गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी भायंदर में

दो दिन की स्थिरता


भायंदर :-
दादा गुरुदेव  प्रातः  स्मरणीय परम पूज्य श्री विजय  राजेंद्र सुरिश्वरजी महाराजा  के प्रशिष्य युगप्रभाचार्य श्री  विजय  जयंतसेन सूरिश्वरजी  महाराजा के वर्तमान पट्टधर  गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए भायंदर आ रहे है।

श्री राजेंद्र सूरीश्वरजी जैन ज्ञान मंदिर व श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ - मुंबई के तत्वावधान में शुक्रवार,13 जून को सुबह 8.30 बजे भायंदर (वेस्ट) डी मार्ट के पास से सामैया होगा।श्री राजेंद्र सूरिश्वरजी म.सा.गुरु मंदिर के दर्शन के बाद राधेश्याम ग्राउंड में मांगलिक प्रवचन होगा।गच्छाधिपति बनने के बाद उनका पहलीबार भायंदर संघ में आगमन होने से लोगों में जबरदस्त उत्साह हैं।उनके साथ प्रखर प्रवचनकार मुनिराज निपुणरत्न विजयजी म.सा.आदि ठाणा का भी आगमन हो रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप