मीरा - भायंदर भाजपा के दो गुटों का अलग अलग आंदोलन
ओबीसी आरक्षण के लिए हुआ रास्ता रोको
भायंदर :- शनिवार को पूरे राज्य में ओबीसी आरक्षण मुद्दे को लेकर भाजपा ने आंदोलन किया गया तो वहीं मीरा -भायंदर में भाजपा के दो गुटों ने अलग अलग जगह रास्ता रोको आंदोलन किया गया।
नगरसेवक रोहिदास पाटील, केसरीनाथ म्हात्रे, अजय सिंह,नगरसेविका नीला सोन्स, विजय राय, सुरेश खंडेलवाल, जयेश भोईर,दरोगा पांडे, हेमा बेलानी, श्याम मदने, दौलत गजरे, मदन सिंह,भरत मिश्रा, प्रदृमन शुक्ल,डॉ नयना वसाणी उपस्थित थे.
दूसरा आंदोलन महापौर ज्योत्स्ना हसनाले के नेतृत्व में दहिसर चेकनाका पर हुआ जिसमे उपमहापौर हसमुख गेहलोत, सभागृहनेता प्रशांत दळवी, पूर्व महापौर डिंपल मेहता,नगरसेविका वीणा भोईर, हेतल परमार, आनंद मांजरेकर,रणवीर वाजपेयी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।वर्तमान में महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने मेरे भायंदर भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर एंड रवि व्यास की नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हैं।व्यास की नियुक्ति को लेकर पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता गुट ने विरोध किया हैं। इसका असर आजके आंदोलन में भी देखने को मिला।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें