वाले सभी गुरु भक्तों से निवेदन किया है कि वे अपने आगमन की सूचना के रूप में पूरे विवरण के साथ शीघ्र इस Google Form को भरकर भेजे।फॉर्म में (जहां-जहां लाल स्टार हैं, वे सभी कॉलम भरने अनिवार्य हैं) Google Form Link : https://forms.gle/6HnxkS1RTeXc4eX49 • आयोजक-निमंत्रक : श्री राजस्थान जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, स्टेशन रोड...

वल्लभ समुदाय व जिनशासन का गौरव परम वंदनीय आचार्य श्री जनकचन्द्र सूरीश्वर जी म.सा.

चित्र
प्रवचनों व सेवा के माध्यम से धर्म और नैतिकता का प्रचार किया। 1. ल गभग सन् 1925 यानि वि.सं. 1982 की ज्येष्ठ वदी पंचमी को गुजरात के जम्बूसर (बड़ौदा के निकट) में सुश्रावक डाह्या भाई और तारा बहन के घर ‘सुरेन्द्र’ के रूप में आपका जन्म हुआ। वरकाणा तीर्थ में उपधान तप करते समय बालक सुरेन्द्र को वैराग्य जागृत हुआ और उन्होंने वि.सं. 2000 में मार्गशीर्ष कृष्णा प्रतिपदा को आचार्य ललित सूरीश्वरजी से मुनि दीक्षा लेकर "जनक विजय" नाम प्राप्त किया। 2. दीक्षा के 11 माह पश्चात गुरु चतुर विजय जी के स्वर्गारोहण पर उनकी आज्ञा के अनुसार आपने गुरु वल्लभ सूरिजी के सान्निध्य में अध्ययन व सेवा का पावन जीवन आरंभ किया। कई वर्षों तक आप गुरु वल्लभ की छत्रछाया में रहे। आपके परिवार से वल्लभ समुदाय में 10+ दीक्षाएं सम्पन्न हो चुकी हैं। 3. आप अति विद्वान थे। प्राकृत व आगम अध्ययन के साथ आपने संस्कृत साहित्य, व्याकरण, और न्यायशास्त्र का विशद अध्ययन पंडित रामकिशोर पांडे जी से किया। आपकी रुचि विशेष रूप से न्यायशास्त्र में गहन थी। 4. सूरत में आचार्य विजय समुद्रसूरीश्वरजी ने आपको गणि पद से विभूषित किया और बाद में गु...

इरोड JITO ने किया राजनीतिक नेताओं का स्वागत किया

चित्र
 इरोड JITO ने किया राजनीतिक नेताओं का स्वागत किया अनेक पदाधिकारियों की रही उपस्थिति इरोड :- प्रतिष्ठित संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की और से इरोड में आगमन पर अनेक राजनीतिक नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इन गणमान्य व्यक्तियों में कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सम्मानित किया गया।जीतो अध्यक्ष गौतम बोथरा ने कहा कि मेघवाल  सम्मानित भारतीय राजनेता हैं जो अपनी सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रकाश जैन,महा सचिव विपुल चंडालिया, सह कोषाध्यक्ष पुनीत कोचर,निदेशक, श्रीपाल बाफना ललित धारीवाल व विनोदकुमार करबावाला आदि गणमान्य उपस्थित थे।

खाचरौद एवं भाटपचलाना के बीच विहारधाम का निर्माण

चित्र
गुरु भगवंतों की प्रेरणा से भूमि दानदाता एवं निर्माता  ने लिया लाभ भाट पचलाना :-  मुनि भगवंतों की प्रेरणा से नागदा जंक्शन निवासी श्रीमती पुष्पा पंकज जैन (नेताजी), मनोहर वाटिका (नेमीनाथ वेयरहाउस, लुसड़ावन फांटा) की पुण्य भावना से खाचरौद एवं भाटपचलाना के बीच साधु-साध्वी भगवंतों के लिए विहारधाम का निर्माण होने जा रहा है। खाचरौद और भाटपचलाना के बीच लगभग 20 किलोमीटर का लम्बा एवं कठिन विहार मार्ग साधु-साध्वी भगवंतों के लिए उग्र एवं कष्टदायक रहा है। पूज्य मुनि भगवंतों की प्रेरणा से जैन परिवार ने इस विहार मार्ग को सुगम, सुलभ, सुरक्षित एवं सात्विक बनाने हेतु अपनी भूमि प्रदान करने की भावपूर्ण इच्छा भाटपचलाना श्रीसंघ व मध्यप्रदेश विहार परिषद् के समक्ष रखी, जिसे पुण्य सम्राट युगप्रभावकाचार्य  श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वर जी महाराजा  के शिष्य प्रत्यक्षरत्न विजय जी म.सा. एवं पवित्र रत्न विजय जी म.सा. आदि ठाणा  के समक्ष समर्पित किया गया। गुरुदेव ने सहर्ष इस पुण्य भाव का अनुमोदन किया एवं वासक्षेप कर विशेष आशीर्वाद प्रदान किया, साथ ही यह विश्वास दिलाया कि आगामी सत्र तक यह वि...

जब तक बच्चे की धड़कन है, तब तक जीवन है...

चित्र
गर्भवती माताएं ध्यान दे दवा के साथ साथ दुआ भी जरूरी हैं - भक्तामर मंत्रों में अपार शक्ति डॉ. अनीश जैन, आध्यात्मिक स्कॉलर और भक्तामर गर्भ संस्कार प्रणेता, ने हाल ही में दो माताओं के केस के बारे में बताया कि जो गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की रिपोर्ट से चिंतित थीं। दोनों मामलों में डॉक्टर ने माताओं बताया कि बच्चे के दिल में समस्या है, लेकिन दोनों माताओं की प्रतिक्रिया में बड़ा अंतर था। पहली मां: भारत की एक मां को डॉक्टर ने सलाह दी कि गर्भ को समाप्त कर देना चाहिए क्योंकि बच्चे के दिल में समस्या है। वह मां डर गई और टूट गई, और उसने गर्भ समाप्त करने के लिए दवाएं लेनी शुरू कर दीं। दूसरी मां: अमेरिका से आई एक अन्य मां को भी डॉक्टर ने यही सलाह दी, लेकिन उसने कहा,"मैं भारत भूमि की बेटी हूं और जब तक मेरे बच्चे की धड़कन है, तब तक मैं उसका साथ नहीं छोड़ सकती।" यह सुनने के बाद डॉ. जैन ने कहा कि यह खेल मेडिकल रिपोर्ट का नहीं, संस्कारों का है। उन्होंने कहा कि मातृत्व का धर्म है कि जब तक जीवन है, तब तक साथ देना चाहिए क्योंकि भक्तामर और णमोकार मंत्र के प्रभाव से कई बार चमत्कार होते हैं और बच्चे ...

जैन उपासना स्थलों पर कब्जा, एक गंभीर चिंता - भूपेंद्र जैन

चित्र
  एकता ही शक्ति हैं नई दिल्ली  :-  (मनोज जैन नायक) :  जैन समाज के उपासना स्थलों पर बलात कब्जे की घटनाओं को   इंजीनियर भूपेंद्र जैन ने गंभीर चिंता का विषय बताया है ।  परम पूज्य गुरुदेव अभिक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्यश्री वसुनंदीजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संचालित संस्था अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान (पंजीकृत) के राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर भूपेंद्र जैन के अनुसार जैन समाज एक शांतप्रिय समाज है । जो अहिंसा परमो धर्मः एवं जियो और जीने दो के सिद्धांत पर अपना व्यवसाय आदि कर जीवन यापन करती है ।  उन्होंने कहा कि कुछ समय से देखने में आ रहा है कि इस शांतप्रिय समाज के उपासना स्थलों पर अन्य समाज के असमाजिक तत्व बलात कब्जा कर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं । जो कि जैन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है ।आज के इस युग में, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है कि कई स्थानों पर अन्य समुदायों द्वारा जैन मंदिरों और तीर्थस्थलों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। यह केवल धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं है, बल्कि यह हमारी आस्था, विरासत और पहचान पर सीधा ...

जन सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी :-दिलीप सुंदेशा

चित्र
लायंस क्लब (बॉम्बे) महानगर का कार्यक्रम मुंबई :-  जन सेवा एक ऐसा कार्य है जो समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। यह न केवल जरूरतमंद लोगों की मदद करने का एक तरीका है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी एक साधन है। जन सेवा के माध्यम से हम समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की जरूरतों को पूरा करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर सकते हैं।जनसेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी हैं। उपरोक्त विचार लायंस क्लब बॉम्बे महानगर के अध्यक्ष लायन दिलीप सुंदेशा ने जलगांव में क्लब की और से जयपुर फुट वितरण के मेगा कैंप में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि जन सेवा करने से न केवल समाज को लाभ होता है, बल्कि इससे हमें भी व्यक्तिगत रूप से लाभ मिलता है। जन सेवा से हमें समाज में एक सकारात्मक छवि बनाने में मदद मिलती है, और इससे हमें अपने जीवन में एक उद्देश्य और अर्थ की अनुभूति होती है। इसके अलावा, जन सेवा से हमें नए लोगों से मिलने और नए संबंध बनाने का अवसर मिलता है, जो हमारे जीवन को और भी समृद्ध बना सकता है।सुंदेशा ने कहा कि हमारे क्लब का उद्देश्य सिर्फ सेवा करना नहीं, बल्कि लोगों ...

आचार्य सम्राट पूज्य डॉ. श्री शिव मुनि जी म.सा. द्वारा घोषित वर्ष 2025 के चातुर्मास

चित्र
विभिन्न शहरों के संघो में चातुर्मास साधुवृंद 1.उपाध्याय प्रवर श्री रवीन्द्र मुनि जी म.सा. आदि ठाणा-6 :- देहरादून, उतराखण्ड 2. उपाध्याय प्रवर श्री रमेश मुनि जी म.सा. आदि ठाणा-2 :-सेमटाल, उदयपुर, राजस्थान 3. सलाहकार श्री रमणीक मुनि जी म.सा. आदि ठाणा-3 :- जालना, महाराष्ट्र 4. आत्म कुल दीपक श्री हर्ष मुनि जी म.सा. आदि ठाणा :- नई दानामण्डी, लुधियाना 5. वयोवृद्ध श्री राम मुनि जी म.सा. आदि ठाणा :- महावीर जैन कॉलोनी, सुन्दर नगर, लुधियाना 6. ध्यान साधक श्री विकसित मुनि जी म.सा. आदि ठाणा-2 :-भीलवाड़ा, राजस्थान 7. स्वर्ण संयम आराधक श्री वीरेन्द्र मुनि जी म.सा. आदि ठाणा :- सैदापेट, चैन्नई साध्वीवृंद 8. उपप्रवर्तिनी महासाध्वी श्री रिद्धिमा जी म.सा. आदि ठाणा 4 :- देहरादून उत्तराखंड 9.. महासाध्वी आगमश्री जी म.सा. आदि ठाणा-2 :- विल्सन गार्डन, बैंगलोर 10. महासाध्वी श्री संबोधि जी म.सा. आदि ठाणा-2 :- देवलाली, नाशिक, महाराष्ट्र 11. महासाध्वी श्री हिमानी जी म.सा. आदि ठाणा 7 :- जालना, महाराष्ट्र