मीरा भायंदर रांकपा ने बढ़ती कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन
घरेलू गैस ,पेट्रोल , डीजल की बढ़ती बेतहाशा कीमतों के प्रति नाराजगी
मीरा - भायंदर :- घरेलू गैस ,पेट्रोल , डीजल की बढ़ती बेतहाशा कीमतों के विरोध में पूरे देश मे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा मोदी सरकार का विरोध किया जा रहा है ।
मीरा रोड स्टेशन के पास शहिद मेजर कौस्तुभ राणे चौक के पास बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ,पदाधिकारीयों ने मिलकर भाजपा सरकार तथा महंगाई के विरोध में नारे लगाए , बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त हो चुका है , रसोई गैस की कीमत बढ़ने से आम आदमी की जेब पर सीधा असर होने लगा है ।
सरकार की गलत नीतियों के वजह से पूरे देश मे महंगाई चरम पर पहुच गई है , सरकार की इन्हीं नीतियों के विरोध में बैनर पोस्टर लेकर राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता मीरारोड में जमा हुए और सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया ,मीरा रोड में किये गए इस विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अंकुश मालुसरे के साथ मोहन पाटील, आसिफ शेख, निर्मला सावले, साजिद पटेल ,जकी पटेल, गुलामनबी फारुकी, तारे पाटील, बाबुराव भिलारे ,ओमकार धाकतोडे, सुरेश सकपाळ, ममता मोराईस, माधुरी तांबे, सुप्रिया माईनकर, मंदाकिनी भिलारे, भारती त्रिवेदी, अरुण पवार, रोहित हिंगे, नरेंद्र भाटिया ,रवी कांबळे, सुधाकर तांबे, रोहित गुप्ता, वंनजा रानी नायडू, लक्ष्मण पाटील, भरत डगली एवं अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें