अजितशेखर सूरीश्वरजी की 100 वीं पुस्तक का विमोचन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि


 हुबली :-
दक्षिण भारत में सभी धर्मों के इतिहास में  पहलीबार   बाद कर्नाटक राज्य के हुबली नगर में परम पूज्य आचार्य श्री   अजितशेखर सूरीश्वरजी म.सा. की 100वीं  पुस्तक 'रीफ्रेश   योर  माइंड' के विमोचन के उपलक्ष्य मे पांच दिवसीय अजित   साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया है।

 102 वर्ष प्राचीन श्री शांतिनाथ प्रभु व श्री मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के सानिध्य में केशवपुर जैन भवन में श्री अजित साहित्य महोत्सव समिति एवं अर्हम् परिवार के तत्वावधान में कर्नाटक क्षेत्र प्रभावक उपनय सम्राट परम पूज्य आचार्य श्री विजय अजितशेखर सूरीश्वरजी म.सा.,परम पूज्य आचार्य श्री विजय विमतबोधिसूरीश्वरजी म.सा.,साध्वी श्री चारित्रवर्धना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में विमोचन 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 6 भाषाओं में होगा।

समिति ने बताया कि 100वीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर महोत्सव के प्रथम दिन 14 दिसंबर को सुबह 8.30 से 11.30 तक एक से 1 से 99 किताबों की रोमांचक यात्रा पर विविध महात्माओं द्वारा विशिष्ट प्रवचन (5 Star's of Hubli - Dharwad एक अनोखा सन्मान) होगा।मंच संचालन अर्हम ग्रुप से मयंक धोका व मेहुल कांकरिया करेंगे। 15 दिसंबर को 100 किताब का परिचय,शाम 7बजे किताब से हुए चमत्कार के अनुभव बताएं जाएंगे।संचालन अर्हम ग्रुप के जैनम कानूनगो व संयम कानूनगो करेंगे।

महोत्सव के तृतीय दिन शुक्रवार 16 दिसंबर को सुबह 9.00 बजे से महाप्रभावशाली श्री सूरिमंत्र महापूजन (मात्र पूजा के कपड़ों में भाइयों के लिए),शाम 07:00 बजे से 'लेखनकला कृति' (पूज्य गुरुदेवश्री की लेखनकला की अद्भुत बातें) व मंच संचालन अर्हम् ग्रुप के युवाओं द्वारा होगा। 17 दिसंबर को सुबह 8.30 से 10.30 त 'श्री अजित साहित्य रथयात्रा (श्रुतज्ञान का वरघोड़ा) के बाद प्रवचन व विमोचन कर्ता सम्मान के चढ़ावें व  मंच संचालन अर्हम ग्रुप के जयेश जैन एवं विख्यात शाह करेंगे।दोपहर 02:00 से 04:00 बजे तक 67 सेंटर्स से आये अर्हम ग्रुप के युवाओं का संबोधन व शाम 07:00 बजे अर्हम ग्रुप के युवानों का पुरस्कार वितरण तथा 18 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से विमोचन समारोह शुरू होगा। 100वीं किताब "रीफ्रेश योर माईन्ड" का 6 भाषाओं में नामांकित व्यक्तियों के हाथ से विमोचन होगा। मंच संचालन मनोज राठौड़ चेन्नई व शाम 07:00 बजे से "Refresh Your Mind" युथ सेमिनार का  संचालन राहुल कपूर बेंगलुरु करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। महोत्सव में देश,विदेश व राज्य के अनेक गणमान्य लोग विविध क्षेत्रों से उपस्थित रहेंगे। 5 दिन संगीत की रमझट संगीतकार गौतम बारिया, ठाणे एवं अमन जैन, हुबली जमायेगे। 

अजित साहित्य महोत्सव समिति में  तिलक करमचंद विकमशी, भवरलाल सी. जैन,सीए भरत एम. भंडारी, सुरेश के. धोका अमृत एम. जैन,पूरन आर. नाहटा सुरेश सी. जैन विनय आर शाह,विक्रम सी सुराणी,संजय एस. कोठारी तथा अर्हम परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टीयों में दीपक भेदा,विनोद दोडिया हिमांशु दोशी, मांगीलाल पारेख, धीरज गाला,भरत तातेड,हितेनभाई नंदू व अर्हम परिवार के मुख्य कार्यकर्ता दीपक फुरीया हैं।

1 से 100 किताबों में मुख्य सहभागी प्रेस की टीम में  हंसा कंप्यूटर ग्राफिक्स के अश्विनभाई शाह, बेंगलुरु - मल्टी ग्राफिक्स के मुकेश जैन, मानव ग्राफिक्स के मिहिर शाह, मुंबई, हींमकार प्रिंटर्स के हेमलभाई मारू, विजयवाड़ा - परम ग्राफिक्स के जिगर दोशी, परमेश्वर स्टूडियोज, हुबली हैं तथा मीडिया टीम के अक्षत संघवी - रत्नागिरी, भूषण जैन- रत्नागिरी एवं समस्त अर्हम् ग्रुप व श्री हुबली जैन संघ के समस्त ट्रस्ट गण एवं समस्त मंडलों तथा JITO HUBLI का आभार व्यक्त किया हैं।

अनुमोदनीय समाचार

पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा को पाकर एवं गुरुदेव श्री के प्रवचन पॉईंटस् से शिष्य वर्ग द्वारा यह चातुर्मास में 50 स्कुल एवं कोलेजो में कन्नड़ एवं इंग्लीश भाषामें प्रवचन हुए। तकरीबन प्रिन्सीपल से लगाकर विद्यार्थीओं को दिल को छु जानेवाले ये सेशन हुए थे। इसलिए विशेष तौर से धारवाड़ जिल्ला के सभी जैन - जैनेवरों के लिए कन्नड एवं इंग्लीश पर Online Open Book Exam का आयोजन किया है। 21/22/23 JANUARY को ONLINE EXAM ARHAM PARIVAR APP पर होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम