रोटरी ने सौंपे एचबीटी अस्पताल को ऑक्सीजन काॅन्सेंट्रेटर

अवीवा इन्सुरेंस कंपनी, यूके ने किए हैं डोनेट  


ठाणे -
कोरोना प्रभावितों के इलाज के दौरान ऑक्सीजन की हो रही किल्लत के चलते कई देशी-विदेशी संगठनों ने भी इस संबंध में मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी क्रम में रोटरी क्लब ऑफ बांबे क्वीन सिटी ने जोगेश्वरी के एचबीटी ट्राॅमा केअर अस्पताल को 5 यूनिट ऑक्सीजन काॅन्सेंट्रेटर सौंपे हैं, जो ब्रिटेन (यूके) की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी अवीवा ने डोनेट किए हैं।


ये काॅन्सेंट्रेटर यूकेआईबीसी के सहयोग से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल को सौंपे गए। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.राजेंद्र अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल, हरीश चोकसी, सुभाष दलवी, गिरीश अग्रवाल ट्राॅमा अस्पताल के डाॅ.राजेंद्र बच्छाव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे से जनहितार्थ विविध सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रोटरी क्लब इन दिनों वैश्विक स्तर पर कोरोना प्रभावितों के राहत व बचाव कार्यों में लगा हुआ है।


        

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो