संदेश

मोईन सय्यद ऑल जर्नालिस्ट अँड फ्रेंड्स सर्कलच्या के ठाणे जिलाध्यक्ष

चित्र
कई सालों से सक्रिय हैं पत्रकारिता मे भाईंदर:   भारतभर में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करती ऑल जर्नालिस्ट अँड फ्रेंड्स सर्कल के ठाणे जिल्हाध्यक्ष पद पर साप्ताहिक लोकहीत न्युज के संपादक मोईन सय्यद कि नियुक्ती की गई है।यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष यासीन पटेल ने संगठन के विश्वस्त गणेश कोळी आणि अतुल होणकळसे की सम्मति पर की है। ऑल जर्नालिस्ट अँड फ्रेंड्स सर्कल भारतभर में पत्रकारों के  सर्वांगीण विकास हेतु  कार्यरत हे. उनकी नियुक्ति पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी हैं।

गुरु कृपा से पत्थर भी तर जाते हैं :- मुनि रजतचंद्र विजय

चित्र
सामायिक करने से शांति की प्राप्ति होती है झाबुआ :- परम पूज्य आचार्य देव श्री विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.की स्मृति में पंन्चान्हिका पुण्योत्सव झाबुआ श्री संघ में गुरु समर्पण चातुर्मास समिति के अंतर्गत चल रहा है। पुण्योत्सव के चौथे दिन सामुहिक सामायिक का मंगलकारी आयोजन किया गया। धर्म सभा में चातुर्मास निश्रा दाता गुरुदेव मुनिप्रवर श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा ने कहा प्रभु महावीर ने सामायिक की विषेश महिमा दर्शायी है। एक सामायिक की उत्कृष्ट क्रिया नरक के बंद तुडवा सकती है। सामायिक करने से शांति की प्राप्ति होती है । सामायिक में जयणा का पालन किया जाता है। षट्काय जीवो की रक्षा विशेष रूप से होती है । सामायिक में साधु जीवन की आराधना का लाभ भी कहा गया है । मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी ने आगे बताया कि सामायिक में धर्म के चारों भेद समाविष्ट हो जाते हैं सामायिक द्वारा अभयदान का प्रवर्तन होता है, यह दान धर्म है। स्त्री पुरुष आपस में सम्पर्क नहीं करते इसमें शील धर्म का पालन निहित है। जब तक सामायिक में रहते हे आहार नही किया जाता तो तप धर्म का प्रवर्तन होता है, एवं शुभ भाव से होने वाली क्रिय...

'भारत छोड़ो आंदोलन' की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदर्शनी के माध्यम से एक यात्रा

चित्र
  मुख्य आकर्षणः नई दिल्ली :- यह प्रदर्शनी भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार ,  नई दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक अंग के रूप में लगाई गई है। यह प्रदर्शनी  9  अगस्त से  8  नवंबर , 2021  को सुबह  10  बजे से शाम  5:30  बजे तक जनता के लिए खुली है। प्रदर्शनी भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान की घटनाओं के चित्र ,  आधिकारिक दस्तावेज ,  एलईडी मानचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करती है। आजादी के  75  वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे  ' आजादी का अमृत महोत्सव '  के हिस्से के रूप में  ' भारत छोड़ो आंदोलन '  पर इस प्रदर्शनी को राष्ट्रीय अभिलेखागार में लगाया गया है। इस प्रदर्शनी में सार्वजनिक अभिलेखों ,  निजी पत्रों ,  मानचित्रों ,  तस्वीरों और अन्य प्रासंगिक सामग्री के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भारत छोड़ो आंदोलन के महत्व को दर्शाने का प्रयास किया गया है। यह प्रदर्शनी  9  अगस्त से  8  नवंबर , 2021  तक सुबह  10  बजे से शाम  5:...

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में प्रदर्शन के लिए भाविना पटेल को बधाई दी

चित्र
  नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भाविना पटेल को बधाई दी और कल उनकी सफलता के लिए देश की तरफ से पूरा समर्थन मिलने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया : “ बहुत-बहुत बधाई भाविना पटेल! आपने शानदार प्रदर्शन किया।  पूरा देश आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है और कल के मुकाबले में भी आपके साथ खड़ा रहेगा। आप बिना किसी दबाव के अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आपकी खेल भावना पूरे राष्ट्र को प्रेरित करती है। ”

अखिल भारतीय ओसवाल परिषद बेंगलूरु के चुनाव संपन्न

चित्र
अशोक नागोरी राष्ट्रिय अध्यक्ष बने , संस्था को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का लक्ष्य   बेंगलूरु:-  अखिल भारतीय ओसवाल परिषद के  चुनाव हाल ही में  संपन्न हुए । सामूहिक पंच परमेष्ठी वंदना के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष नरपत सिंह चोरड़िया ने सभी का स्वागत किया। महामंत्री विनय बैद ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।  चुनाव अधिकारी नोरतनमल चोरड़िया ने चुनाव प्रक्रिया का जिक्र करते हुए आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए अशोक नागोरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से निर्वाचन की घोषणा की। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरपतसिंह चोरड़िया एवं निवर्तमान महामंत्री विनय बैद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। परिषद के संस्थापक चेयरमैन रायचंद खटेड़ ने अपने वक्तव्य में अखिल भारतीय ओसवाल परिषद द्वारा समग्र जैन समाज की एकता के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त  करते हुए कहा कि परिषद बिना किसी सांप्रदायिक भेद भाव के समाज एवं राष्ट्र हित में उल्लेखनीय सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य निरंतर जारी रखेगी।उन्होंने नागोरी को नए अध्यक्ष निर्वाचित घोष...

"चित्रांजलि@75 भारतीय सिनेमा के 75 साल का प्रतिनिधित्व करती है

चित्र
  ई-फोटो प्रदर्शनी "मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन (संविधान के निर्माण की प्रक्रिया) "चित्रांजलि@75" का शुभारंभ किया " चित्रांजलि @75  भारतीय सिनेमा के  75  साल का प्रतिनिधित्व करती है  नई दिल्ली :- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण ,  और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ,  अनुराग सिंह ठाकुर तथा केंद्रीय पर्यटन ,  संस्कृति और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री , जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय मत्स्य पालन ,  पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ,  केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ मिलकर ई-फोटो प्रदर्शनी  “ मेकिंग ऑफ दकॉन्स्टीट्यूशन ”  और वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी "चित्रांजलि @75"  का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम न्यू इंडिया (नया भारत) की यात्रा को प्रदर्शित करने और स्वतंत्रता संग्राम के  ' अनसंग हीरोज ' ( गुमनाम नायकों) सहित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का जश्न मनाने के उद्देश्य से आजादी ...

स्वतंत्रता आंदोलन में विज्ञान के गुमनाम नायकों को याद किया

चित्र
  विज्ञान शिक्षकों के महा सम्मेलन पर कर्टेन रेजर नई दिल्ली :- भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में विज्ञान के गुमनाम नायकों को याद करने के लिए विज्ञान शिक्षकों के महा सम्मेलन पर कर्टेन रेजर कार्यक्रमों में कई शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख एक साथ आए। इस वर्ष 17-18 नवंबर को होने वाले इस महा सम्मेलन का उद्देश्य विज्ञान शिक्षकों और छात्रों को स्वतंत्रता से पहले युग के दौरान देश की वैज्ञानिक समुदाय द्वारा किए गए संघर्षों और सत्याग्रहों के प्रति संवेदनशील बनाना है। विज्ञान प्रसार (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार का एक स्वायत्त संस्थान) तथा  वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसन्धान परिषद (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) , और विज्ञान भारती (विभा) द्वारा विज्ञान शिक्षकों (स्कूल के साथ-साथ उच्च शिक्षा) के लिए संयुक्त रूप से (हाइब्रिड मोड) में  पिछले 25 और 26 अगस्त, 2021 को यह कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।     इन कार्यक्रमों का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर किया जा रहा है। वर्ष भर चलने वाले इस विज्ञान समारोह में प्रदर्...

कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय ने वीरता और बलिदान की अद्भुत और अमर गाथा लिखी है :- राष्ट्रपति

चित्र
  सैनिक स्कूल के हीरक जयंती उत्सव में शामिल हुए राष्ट्रपति लखनऊ :- राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शुक्रवार को लखनऊ में कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय यू.पी. सैनिक स्कूल के हीरक जयंती उत्सव के समापन समारोह का गौरव बढ़ाया और उसे संबोधित किया।  इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सम्पूर्णानंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया, डॉ. सम्पूर्णानंद के नाम पर एक सभागार का उद्घाटन किया और विद्यालय की क्षमता दोगुनी किए जाने की परियोजना व स्कूल में एक बालिका छात्रावास के भवन का शिलान्यास किया।   इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय यू.पी. सैनिक स्कूल देश में स्थापित प्रथम सैनिक स्कूल है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि यह स्कूल पहला सैनिक स्कूल भी है, जिसने लड़कियों को शिक्षा प्रदान करना शुरू किया है। यह पहला सैनिक स्कूल होगा जहां कि छात्राएं इस साल एनडीए की परीक्षा में शामिल होंगी।  उन्होंने कहा कि यहां के शिक्षक और छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन की परंपरा स्थापित की है और अन्य सैनिक स्कूलों के लिए अच्छे प्रतिमान निर्धारित किए हैं। राष्ट्रपति ने कैप...

गुरु के उपकार जीवन के अंतिम पल तक भी नहीं भूलाये जा सकते हैं :- मुनि रजतचंद्र विजय

चित्र
ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी के आत्मश्रेयार्थ कार्यक्रम झाबुआ :- परम पूज्य परोपकार सम्राट आचार्य देव श्री ऋषभचंद्र सूरीश्व़जी म.सा. के आत्मश्रेयार्थे पंचान्हिका महोत्सव झाबुआ श्रीसंघ व गुरु समर्पण चातुर्मास के अंतर्गत चल रहा है। पुण्योत्सव के तीसरे दिन पूज्य मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा. ने मंगलाचरण करते हुए संबोधित किया कि गुरु के उपकार जीवन के अंतिम पल तक भी नहीं भूलाये जा सकते हैं। यह एसे गुरु हैं जिन्होंने मोहनखेड़ा तीर्थ को बड़ी ऊचाई दी थी एवं विश्वभर में सभी का ध्यान आकर्षित किया। जन जन का कल्याण करने की सुंदर भावना भाने वाले गुरुदेव सदैव स्मरण में रहेंगे। मुनिराज श्री रजतचंद विजयजी म.सा. ने छठे आचार्य श्री हेमेंद्र सूरीश्वरजी म.सा. की 11 वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए कहा उनके जैसे सरल व्यक्तित्व मिलन मुश्किल है। उनको विनयांजली अर्पित की। सूरत से पधारे धरणेन्द्र भाई ने कहा गुरुदेव ऋषभचंद्र सूरीजी ऐसे महान संत हुए जिन्होंने सभी के दुःख को निवारण करने का मंगल कार्य किया। श्री सिद्धचक्र महापूजन का लाभ कालिदेवी झाबुआ निवासी ओछबलालजी, उत्तमजी जैन ने लिया। अंगरचना का लाभ राकेश कुमार...

स्टार्ट-अप्स के लिए सूचना प्रौदयोगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की सोच समृद्ध योजना के रूप में सामने आयी

चित्र
स्टार्ट-अप्स और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में अथक प्रयास नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा था कि हमारे देश में स्टार्ट-अप्स नए तरह की संपत्ति सृजित करने वाले हैं। उन्होंने भारत के स्टार्ट-अप्स और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में अथक प्रयास करने की सरकार की जरूरत को रेखांकित किया। वहीं हाल ही आयोजित एक कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने भी प्रधानमंत्री की इस सोच पर जोर दिया। उन्होंने कहा था, “सबसे चुनौतीपूर्ण चरण, जो कि जो प्रारंभिक जोखिम चरण है, में सरकार स्टार्ट-अप व उद्यमियों की सहायता करेगी और 130 करोड़ लोगों की सेवा करने के लिए भारत इन्क्यूबेटरों और एक्सेलेरेटरों के नेटवर्क को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाएगा।” श्री अश्विनी वैष्णव की उपरोक्त बातों ने आज "उत्पाद, नवाचार विकास और वृद्धि के लिए एमईआईटीवाई के स्टार्ट-अप एक्सीलेरेटर (समृद्ध)” कार्यक्रम का रूप ले लिया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत आज इलेक्ट्रॉनिकी...

