MBVV के नये पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे ने पदभार संभाला

 शहर  की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने में दाते की महत्वपूर्ण भूमिका


भायंदर :-
मीरा - भायंदर,वसई - विरार पुलिस आयुक्तालय के आयुक्त पद पर आईपीएस मधुकर पांडे की नियुक्ति की गई है। बुधवार को निवर्तमान आयुक्त सदानंद दाते से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व पांडे आर्थिक अपराध मुंबई के अपर पुलिस महासंचालक पद पर कार्यरत थे। पांडे 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2012 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। बता दें कि 13 दिसंबर को मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के प्रथम पुलिस आयुक्त सदानंद दाते का तबादला आतंकवाद विरोधी पथक (एटीएस) के अप्पर पुलिस महासंचालक पद पर किया गया हैं।उनके स्थान पर पांडे की नियुक्ति की गई है। 

पुलिस आयुक्त दाते ने अपने सवा दो वर्ष के कार्यकाल में "एक कैमरा शहर के नाम" की यशस्वी मुहिम चलाकर शहर के करीब - करीब सभी संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और सभी मुख्य सड़कों, मार्केट ,स्टेशन परिसर आदि को तीसरी आँख के दायरे में लाने का प्रयास किया। जिसकी काफी सराहना की गई। शहर की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने में दाते ने यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था।उनके आवाहन पर 5700 सीसीटीवी लोगों ने शहर में लगाए। साथ ही छोटे - छोटे मामूली विवादों से टूटते परिवारो को जोड़ने के लिए दाते ने भरोसा सेल जैसे एक विभाग की शुरुआत की थी जिससे कई टूटते परिवार पुनः एक सूत्र में बंधे और महिलाओं को न्याय मिला।

नए पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे के समक्ष आगामी महानगरपालिका ,विधानसभा चुनाव, नए पुलिस भर्ती, मीरा - भायंदर, वसई - विरार जैसे बड़े क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण और अंकुश लगाने जैसी बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम