इंटरनेशनल सेलिब्रिटी के जरिए भारत की संप्रभुता को ठेस पहुंचाने की साजिश

 एक ट्वीट के 18 करोड़ दिए पॉप गायिका को किसान आंदोलन पर

निरंजन परिहार

विशेष संवाददाता

मुंबई, 6 फरवरी। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के जरिए देश को बदनाम करने के लिए इंटरनेशनल सेलिब्रिटी को भाड़े पर लेने की जांच की मांग की है। पाटिल ने कहा है कि भारत की संप्रभुता को ठेस पहुंचाने की यह एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साजिश है। उन्होंने खुलासा किया है कि पॉप गायिका रिहाना को एक ट्वीट के लिए  18 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया है। मौकापरस्त लोगों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि ऐसे जो लोग ऐसे संवेदनशील मौकों के जरिए अपनी राजनीति के अवसर तलाश रहे हैं, जनता उनको जल्दी ही सबक सिखाएगी।

भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने अपने बयान में कहा है कि ग्रेटा थंबर्ग द्वारा पहले ट्वीट करने और फिर उसे डिलीट किये गए टूलकिट से भारत के खिलाफ शुरू किये गए एक अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। इस टूलकिट में किस अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी को कब क्या ट्वीट करना है, किस दिन किसान आंदोलन में क्या होगा, ये सभी बातें बताई गईं थीं। गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई शर्मनाक घटना भी इसी षड़यंत्र का एक हिस्सा थी। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने इस तरह की षड़यंत्रकारी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए इस पूरे प्रकरण की गहन जाँच की मांग की है। पाटिल ने सवाल किया है कि देश की जनता जानना जाहती है कि आखिर वे कौन लोग हैं जो इस साजिश के द्वारा भारत की सम्प्रभुता को ख़तरे में डालना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है।  

एक जानकारी के मुताबिक कनाडा स्थित पीजेएफ नामक संगठन ने इस अंतर्राष्ट्रीय साजिश में बड़ा योगदान किया है। ज्ञात हो कि पीएफजे के संस्थापक सहित, स्काय रॉकेट नामक मीडिया रिलेशंस फर्म की डायरेक्टर और कुछ अन्य लोग इसमें शामिल हैं, जो पिछले कुछ समय से भारतीय खुफिया एजेंसीज के रडार पर थे। यह भी जानकारी मिली है कि पॉप गायिका रिहाना को एक ट्वीट के लिए स्काय रॉकेट नामक मीडिया रिलेशंस फर्म द्वारा 18 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया है।  किसान आंदोलन के बारे में बोलनेवाले अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटीज को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा है कि भारत की संस्कृति, कृषि विधेयकों की वास्तविकता या भारत के कृषक मुद्दों के बारे में इन जबरदस्ती कूद पड़े अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटीज को कुछ भी ज्ञान नहीं है। फिर भी ट्वीटर के जरिए भारत जैसे महान देश पर इन्होंने कीचड़ उछालने की कोशिश की है।

भाजपा अध्यक्ष पाटिल मानते हैं कि भारत सरकार ऐसे कृषि कानून ला रही है, जो उस प्रणाली में सुधार लायेंगे, जिससे भारत के अधिकांश किसान इस स्तर तक प्रताड़ित थे कि वे आत्महत्या करने, अपनी ज़मीन जायदाद बेचने पर मजबूर थे। फिर भी कृषि कानूनों का विरोध करके लोगों को भरमाया जा रहा है और इस भ्रम को ताकत देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटीज को खरीदा जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा है कि भारत जी सामान्य जनता इस तरह के किसी भी तरह के दुर्भावनापूर्ण हस्तक्षेप और षड़यंत्र को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने इस मामले में कुछ अवसरवादी लोगों का ऐसे संवेदनशील मुद्दे को उनकी राजनीति चमकाने का हथियार बताते हुए कहा है कि देश ऐसे लोगों को जल्दी ही निसाने पर लेगा और कड़ा सबक सिखाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम