महाराष्ट्र स्टेट युनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट का अधिवेशन रविवार को

नामांकित पत्रकारों की रहेगी उपस्थिति

मुंबई :- इंडियन जर्नालिस्ट युनियन इस नामांकित पत्रकार संगठन के नेतृत्व में राज्य में महाराष्ट्र स्टेट युनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट की स्थापना की गई।इस संगठन का पहला  राज्यव्यापी अधिवेशन आगामी 15 मई 2022 को दादर पूर्व  स्थित कोहिनुर हॉल में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया है।

अधिवेशन में नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे , गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, माहिती वजनसंपर्क राज्यमंत्री अदिती तटकरे , विधान परिषद विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर सहित इंडियन इंडियन जर्नलिस्ट युनियन (IJU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के श्रीनिवास रेड्डी , महासचिव बलविंदर सिंग जम्मू , माजी अध्यक्ष आणि प्रेस कॉन्सिल मेंबर एस एन सिन्हा , डी अमर मीडिया सलाहकार आंध्रप्रदेश सरकार , पूर्व प्रेस कौन्सिल सदस्य एम ए मजीद, तेलंगना महासचिव विराट आली , नवशक्ती के संपादक संजय मलमे , ईटीव्ही भारत ब्युरो चीफ सुरेश ठमके आदि देशभर से प्रमुख पत्रकार उपस्थित रहेंगे। इस अधिवेशन में पूरे राज्य से पत्रकार उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी महाराष्ट्र स्टेट युनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास गुंडारी व प्रदेश महासचिव प्रमोद वामन खरात ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम