"विश्व शांति और अहिंसा पर परिसंवाद" का महत्वपूर्ण आयोजन राजभवन कोलकाता में आज

राज्यपाल और केंद्रीयमंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


कोलकाता :-
जन आरोग्य फ़ाउंडेशन के संस्थापक भारत गौरव देवेन्द्र ब्रह्मचारीजी के दिशा निर्देशन में तीर्थंकर भगवान महावीर के 2550 निर्वाण के वर्ष के अवसर पर"विश्व शांति और अहिंसा पर परिसंवाद" का महत्वपूर्ण आयोजन राजभवन कोलकाता में आज शाम को किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंदा बोस और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले विशिष्ट अतिथि  होंगे। स्वागताध्यक्ष अशोक जैन सेठी और विशेष अतिथि महेंद्र तुरखिया, समाजसेवी एवं उद्योगपति भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, सम्मानित अतिथि घेवरचंद बोहरा, मुंबई, दीपक कुमार सेठी, वीरेंद्र कुमार पाटनी, निर्मल बिनायका आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम के समन्वयक मनोज जैन (इशिका) ने बताया कि देश विदेश के अतिविशिष्ट साहित्यकार, सिने कलाकार एवम उद्दोगपति तथा भारत के अलग अलग राज्यों के सभी समाजों के शीर्षस्थ महानुभावों के साथ ही सिने कलाकार की भी महत्वपूर्ण और गरिमामय उपस्थिति होगी।

कार्यक्रम में सत्य- अहिंसा का उपदेश देने वाले, प्राणी मात्र पर दया, करुणा रखने और सिखाने वाले जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भागवान महावीर के सत्य अहिंसा की प्रथम पाठशाला 'जियो और जीने दो’ पर विशेष व्याख्यान दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कर्मठ एवम महत्वपूर्ण हस्तियों का विशिष्ठ-सम्मान किया जायेगा।इस पावन कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने हेतु देश के प्रमुख चैनलों के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जाएगा 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम