धर्म ध्वज से कई गुना तिरंगे का सम्मान जो :- कमलमुनि

ओस्तवाल बगीची में स्वतंत्रता दिवस मनाया


भायंदर :-
अपने-अपने धर्म के ध्वज का जितना सम्मान करते हैं उसे अनंत गुना ज्यादा तिरंगा का सम्मान करना चाहिए। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्र की रक्षा में ही धर्म संप्रदाय और मानव तक की रक्षा निहित है
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान और 140 करोड़ की जनता की धड़कन है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति जिसे स्वाभिमान नही उसे किसी धर्म में प्रवेश नहीं हैं।मुनि कमलेश ने बताया कि होली दिवाली रमजान से बड़ा पर्व है स्वतंत्रता दिवस हर घर धर्मस्थल पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर अपने आप को सौभाग्यशाली माने।

भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के हजारों कार्यकर्ता पूरे देश को तिरंगे के रंग में रंग देंगे राष्ट्रीय सर्व धर्म संसद के अध्यक्ष मुनि कमलेश के आवाहन पर ग्रंथि राजपाल सिंह ने कहा कि 15 अगस्त सरकारी समारोह बनकर ना रह जाए हम सब जोश के साथ मनाएं। महंत सेवा दास ने कहा कि तिरंगे की रक्षा के लिए बलिदान का संकल्प ले।फादर रेवरेंट पैट्रिक ने कहा कि इस मौके पर शांति अहिंसा और प्रेम संदेश का संकल्प लें। मौलाना अखलाक अहमद ने कहा कि देश पर आंख उठाने वाले को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

15 अगस्त को सकल जैन समाज की ओर से राष्ट्र संत  के सानिध्य में ओसवाल बगीची समता भवन पर ध्वजारोहण किया जाएगा।अखिल भारतीय जैन दिवाकर  विचार मंच नई दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता ऋषभ मारू अशोक मारू अजीत नहर, नरेंद्र मारू,आनंद लाल भंडारी, सुनील चौधरी शशि मारू, पवन मारू, चंदा मारू, इंदु चौधरी, उर्मिला भंडारी,अनीता खटोड़ प्रतिनिधि मंडल मंदसौर, से सेवा में उपस्थित हुआ।

वीरांगना गौ सेवा नशा मुक्ति कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तय की गई शशि मारु ने सभा को संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम