संदेश

सेवा का दूसरा नाम हैं लायंस-गीता जैन

चित्र
दीपक आर.जैन   भायंदर- समाज में सेवा का दूसरा नाम है लायंस जो सिर्फ भारत ही नहीं परंतु विश्व के  कोने कोने में पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहता हैं. किसी भी संस्था के 100 वर्ष पूर्ण होना बहुत ही सौभाग्य और गौरवपूर्ण गौरवपूर्ण बात हैं और मुझे ख़ुशी हैं की आपके सेवाकार्यों के साथ जुड़ने का मुझे भी मौका मिला.  उपरोक्त विचार मीरा-भायंदर महानगरपालिका की महापौर गीता जैन ने कांदिवली ठाकुर काम्प्लेक्स (के.टी.सी)के वर्ष वर्ष 2017- 18 के पदाधिकारियों  की शपथविधी समारोह में व्यक्त किये.लायन डिस्ट्रिक्ट 323 A3 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पी.एस.रामास्वामी ने अध्यक्ष एंड.राजीव चौधरी के अलावा कृपाशंकर चौबे,जगराम मौर्य,संजय राय  आदि पदाधिकारियों को शपथ  दिलायी. रामास्वामी ने लायंस के सदस्य होने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. इस वर्ष लायंस के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी भारत के नरेश अग्रवाल हैं. नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा की क्लब इस इस साल अनेक सामाजिक उपक्रम  करेगा,क्लब डिस्ट्रिक्ट की और से 1 जुलाई को मनोर में आयोजित वृक्षारोपण कार...

देश के सांस्कृतिक मूल्यों के विकास में जैन समाज अग्रणी: राजनाथ सिंह

चित्र
दीपक आर जैन  मुंबई- केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को तरक्की की ओर अग्रसर करने के लिए समाज एवं राष्ट्र का नेतृत्व करने वाले लोगों को चाहिए कि वे समाज को तोड़ने की बजाय जोड़ने का प्रयत्न करे। भौतिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास होगा तभी संतुलित विकास की अवधारणा मूर्त बनेगी। मुझे खुशी है कि जैन समाज के लोग सेवा, जनकल्याण, शिक्षा आदि गतिविधियों के साथ-साथ राष्ट्रीयता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को समृद्ध बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं.    राजनाथ सिंह ने अपने निवास पर सुखी परिवार अभियान के प्रणेता गणि राजेन्द्र विजय के सान्निध्य में जैन समाज के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए.उन्होंने गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् नित्यानंद सूरीश्वरजी के दीक्षा के 50 वर्ष की संपन्नता पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की.राजनाथ सिंह ने आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों के कल्याण के लिए गणि राजेन्द्र विजय जो प्रयास कर रहे हैं इस तरह के प्रयत्नों को आज बल देने की आवश्यकता व्यक्त की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय...

आज सरस्वती का जमाना हैं -कुलचंद्रसूरीस्वरजी

चित्र
वीडीजे ग्रुप का कार्यक्रम  दीपक आर.जैन  भायंदर- तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसुरिस्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक कार्य कुशल परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्रसूरीस्वरजी (केसी)म.सा व श्री कुलदर्शनविजयजी म.सा. आदि ठाणा ने भायंदर स्थित अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाईस्कूल व  वीडीजे ग्रुप आयोजित कार्यक्रम में 'चले सफलता की और पर विद्द्यार्थियों को विस्तार से बताया व सफल होने के गुर सिखाये.  स्कूल परिसर में बोलते हुए के.सी म.सा. ने कहा की आज समय सरस्वती का हैं यानि जिसके पास ज्ञान और बुद्धि है उसके पास लक्ष्मी को आना ही आना है. उन्होंने कहा की इस युग  में शिक्षा और चिकित्सा दोनों महंगे  होने के कारण माँ बाप अपना पेट काटकर मुश्किल से बच्चों के पढ़ाई का खर्चा उठाते हैं. ऐसे में बच्चों को चाहिए की वे मन लगाकर पढ़े और माँ बाप के साथ साथ स्कूल का नाम रोशन करे. उन्होंने कहा की पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी हैं,परंतु जब पढ़ने बैठो तो सारा ध्यान पुस्तकों में होना चाहिए.उन्होंने कहा की किसी भी काम में सफल होने के लिए रूचि होना जरूरी हैं तभी सफलता मिलेगी. संघर...

वैभवरत्न विजयजी का चातुर्मास आहोर में

चित्र
वैभवरत्न विजयजी का चातुर्मास आहोर में  दीपक आर.जैन  भायंदर -अध्यात्म के अपूर्व साधक,युगपुरुष,कलिकाल कल्पतरु परम पूज्य आचार्य विजय श्री राजेंद्रसूरीस्वरजी म.सा की साधना स्थली जालोर जिला के आहोर गांव में गच्छाधिपति आचार्य श्री जयंतसेनसुरिस्वरजी म.सा के दिव्याशीष व वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेनसूरिस्वरजी गच्छाधिपति आचार्य श्री जयरत्नसूरिस्वरजी म.सा. व  म.सा की आज्ञा से मुनिराज श्री डॉ.वैभवरत्नविजयजी म.सा.आदि थाना का चातुर्मास होने जा रहा हैं. श्री राजेंद्र जैन क्रिया भवन में मुनिराज के साथ श्री शेखररत्नविजयजी म.सा.,श्री गोयमरत्न विजयजी म.सा. का प्रवेश 02 जुलाई को होगा. श्री सुधर्मा बृहतपागच्छीय श्वेताम्बर मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक जैन संघ के तत्वावधान में चातुर्मास दौरान 30 जुलाई को नवकार आराधना प्रारंभ होगी जिसका समापन 07 अगस्त को होगा. इसके अलावा पर्व पर्युषण,नवपद ओलीजी,लोगस्स सूत्र पर आधारित ध्यान योग,शक्रस्तव पर आधारित भक्तियोग,आगम वाचना में उपसर्ग.दशांग,उत्तराध्यन सूत्र,रविवारीय विशेष प्रवचन,भक्तामर अभिषेक विधान,सवा करोड़ मूलमंत्र की आरा...

नाकोड़ा धाम में दो दिवसीय शिविर

चित्र
नाकोड़ा धाम में दो दिवसीय शिविर  भायंदर- मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर स्थित नाकोड़ा तीर्थ में दो दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया हैं.यह शिविर तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसुरिस्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक कार्य कुशल परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्रसूरीस्वरजी (केसी)म.सा व श्री कुलदर्शनविजयजी म.सा. की निश्रा में संपन्न होगी. कुलदर्शनविजयजी म.सा. ने बताया की 10 व 11 जून को हो रही शिविर में 18 से 40 साल तक के युवा भाग ले सकते हैं. शिविर में सकारात्मक सोच के जिंदगी को अलग अंदाज में कैसे जिया जाये जैसे अनेक विषयों पर विस्तार से बताया जायेगा. शिविर के लाभार्थी सौ. सोनल मनीष देसाई व निर्मलाबेन चंद्रकांत झवेरी परिवार हैं. कुलचंद्रसूरीस्वरजी म.सा. आज भायंदर में  भायंदर -तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसुरिस्वरजी म.सा. के आजीवन चरणोपासक कार्य कुशल परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्रसूरीस्वरजी (केसी)म.सा व श्री कुलदर्शनविजयजी म.सा. आदि ठाणा आज बुधवार को भायंदरआ रहे हैं. सुबह 08 बजे सीमंधर स्वामी जैन मंदिर से भव्य सामैया होगा व दो दिन वे बावन जिनालय में...

रीता बहुगुणा -जोशी भायंदर में

चित्र
राहुल एजुकेशन का कार्यक्रम  भायंदर- उत्तरप्रदेश की महिला बाल कल्याण व पर्यावरण मंत्री रिया बहुगुणा -जोशी आज रविवार को भायंदर आ रही हैं.वे राहुल एजुकेशन सोसाइटी की और से उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेगी. मंत्री बनने के बाद वे पहलीबार मुंबई आ रही हैं. राहुल एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक लल्लन तिवारी ने बताया की मीरारोड स्थित एल. आर इंजीनिरयरिंग कॉलेज में शाम 5 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी विशेष  होंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह करेंगे. संस्था के सचिव राहुल तिवारी ने बताया की सत्कार समारोह में महाराष्ट्र की महिला व बाल कल्याण राज्यमंत्री विद्या ठाकुर,विधायक नरेंद्र मेहता,महापौर गीता जैन,पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे.  

आयसीएआय शुरू करेगा जीएसटी सहायता डेस्क

भायंदर- वस्तु सेवा कर अर्थात जीएसटी 'एक देश एक कर (टेक्स )के उद्देश्य से 01 जुलाई से शुरू हो रहा है. इसे लेकर उद्योग और व्यापार जगत में प्रचंड उत्सुकता हैं. यह प्रणाली  पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हुई हैं.कुछ मुद्दे निश्चित हुए हैं पर व्यापारियों के मन में अभी भी अनेक प्रश्न हैं. उन्हें मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से  दि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स ( आयसीएआय )  वसई ब्रांच की और से  जीएसटी सहायता डेस्क शुरू किया जा रहा है.  वसई ब्रांच के चेयरमैन सीए नीतेश कोठारी ने बताया की संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए नीलेश विकमसे के सुझाव पर यह डेस्क 24 मई से 31 जुलाई तक अमृता बिल्डिंग,इंद्रलोक फेज 2,न्यू गोल्डन नेस्ट,भायंदर(पूर्व)में निशुल्क चलाया जायेगा. कोठरी ने बताया की विशेषज्ञ सोमवार,बुधवार,शनिवार को शाम 05 से 07 बजे तक सेवाएं देंगे. इच्छुक लोग यहाँ संपर्क कर सकते हैं. जीएसटी पर सारी बातें 03 जून तक स्पष्ट होनी अपेक्षित हैं. साथ ही साथ सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम की और से भी 04 जुन को जीएसटी -ज्ञान की बात पर कार्यक्रम का आयोजन मथुरा क...

आदिवासी समाज को मुख्य धारा से जोड़ने मे लगे गणि राजेन्द्रविजयजी म. सा.

चित्र
19 मई  जन्मदिन पर विशेष  दीपक आर जैन गणि  राजेन्द्रविजयजी के मार्गदर्शन में अहिंसा,शांति और आदिवासी उत्थान एवं स्वस्थ समाज का अभियान चल रहा हैं. गुजरात के छोटा उदैपुर एवं बड़ोदा के आदिवासी अंचल में उन्होंने व्यक्ति सुधार के माध्यम से समाज सुधार का अभिनव उपक्रम चल रहा हैं. उनका अहिंसा विषयक विचार लोगों को प्रभावित कर रहा हैं. अहिंसा के प्रति लोगों में आस्था पैदा हो रही हैं. लोग यह महसूस कर रहे हैं कि रास्त्र में व्याप्त हिंसा का समाधान अहिंसा,शांति,सदभावना और अनेकान्त दृष्टि से ही संभव हैं. उनका सुखी परिवार अभियान अध्यात्म के स्पर्श से क्रांति के बीजों को स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहा हैं. आज हिंसा,उन्माद,युद्ध,आतंक और भ्रष्टाचार विश्व में बड़े पैमाने पर सर उठा रहा हैं. आज सभी राष्ट्र एक नाजुक मोड़ पर बारूद के ढेर पर खड़े हैं. आज भिन्न-भिन्न राष्ट्रों के द्वारा अपने प्रभुत्व का परिचय देने की आकांक्षा के कारण हिंसात्मक प्रवृत्तियाँ  एवं आतंकवादी प्रयासों से प्रसार हुआ हैं. आदिवासी लोगों को भी हिंसा के लिए उकसाया जाता रहा हैं. अपने अधिकारों के लिए भी वे...

टैक्स के मकड़जाल से छुटकारा पाने जीएसटी जरूरी

चित्र
आयसीएआय का कार्यक्रम  दीपक आर.जैन   भायंदर- जीएसटी के प्रति लोगों में फैली गलत फेमियों को दूर करने में सी.ए.की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. वे व्यापारियों को इसके बारे में सबसे अच्छी तरह बता सकते हैं और उन्हें जीएसटीअपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. उपरोक्त विचार केन्द्रीय वित्त और कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जीएसटी पर दि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड एकाउंटेंट्स ( आयसीएआय )  के मार्गदर्शन में  संस्था की वसई शाखा द्वारा  आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में व्यक्त किये. मीरारोड स्थित जीसीसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 700 से ज्यादा सी.ए. व गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए  मेघवाल ने कहा की जीएसटी पर पहलीबार वे इतनी बड़ी कांफ्रेंस में शामिल हो रहे हैं जिसमे देशभर से सी. ए. उपस्थित थे.उन्होंने कहा आप लोग सभी को इसकेबारे में सारी  तकनीकी जानकारियों से व्यापारियों को  करायें.अधूरी जानकारी होने पर लोग जीएसटी के बारे में कुप्रचार करने लगते हैं. इसलिए पहले आप जीएसटी के बार...

पूर्व संघचालक सेवाभावी गंगाधर गाडोदिया का निधन

चित्र
  दीपक आर जैन  भायंदर  मीरा भायंदर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले    पूर्व संघचालक व ग्राम पंचायत सदस्य  गंगाधर गाडोदिया का शुक्रवार  12 मई को निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे.श्री गाड़ोदिया  समय से बीमार थे. वे अपने पीछे भूरा परा परिवार छोड़ गए हैं. उनके पुत्र ओमप्रकाश गाड़ोदिया मनपा के नगरसेवक थे. शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया हैं.उनकी अंतिम यात्रा में शहर के अनेक राजनीतिज्ञ,व्यापारी व समाज के लोग उपस्थित थे.  21 अप्रेल 1931 को नागौर जिला तहसील लाडनु के लेडी गांव में लादुराम सुजानमल गाडोदिया के घर पर गंगाधर गाडोदिया का जन्म हुआ इनका जीवन सामान्य बच्चों की तरह बीता.इनके पिता सेवाभावी थे.इनकी शिक्षा डी.जे.सी.एम. विद्यालय में हुई.लेडीगांव में पीपल के पेड के नीचे बैठकर पढाई करते थे. माता पिता व गुरुजन के संस्कारों से शिक्षा का क्रम युही चलता रहा उसी दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से जुडे व प्रतिदिन शाखा में जाने लगे.आपके पूर्वज भाईंदर शहर में नमक का व्यवसाय करते थे. इन्होंने ...

कब तक जाने जाएगी साधु साध्वियों की ऐसे

चित्र
साध्वी रत्नदर्शिताश्रीजी का रोड दुर्घटना में निधन  विनम्र श्रद्धांजलि  परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभसूरिस्वरजी म.सा. समुदाय की व वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य विजय नित्यानंदसूरिस्वरजी म.सा. का लोढ़ा धाम के पास दुर्घटना में निधन हो गया.  जीवन परिचय :  सांडेराव (राजस्थान) निवासी हीराचन्दजी चोपड़ा की धर्मपत्नी बादामी बेन की कुक्षि से कुल 7 पुत्र-पुत्रियों का जन्म हुआ था जिसमें से 4 ने दीक्षा ग्रहण कर संसार से विरागी हुए थे। उसमें से एक थी - *रंजना यानि साध्वी रत्नदर्शिता श्री जी म. उनका जन्म 20 नवम्बर 1965 को हुआ था। उनका नाम रंजना रखा गया था। बचपन से ही धर्मसंस्कारों से वे पोषित हुए.जीवन में कभी कंदमूल भक्षण, रात्रि भोजन उन्होंने किया ही नहीं था. मात्र 22 वर्ष की युवावस्था में गुरुदेवों के सामीप्य से उनके अंतर्मन में वैराग्य के बीज को नूतन आयाम देते हुए 30 नवम्बर 1987 को उनकी भागवती दीक्षा सम्पन्न हुई.वे महत्तरा साध्वी सुमंगला श्रीजी की प्रशिष्या अपनी सांसारिक बहन साध्वी रत्नशीला श्रीजी की शिष्या बनी. वे निरंतर स्वाध्याय में लीन रहते थे। कोई भी नया व...

सही विकास के लिए परंपराअों से जुड़ना जरूरी - जयंतसेन सूरीश्वरजी

चित्र
गुरुदेव का भायंदर में लिया साक्षात्कार     दीपक आर जैन  भायंदर- हां भई दीपक यह शब्द गुरुदेव के मुख से सुनने यह कान हमेशा तरसेंगे. त्रिस्तुतिक संघ नायक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय जायनसेन्सुरिस्वरजी म.सा जिनसेशन का वो सूर्य थे जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी. उनसे एकबार संपर्क में आनेवाला व्यक्ति हमेशा के लिए उनका हो जाता था.अपने स्वास्थ के प्रति भी जैनत्व को चार चाँद लगाने के लिए अनदेखा किया.चैत्री पूनम के दिन देश विदेश से आये लाखो भक्त नीरस न हो इसके लिए स्वास्थ अनुकूल ना होने के बाद भी उन्होंने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल से चातुर्मास की घोषणा की. ऐसा प्रेम और वात्सल्य भक्तों के प्रतिअतुत प्रेम का उद्धरण हैं. अक्सर साधर्मिक और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए उन्होंने किसी भी राशि के लिए लिसी को कहा हो तो उसने कभी मन नहीं किया. यह गुरु भक्तो का समर्पण मैंने बहुत कम जगह देखा हैं. साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कभी प्रश्नों को टालने का प्रयास नहीं किया बल्कि हर प्रश्न का उत्तर देकर सामनेवाले को संतु...

जिनशासन गौरव राष्ट्र संत आचार्य जयंतसेनसूरिस्वरजी म.सा. का निधन

चित्र
भांडवपुर तीर्थ में आज अंतिम संस्कार  दीपक आर.जैन /मुंबई  आज सूरज की चमक बड़ी फीकी फीकी से लग रही थी मनो वह भी उदास है लेकिन फिर समाचार मिला की त्रिस्तुतिक संघ नायक राष्ट्र संत  गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजाका जालोर जिले के भांडवपुर तीर्थ में दुखद निधन हो गया हैं. यह समाचार समस्त जैन समाज के लिए आघातजनक था. अंतिम समय में समस्त मुनि मंडल उनके पास था. 64 वर्ष के दीक्षा पर्याय में गुरुदेव ने अनगिनत कार्य किये जिन्हे कुछ शब्दों में लिखा नहीं जा सकता.आचार्यश्री शांत,सरल व मधुरवाणी के सभी मुरीद थे.  साल 1936 में जन्मे गुरुदेव का सांसारिक नाम पूनमचंद था. आपका जंन्म गुजरात के पेपरल गांव में हुआ था. पिता स्वरूपचंद व माता पार्वतीदेवी की धार्मिक शिक्षा तथा संस्कारों व परम पूज्य आचार्य यतींद्रसूरिस्वरजी म.सा. के संपर्क ने आपको दीक्षा की और प्रेरित किया और 1953 में आपने साधु जीवन के कठिन मार्ग पर चलते हुए जिनशासन के सर्वोच्चा ऐसे गच्छाधिपति पद पर आरूढ़ हुए और अनेक ऐतिहासिक कार्यों को अंजाम दिया. आप कुशल लेखक,वक्त व कवी थे....

आचार्य पदवी उपलक्ष में तीन दिवसीय महोत्सव

चित्र
आचार्य भगवंत तीर्थंकर के समान हैं- पद्मसागर  दीपक आर.जैन/मुंबई श्री शांतिधाम जैन तीर्थ,वटवा के तत्वावधान में राजनगर-अहमदाबाद की धन्यधरा पर योगनिष्ठ आचार्य श्री बुद्धिसागरसूरिस्वरजी म.सा. की सूरि परंपरा में राष्ट्र संत आचार्य श्री पद्मसागरसूरीस्वरजी म.सा. के हाथों पन्यास प्रवर श्री अरविंदसागरजी म.सा. व  पन्यास प्रवर श्री महेन्द्रसागरजी म.सा. को जिनशासन का सर्वोच्च ऐसा सूरीपद प्रदान किया जायेगा. इस उपलक्ष में भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया हैं जिसमे देश विदेश से भक्त उपस्थित रहेंगे. जैन तीर्थ की और से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 से 17 अप्रेल तक महोत्सव आचार्य बुद्धिसागरसूरि  पद प्रदान वाटिका,नारंगपुरा में राष्ट्र संत आचार्य श्री पद्मसागरसूरीस्वरजी म.सा,,पद्मगौरव आचार्य श्री वर्धमानसागरसूरिस्वरजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में होगा. सूरिपद 17 आपरेक को प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर भव्य रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी. आचार्यश्री पद्मसागरसूरीजी ने बताया की समग्र सृष्टि के कल्याण के परिपेक्ष्य में स्थापित हुआ भव्य वरदान हैं,जिसमे महापुण्य  उदय से प्...

जरूरतमंदों के लिए परोपकार का मुफ्त मोतियाबिंद शिविर संपन्न

चित्र
दीपक आर.जैन  भायंदर- सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था परोपकार की भायंदर क्षेत्रीय समिति द्वारा रविवार को तेरापंथ हाल, बालाजी नगर भायंदर पश्चिम में जरूरतमंदों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद जांच एवं आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष शंकर केजरीवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष मदनलाल भूतडा के नेतृत्व में भक्ति वेदांत हॉस्पिटल के सहयोग से यह सफल आयोजन संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा  के वरिष्ठ नगरसेवक रोहिदास पाटिल ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर सम्माननीय अतिथि के तौर पर भक्ति वेदांत हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. अजय संखे तथा शिविर सलाहकार डॉ निरंजन अग्रवाल, उद्योगपति एवं समाजसेवी राजेंद्र मित्तल भी मौजूद थे. भायंदर क्षेत्रीय समिति के संयोजक ओमप्रकाश गाडोदिया ने बताया कि परोपकार ने इस वर्ष तीन योजनाओं को हाथ में लिया है, जिसमें मोतियाबिंद जांच एवं आपरेशन, डायलिसिस सेवा तथा स्कूल दत्तक योजना का समावेश है, जिसकी जिम्मेदारी संस्था की मुंबई, मीरा-भायंदर तथा ठाणे जिले की सभी क्षेत्रीय समितियों को सौंपी गई है। इसी योजना के तहत भायंदर क्षेत्री...