वोक्हार्ट हॉस्पिटल ने किया कोरोना वॉरियर्स डॉक्टरों का सम्मान

 नेशनल डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम

मीरारोड : - कोरोना काल में डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों की वजह से कई मरीजों को नई जिंदगी मिली है। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर मीरारोड के वाँक्हार्ट अस्पताल ने कोरोना के कठिन समय में लगातार मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया

हॉस्पिटल में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 100 डॉक्टरों  को रजत पदक दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनपा  आयुक्त दिलीप ढोले तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश जाधव थे

इस अवसर पर सेंटर हेड डॉ. पंकज धमीजा ने कहा की डॉक्टर स्वास्थ्य क्षेत्र की रीढ़ हैं। कोरोना जैसे मुश्किल समय में हर कोई अपना और अपने परिवार का ख्याल रख रहा है लेकिनडॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों को भी काफी शारीरिक और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है। डॉक्टरों का तनाव कम करने और उनके काम की सराहना करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी डॉक्टर्स द्वारा दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

वोक्हार्ट अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गिरीश भालेराव ने डॉक्टरों के लिए कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आभार व्यक्त किया। इस बहाने हमें  कुछ समय खुद के लिए निकायने का अवसर मिला। हम कोरोना काल में मरीजों की सेवा कर रहे हैं। अस्पताल द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो