संदेश

महाकुम्भ 2025 की परिवर्तनकारी यात्रा

चित्र
तीर्थयात्रा अनुभव को सुगम बनाती भारतीय रेल रवीन्दर गोयल , महाकुम्भ  2025  में लाखों तीर्थयात्रियों को पवित्र नगरी प्रयागराज पहुंचाने में भारतीय रेल ने अपनी भूमिका नए सिरे से परिभाषित की है। परिवहन प्रदान करने के साथ ही रेलवे विश्वस्तरीय आतिथ्य सेवा भी सफलता पूर्वक संचालित कर रही है। महत्वपूर्ण उन्नयन ,  अभिनव समाधान और समावेशिता की प्रतिबद्धता के साथ रेलवे ,  इस व्यापक धार्मिक आयोजन में प्रचालन तंत्र के नये मानक स्थापित कर रही है। आधुनिक बुनियादी ढांचे से आध्यात्मिक उद्देश्य की पूर्ति भारतीय रेल ने पवित्र संगम के यात्रा अनुभव और इसे आध्यात्मिक रूप से भी समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पिछले एक दशक में   भारत सरकार ने   प्रयागराज में रेलवे के बुनियादी ढांचे के वित्त पोषण में उल्लेखनीय तौर पर वृद्धि की है।   भारतीय रेल द्वारा महाकुम्भ की तैयारियों में  2  वर्षों में  5000  करोड़ रुपये से अधिक राशि से यहाँ मौजूद रेलवे स्टेशनों को आरामदायक ,  सुविधाजनक और आध्यात्मिकता के जीवंत केंद्र में बदल दिया गया है। रेलवे स्टेशन जो ...

जिनशासन के सिद्धांतों का अभिनंदन हैं

चित्र
जिनशासन के सिद्धांतों का अभिनंदन हैं जै न धर्म के अद्वितीय आलोक, तप और ज्ञान के महाशिखर, तीर्थंकर परंपरा के सजीव प्रतिनिधि, धर्म, करुणा और अपरिग्रह के उज्ज्वल दीप, भगवान महावीर के 77 वीं पाट परम्परा पर विराजमान  परम श्रद्धेय गच्छाधिपति शांतिदूत आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने की घोषणा सम्पूर्ण जैन समाज के लिए आनंद, गौरव और गर्व का ऐसा क्षण है, जिसे शब्दों में समेट पाना असंभव है। यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि हमारे धर्म की अमूल्य शिक्षाओं, अहिंसा के शाश्वत सिद्धांतों और चरित्र की दृढ़ता का वैश्विक अभिनंदन है। यह स्वर्णिम पल प्रमाण है कि सत्य और धर्म की राह पर चलने वाला हर प्रयास एक दिन विश्वमंच पर गौरवशाली पहचान पाता है। आचार्यश्री का तपः तेज और दिव्य जीवन भारतीय संस्कृति और जैन धर्म के समर्पण, शांति और सहिष्णुता के आदर्शों का सजीव रूप है। आचार्यश्री को यह सम्मान केवल उनके ज्ञान और साधना के लिए नहीं, बल्कि उनकी प्रेरणा से प्रकाशित हो रही असंख्य आत्माओं के उत्थान का प्रतीक है। यह उनके तप, त्याग और धर्मोपदेशों का वह फलित फूल है, जि...

जरूरतमंदों को खुशियां बांट मनाया गणतंत्र दिवस

चित्र
देने से समाज में सकारात्मकता फैलती है :- आशीष भटनागर अतुलनीय कार्य जरूरतमंद लोगों के साथ समय बिताना और उन्हें सहायता प्रदान करना एक अच्छा तरीका है उन्हें खुशियां देने का।जरूरतमंदों को गणतंत्र दिवस पर खुशियां बांट राम रत्ना इंटरनेशनल स्कूल ने अतुलनीय कार्य किया हैं।अन्य स्कूलों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए,इससे पालकों के साथ शिक्षक, शिक्षिकाओं की आपस मे बॉन्डिंग बढ़ेगी। भायंदर :- जरूरतमंद को खुशियां देने का महत्व बहुत अधिक है। जरूरतमंद को खुशियां देने से समाज में सकारात्मकता फैलती है और लोगों के बीच एकता और सहानुभूति बढ़ती है। गरीबी और असमानता को कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि यह उन लोगों को सहायता प्रदान करता है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। व्यक्तिगत विकास और संतुष्टि तो मिलती है,यह हमें दूसरों की मदद करने और उनकी जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव डालने का अवसर प्रदान करता है। उपरोक्त विचार राम रत्ना इंटरनेशनल हाईस्कूल के प्रिंसिपल आशीष भटनागर ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद पालको द्वारा आयोजित खुशी बाजार में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य समाज में नैतिकता और मानवता क...

कर्मचारियों से विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने मेहनत का आवाहन

चित्र
पश्चिम रेलवे का गणतंत्र दिवस मुंबई :- हमारे राष्ट्र का 76वां गणतंत्र दिवस पश्चिम रेलवे पर मुंबई के महालक्ष्मी खेल मैदान में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाया गया। महाप्रबंधक ने सेरिमोनियल परेड का भी निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। मिश्र ने रेलकर्मियों और उनके परिवारों को इस पवित्र अवसर की शुभकामनाएं देते हुए सभा को संबोधित किया। समारोह की शुरुआत में महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र का स्वागत पश्चिम रेलवे के आईजी सह प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त  अजय सदानी ने किया। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा क्षमा मिश्र, पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक  प्रकाश बुटानी, प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित थे। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपने गणतंत्र दिवस संदेश में महाप्रबंधक  मिश्र ने पश्चिम रेलवे द्वारा हाल ही में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। महाप्रबंधक ने वर्ष 2024 में उत्कृष...

स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास थीम पर गणतंत्र दिवस मनाया

चित्र
राम रत्ना विद्धा मंदिर का आयोजन भायंदर :- गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है, जो भारत के संविधान को लागू करने की याद में मनाया जाता है, तथा देश के नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। उपरोक्त विचार राम रत्न विद्या मंदिर में स्वर्णिम भारत की थीम पर आयोजित 76वां गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि विंग कमांडर भास्कर भारद्वाज ने व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का जश्न मनाने का एक अवसर है, जिसमें देश के नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करके अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं व यह  राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है, जिसमें देश के सभी नागरिक एकजुट होकर अपने देश के लिए काम करते हैं। संस्था अध्यक्ष अनिल रायका ने कहा कि इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का संकल्प ले।प्रिंसिपल कविता सिंह ने कहा कि इस दिन हमे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना चाहिए।छात्रों ने भारत की सबसे सम्मानित और प्रगतिशील शासकों में से एक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर एक उल्लेखनीय नाटक प्रस्तुत किया। ...

गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वरजी को पद्मश्री सम्मान

चित्र
भारत सरकार का आभार  जैन समाज में हर्ष की लहर अत्यंत गौरवशाली क्षण पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत, गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा.को पद्मश्री सम्मान यह समस्त जैन समाज व धर्म प्रेमी लोगों के लिए हर्ष की बात हैं। गुरुदेव ने अपना समस्त जीवन धर्म की साधार्मिक जीवदया की सेवा में समर्पित किया हुआ हैं। इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत सरकार का आभार।  दीपक जैन संपादक :-शांति वल्लभ टाइम्स नई दिल्ली :- भगवान श्री महावीर स्वामीजी की गुरु आत्म-वल्लभ पाट परंपरा के 77वें पट्टधर एवं पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत, गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म.सा.को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की है। भारतीय गणतंत्र के 75वें वर्ष 2025 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान की घोषणा से संपूर्ण जैन में हर्ष का माहौल हैं। जैन समाज एवं असंख्य गुरु भक्तों ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।

संबोधि मेडिटेशन कैंप 8 मार्च से जोधपुर में

चित्र
  हेल्थ और हैप्पीनेस प्रोग्राम से जुड़े इस कैंप में सिखाए जाएंगे अदभुत प्रयोग जोधपुर। आत्मज्ञानी राष्ट्रसंत चंद्रप्रभ जी महाराज साहब के सान्निध्य में 8 से 12 मार्च 2025 तक संबोधि मेडिटेशन कैंप का विशेष आयोजन जोधपुर के कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम में किया जाएगा जिसमें साधकों को 5 दिन तक लगातार आरोग्य लाभ, अंतर मन की शांति और अतींद्रिय शक्ति जागरण के लिए विशेष प्रयोग करवाए जाएंगे एवं जीवन को पॉजिटिव, पावरफुल और प्योरीफाइड बनाने से जुड़ा हुआ दिव्य मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर प्रभारी डॉ. शांतिप्रियसागर जी महाराज साहब के अनुसार ने बताया कि संबोधि धाम में आयोजित हो रहे 5 दिवसीय आवासीय शिविर के अंतर्गत देशभर से भाई बहन जोधपुर पहुंचेंगे। शिविर में प्रतिदिन हेल्थ सत्र, जीने की कला सत्र, जिज्ञासा समाधान सत्र, हैप्पीनेस सत्र और ध्यान व भक्ति योग सत्र होंगे। शिविर में 18 वर्ष से ऊपर के सभी भाई-बहन भाग ले सकेंगे। एकरूपता के लिए श्वेत वस्त्र को धारण करना होगा। शिविर में करवाए जाने वाले प्रयोगों से शरीर की अनेक बीमारियां जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, घुटनों के दर्द, कमर दर्द जैसे रोगों से छुटकारा म...

अधिकार से पहले अनुशासन की बात करें ..

चित्र
तीन अनुशासन किसी मज़बूत गणतंत्र के लिए बेहद ज़रूरी  है  - श्रमण डॉ पुष्पेंद्र  ह म भारत देश के वासी ही संविधान की ताक़त, हम ही इसकी प्रेरणा व उद्देश्य है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस इसलिए हमारे लिए विशेष है क्योंकि 75 वाँ वर्ष हम मना रहे हैं पर वास्तविक रूप से गणतंत्र के सही मायने तभी समझेंगे जब अधिकार से पहले हम अनुशासन की बात करेंगे।  तीन अनुशासन किसी मज़बूत गणतंत्र के लिए बेहद ज़रूरी  है  1. सामाजिक अनुशासन अच्छा समाज चाहते हैं तो सत्य का पालन कीजिए... अफवाहें कभी मत फैलाइए।  एक अच्छे समाज की पहली शर्त है कि उसका हर सदस्य, सत्य का पालन करे। अपने कर्तव्यों का पूरी सत्यता से पालन करे। आज के दौर में यह अनुशासन सामान्य जीवन के साथ ही वर्चुअल जीवन में भी जरूरी है। आप पड़ोसी से मधुर संबंध रखते हैं, मगर बिना जाने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी दूसरों को भेजते हैं तो सामाजिक रिश्ते मधुर नहीं हो सकते। 2. नागरिक अनुशासन मजबूत कानून-व्यवस्था चाहते हैं तो खुद हर कानून का पालन जरूर कीजिए।  हर नागरिक का पहला कर्तव्य है कि वह देश के संविधान का पूर्णतः पालन करे। हर न...

आइए सद्कार्यों में सहभागी बने

चित्र
  युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम)रजि. सहयोग की अपील प्रिय मित्रों और समाज के सदस्यों, हमारे यूथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (यूथ फोरम) द्वारा दृष्टि विजन फॉर ऑल कार्यक्रम के अंतर्गत महीने के हर पहले शुक्रवार को निशुल्क मोतियाबिंदु ऑपरेशन व चिकित्सा शिविर के अलावा समय समय पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस कार्य हेतु हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। हम आपको इस कार्य में योगदान देने के लिए आमंत्रित करते हैं। आपका दान हमें निम्नलिखित कार्यों में मदद करेगा: -  . निशुल्क मोतियाबिंदु ऑपरेशन व चिकित्सा शिविर का आयोजन करना।     .   गरीब और वंचित वर्ग,वानप्रस्थ आश्रम, के लोगों को निशुल्क सेवाएं प्रदान करना। समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना। आपका दान हमें सेवा कार्यों में आगे बढ़ने में मदद करेगा। हम आपके सहयोग के लिए आभारी रहेंगे। आप निम्नलिखित तरीकों से दान दे सकते हैं: - ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से हमारे बैंक खाते में दान जी पे  चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से दें सकते हैं। Bank Details  Bassien Catholic Co...

लड़कियों को सशक्त बनाना मासिक धर्म गरिमा की ओर एक कदम

चित्र
राम रत्ना  इंटरनेशनल स्कूल ने लगाई वेंडिंग मशीन भायंदर :- मासिक धर्म जागरूकता लड़कियों में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण बातें मां को अपनी लड़कियों से खुलकर करनी चाहिए। लड़कियों को भी मासिक धर्म के बारे में जानकारी जाननी चाहिए। उपरोक्त विचार राम रत्ना इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल आशिष भटनागर ने व्यक्त किये।स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता सहायता वेंडिंग मशीन लगाने के बाद उन्होंने यह विचार व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि इस मशीन को लगाने का उद्देश्य महिला छात्राओं को सहायता प्रदान करना हैं। हमने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।10 रुपये प्रति पैड की किफायती कीमत पर सैनिटरी पैड उपलब्ध होगा। मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो महिलाओं के शरीर में हर महीने होती है। कंपनी की और से इसके लक्षण की भी जानकारी दी गई।मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। 

उपनगरीय रेलवे नेटवर्क में सुरक्षा में बढ़ोतरी: नवाचार और चुनौतियाँ

चित्र
  अजय सदानी, (आईजी सह प्रमुख मुख्‍य सुरक्षा आयुक्‍त/आरपीएफ/पश्चिम रेलवे) उ पनगरीय रेलवे प्रणाली, प्रतिदिन लाखों यात्रियों को सेवा प्रदान करता है, जिसे अक्सर महानगरों की जीवन रेखा कहा जाता है और उपनगरीय कनेक्टिविटी की रीढ़ है। हालाँकि, इन नेटवर्कों का विशाल आकार और जटिलता महत्वपूर्ण सुरक्षा और संरक्षा चुनौतियाँ पेश करती है। उदाहरण के लिए, दुनिया के सबसे व्यस्ततम में से एक मुंबई उपनगरीय रेलवे नेटवर्क प्रतिदिन 7 मिलियन से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्‍य तक ले जाता है, जिससे इसका सुरक्षित परिचालन बेहद महत्‍वपूर्ण हो जाता है। इन मुद्दों को हल करने में सबसे आगे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) है, जो यात्रियों और रेलवे के बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध एक विशेष इकाई है। चुनौतियाँ बहुत बड़ी हैं, इसके बावजूद रेल सुरक्षा बल के अभिनव रणनीतियों और उन्नत तकनीकों को अपनाने से हमारे उपनगरीय यात्रियों के लिए सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में सराहनीय प्रगति हुई है। प्राथमिक चुनौती उपनगरीय रेलवे प्रणाली की अत्यधिक सघनता में निहित है। मुंबई के उपनगरीय रेलवे नेटवर्क में पश्चिम रेलवे ...

चाणक्य नीति के अद्भुत सूत्रों पर आधारित भव्य जीवन सज्जा पर प्रवचन

चित्र
पंन्यास चारित्ररत्न विजयजी के व्याख्यान भायंदर :- श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ 52 जिनालय जैन संघ के प्रांगण में यशस्वी चातुर्मास एवं पोष दशमी की आराधना पूर्ण करने के बाद अब पुनःह परम पूज्य 451 दीक्षा दानेश्वरी आचार्य श्री गुणरत्न सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य रत्न आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के प्रशिष्य रत्न परम पूज्य प्रवचन प्रभावक पन्यास प्रवर श्री चारित्ररत्नविजयजी म.सा. द्वारा अष्ट दायी चाणक्य नीति के अद्भुत सूत्रों पर आधारित भव्य जीवन सज्जा व्याख्यान सप्ताह का आयोजन किया गया है। बावन जिनालय के धर्म आराधना भवन में 22 से 29 जनवरी तक दैनिक व्याख्यान रोज सुबह 9:00 बजे होगा।प्रवचन का लाभ ले।

बाल अवस्था से ही धर्म के प्रति गहरी रुचि थी

चित्र
आचार्य बनने की और पंन्यास प्रवर श्री प्रशांतशेखर विजयजी म.सा. जीवन परिचय वि क्रम संवत 2031, फागण सुद चोथ,23 मार्च,1977 के दिन सरियदवाले लीलपुरा निवासी पिता रमणिक लाल मातुश्री लीलाबेन की रत्नकुक्षी से पुत्ररत्न का जन्म हुआ और नाम रखा गया प्रकाश।चारों भाइयों में तीसरे नंबर वाले प्रकाश को धर्म के प्रति बचपन से ही रुचि थी और,इसलिए बाल्यकाल में ही वैराग्य का उदय हुआ।  धर्म और धार्मिकता का अध्य्यन करते हुए विक्रम संवत 2048, जेठ वद छठ, दिनांक 21 जून 1992 के शुभ दिन विजय मुहूर्त मे श्री 108 पार्श्वनाथ भक्तिविहार महाप्रासाद के तत्वावधान में शंखेश्वर महातीर्थ तीर्थ में दीक्षा अंगीकार कर आत्म कल्याण के लिए बढ़ने लगे।परम पूज्य प्रशांतमूर्ति धर्मध्रुवतारक तपागच्छाधिपति आचार्य श्री प्रेमसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य , पुण्य प्रभावक,तेजस्वी धारदार वाणी के स्वामी,शासन प्रभावक,श्री जंगम तीर्थ प्रेरक परम पूज्य आचार्य श्री रत्नशेखर सूरीश्वन म.सा. की वाणी से प्रेरित होकर संयम पथ की और अग्रसर हुए और उनके शिष्य बने।दीक्षा के बाद आपका नामकरण मुनिश्री प्रशांतशेखर विजयजी म.सा.हुआ। पूज्य गुरुदेव की सेवा करते हु...

डहाणू में आगामी गुरु सप्तमी मेला दिसंबर 2025 में

चित्र
सादड़ी के  मेहता परिवार ने लिया लाभ - गुरुदेव का मध्यप्रदेश की और विहार डहाणू (महाराष्ट्र) :- मुंबई के समीप डहाणू में श्री मोहनखेड़ा गुरु घाम तीर्थ स्थापना के बाद से ही प्रतिवर्ष गुरु सप्तमी महोत्सव का आयोजन परम पूज्य गुरु राजेन्द्र ऋषभ कृपापात्र शिष्य बंधु बेलड़ी, वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा. एवं प पूज्य मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म. सा. की  प्रेरणा से श्री पार्श्वनाथ राजेन्द्रसूरि जैन रिलीजियस ट्रस्ट मंडल द्वारा आयोजित होता है जिसमें हजारों श्रद्धालु गुरुभक्त भक्ति भाव से दादा गुरुदेव को श्रद्धा सुमन समर्पित करते है।  श्री रजतचंद्र विजयजी ने बताया कि इस वर्ष 27 दिसम्बर 2025 शनिवार को होनेवाली दो दिवसीय गुरु सप्तमी मेले का लाभ पूज्य परोपकार सम्राट, गच्छाधिपति,मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक,आचार्य प्रवर गुरुदेव श्री विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म. सा. के आज्ञानुवर्ति शिष्य प पूज्य वर्षीतप तपस्वी वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म. सा. एवं प पूज्य कार्यदक्ष प्रवचन प्रभावक मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म. सा.की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से सादड़ी (राणकपुर) ...

समाज कल्याण में प्रधानमंत्री के सहयोग का अनुरोध

चित्र
जिसो महासचिव महेंद्र जैन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात मुंबई :- धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित संस्था जैन इंटरनेशनल सेवा ऑर्गनाइजेशन (जिसो) के महासचिव महेंद्र जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जैन समाज की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और सम्मान प्रेषित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और सांस्कृतिक एकता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। जिसो ने जैन समाज की एकता और उन्नति के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और समाज कल्याण में प्रधानमंत्री के सहयोग का अनुरोध किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सभी के विकास हेतु प्रतिबध्द हैं।