राष्ट्र को समर्पित होगा जलियांवाला बाग स्मारक का पुनर्निर्मित परिसर

चित्र
  राष्ट्र को समर्पित होगा जलियांवाला बाग स्मारक का पुनर्निर्मित परिसर प्रधानमंत्री शनिवार 28 अगस्त को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नई दिल्ली :- प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी शनिवार  28  अगस्त , 2021  को शाम  6:25  बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री इस स्मारक में निर्मित संग्रहालय दीर्घाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन के दौरान समूचे परिसर को उन्नत करने के लिए सरकार द्वारा की गई अनगिनत विकास पहलों को भी दर्शाया जाएगा। पूरे किए गए कार्य लंबे समय से बेकार पड़ी और कम उपयोग वाली इमारतों का दोबारा अनुकूल इस्‍तेमाल सुनिश्चित करते हुए चार संग्रहालय दीर्घाएं निर्मित की गई हैं। ये दीर्घाएं उस अवधि के दौरान पंजाब में घटित विभिन्‍न घटनाओं के विशेष ऐतिहासिक महत्‍व को दर्शाती हैं। इन घटनाओं को दिखाने के लिए श्रव्य-दृश्य प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें मैपिंग और  3 डी चित्रण के साथ-साथ कला एवं मूर्तिकला अधिष्ठापन भी शामिल हैं। 13  अप्रैल , 1919  को घ...

जीवदया क्षेत्र में व्यापक काम के इच्छुक :-परशोत्तम रुपाला

चित्र
कुलचंद्र सूरीश्वरजी के दर्शनाथ केंद्रीय मंत्री रुपाला  दिल्ली :-  जीवदया, प्राणी रक्षा व डेयरी उद्धोग क्षेत्र में व्यापक काम के इच्छुक हैं हम और इसे बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सभी प्रयास करेगी।  चातुर्मास हेतु प्रीतमपुरा - गुजरात अपार्टमेंट के प्रांगण में बिराजमान तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसूरीस्वरजी म.सा.के आजीवन चरणोपासक परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (K.C.) म.सा. के दर्शनार्थ आएं  केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्री  परषोत्तम रुपाला ने कही। कार्यक्रम में रुपाला को बधाइयाँ देतें हुए कुलचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. ने कहा कि अब संपूर्ण देश में जीवदया की ज़िम्मेदारी आपके कंधों पर है, और जैन समाज ही नहीं हर जीवदया प्रेमी को भरोसा है कि आप यह ज़िम्मेदारी बख़ूबी निभाएंगे और लक्ष्य के साथ काम करेंगे।गुरुदेव ने रुपाला को मंगल आशीर्वाद दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के साथ जीवदया , प्राणी रक्षा, डेयरी उद्योग के क्षेत्र आदि कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की व उनके लायक कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। श्री दिल्ली गुजराती कुंथुनाथ ट्...

1,565 कारीगर 63 समर्थ प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण लेकर लाभान्वित हुए

चित्र
कारीगरों की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित होगी नई दिल्ली :- वस्त्र उद्योग क्षेत्र में कौशल की कमी को पूरा करने के लिए वस्त्र मंत्रालय इस क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए समर्थ योजना लागू कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य संगठित क्षेत्र में कताई और बुनाई को छोड़कर, वस्त्र और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजित करने में उद्योग के प्रयासों को सहायता प्रदान करने के लिए मांग संचालित, रोज़गार उन्मुख कौशल कार्यक्रम प्रदान करना है। वस्त्र मंत्रालय ने समयबद्ध तरीके से कारीगरों के समग्र विकास के लिए 65 समूहों को अपनाया है जिससे इन समूहों के कारीगरों की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सकेगी। इन गोद लिए गए समूहों के कारीगरों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यकता-आधारित सहायता प्रदान की जा रही है। समर्थ योजना के तहत इन गोद लिए गए समूहों में हस्तशिल्प कारीगरों के कौशल में वृद्धि करने के लिए तकनीकी और सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि मजदूरी या स्वरोजगार द्वारा उन्हें स्थायी आजीविका सक्षम की जा सके। सरकार ने एनएसक्यूएफ से जुड़े हस्तशिल्प पाठ्यक्रमों में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए गोद लिए गए स...