उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान और गौरव को गिरने नहीं दूंगा – एकनाथ शिंदे

उत्तर भारतीय संघ के कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री


मुंबई।
महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान है। महाराष्ट्र और उत्तर भारत की संस्कृति का सदियों पुराना नाता है।उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान और गौरव को कभी गिरने नहीं दूंगा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर भारतीय संघ द्वारा बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ द्वारा आयोजित रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 5000 महिलाओं को साड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपरोक्त बातें कही।

उत्तर भारतीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों के सबसे पुरानी और प्रामाणिक संस्था उत्तर भारतीय संघ में आकर बेहद खुशी और गौरव की अनुभूति हो रही है।संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने समस्त उत्तर भारतीय समाज की तरफ से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक विशेष रूप से उपस्थित थे। संघ के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री उनके कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका श्रेय मीरा भायंदर के शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह को जाता है। यही कारण था कि संतोष आरएन सिंह ने सिंह का आभार व्यक्त किया।प्रति विशेष आभार व्यक्त किया 

इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, विधायक राजहंस सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, राजु भोईर , अजय कुमार सिंह, देवेन्द्र तिवारी, डॉ किशोर सिंह, राघवेंद्र द्रिवेदी, विद्याशंकर चतुर्वेदी, कपिल परमार ,बबलू उपाध्याय, बिसेन सिंह शिवा, रितेश सिंह, राजेश सिंह सहित उत्तर भारतीय समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम