शर्जील को गिरफ्तार करने की मांग की महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष पाटिल ने

शर्जील ने कहा था - 'आज का हिन्दू समाज सड़ चुका है'

निरंजन परिहार

मुंबई। हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में  महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने उत्तर प्रदे्श के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शर्जिल उस्मानी की गिरफ्तारी की मांग की है।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को लिखे पत्र में पाटिल ने कहा है कि पुणे में हुए एल्गार परिषद में शर्जील उस्मानी ने आज का हिन्दू समाज सड़ चुका हुआ कहा था और संविधान विरोधी भाषण करके लोगों को भड़काया, जिससे महाराष्ट्र सहित पूरे देश के हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

 महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने  मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में कहा है कि शर्जील उस्मानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी इलाके का मूल निवासी है। उसके दिए हुए देश, समाज व धर्म विरोधी बयानों को ५ दिन हो चुके हैं, लेकिन महाराष्ट्र  के साढ़े 12 करोड़ लोगों का विश्वास है कि प्रदेश की उद्धव ठाकरे  के नेतृत्व वाली  सरकार शर्जील के खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही करने नहीं करने वाली है। जबकि शर्जील के बयानों से समस्त देश व प्रदेश की जनता दुःख के साथ साथ अत्यंत गुस्से में भी है। इसलिए शर्जील उस्मानी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्द से जल्द एफ़आईआर दर्ज करने और उसे शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दें। मुख्यमंत्री योगी से महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने महाराष्ट्र सहित पूरे देश के हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है और यह भी कहा है कि इस केस की मिसाल पूरे देश को मिलनी चाहिए ताकि आगे कोई ऐसे शब्दों का प्रयोग करने की हिम्मत न करे। 

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शर्जील उस्मानी ने 30 जनवरी 2021 को पुणे में एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम में हिन्दू समाज को लेकर अत्यंत अपमानजनक बातें कही थी। शर्जील ने लोगों को भड़काते हुए कहा था कि आज का हिन्दू समाज सड़ चुका है। इसी के साथ समाज में द्वेष फ़ैलाने की नीयत से उसने कई और ऐसी बातें भी कहीं थीं। पाटिल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और देश की संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध इस प्रकार की भाषा का प्रयोग राष्ट्र द्रोह से कम नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से कहा है कि शर्जील की बयानबाजी से महाराष्ट्र सहित पूरे देश के हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए उसके खिलाफ तत्काल एफ़आईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम