इरोड JITO ने किया राजनीतिक नेताओं का स्वागत किया
इरोड JITO ने किया राजनीतिक नेताओं का स्वागत किया
अनेक पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
इरोड :- प्रतिष्ठित संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की और से इरोड में आगमन पर अनेक राजनीतिक नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इन गणमान्य व्यक्तियों में कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सम्मानित किया गया।जीतो अध्यक्ष गौतम बोथरा ने कहा कि मेघवाल सम्मानित भारतीय राजनेता हैं जो अपनी सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रकाश जैन,महा सचिव विपुल चंडालिया, सह कोषाध्यक्ष पुनीत कोचर,निदेशक, श्रीपाल बाफना ललित धारीवाल व विनोदकुमार करबावाला आदि गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें