मारवाड़ियों को संगठित करना मेरी प्राथमिकता - राज के. पुरोहित

 पुरोहित महाराष्ट्र प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष  निर्वाचित.

मुंबई। महाराष्ट्र प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की विशेष सर्वसाधारण सभा मुंबई के गरवारे क्लब हाउस, चर्चगेट में २१ फरवरी २०२१ को सम्पन्न हुई।  वर्ष २०२१ से २०२३ तक के लिए संस्था के महाराष्ट्र प्रांतीय अध्यक्ष पद पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज के. पुरोहितजी को सर्वानुमति से निर्वाचित किया गया। श्री राज पुरोहितजी ने पद ग्रहण करते हुए कहा की वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, और शीघ्र ही प्रदेश के १ करोड़ १७ लाख मारवाड़ी भाइयों को संगठित करने का संकल्प अभियान आरम्भ करेंगे. इस अभियान के राज्य में "संकल्प रथ यात्रा का आयोजन करेंगे।  

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मलेन (कोलकाता) देश के समस्त मारवाड़ी समाज का प्रतिनिधित्व करनेवाली एकमेव पुरानी (८५ वर्ष) संस्था है।  इस संस्था से सम्बंधित  महाराष्ट्र प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के प्रांतीय अध्यक्ष पद पाकर गौरवान्वित हुए श्री राज के. पुरोहित ने देश के सुख-दुःख, समृद्धि-विपत्ति, संपदा-आपदा में मारवाड़ी समाज सदैव अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है और आगे भी निभाएगा।  उन्होंने कहा की रामलीला, कृष्णलीला, कवी सम्मलेन, रोटरी क्लब, लायंस क्लब के माध्यम से समाजसेवा करनेवाला मारवाड़ी समाज भूकंप, त्सुनामी, बाढ़, प्रभावित क्षेत्रो पीड़ितों की सहायता करनेवालों में सबसे पहले पहुंचता है और आज कोरोनाकाल की विपदा में लाखो - करोडो असहाय परिवारों तक भरपेट भोजन पहुंचानेवाला भी मारवाड़ी समाज ही था , लेकिन यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण और अफ़सोसजनक है की आज इस सामाजिक कार्य में अग्रेसर समाज को बदले में उसे कदम कदम पर अपमान का घूंट पीना पड रहा है।  इस अपमानजनक स्थिति का सामना करने के लिए समाज को एकजुट होकर शक्तिशाली संगठन बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

वर्तमान में इस संस्था के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रमेशचंद्र बंग थे, महाराष्ट्र प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पूर्व सहकार मंत्री डॉ. जयप्रकाश मुंदड़ा जी ने अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मलेन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राज के. पुरोहित को निर्वाचित किये जाने की घोषणा की। 

श्री राज के. पुरोहित महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता है, मुंबई के कुलाबा विधानसभा क्षेत्र से २ बार नगरसेवक एवं ६ बार विधायक रह चुके श्री राज पुरोहितजी ने महाराष्ट्र सरकार के युति शासन में ६ महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद का कार्यभार सम्भाला तथा महाराष्ट्र विधानसभा में लगातार २० वर्ष मुख्य सचेतक (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। श्री राज पुरोहितजी पुरे भारत में प्रवासी भारतीयों के नेता होने के साथ साथ आंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने राजस्थानी प्रवासी बंधुओ का नेतृत्व किया है, अमेरिका के RANA (Rajasthani Association of North America) के सलाहकार (Advisor) की भूमिका निभाते हुए विश्व में अन्य राष्ट्रों में विभिन्न राजस्थानी व्यापारी संस्थाओ व संगठनो से जुड़े हुए है।  श्री राज पुरोहितजी ने महाराष्ट्र में सामाजिक व राजनैतिक जीवन में विशेषकर राजस्थानी समाज के प्रति बहुतही बड़ा विश्वसनीय व अतुलनीय योगदान दिया है। अखिल भारतीय प्रवासी महासंघ एवं अखिल भारतीय ३६ कौम एकता संघ के माध्यम से श्री राज के. पुरोहित जी ने राजस्थान के हर समाज को एकसंघ में जोड़ने का प्रयास किया है, साथ ही साथ भारत जैन महामण्डल व जीतो जैसे जैन धार्मिक, सामाजिक व व्यापारी संस्थाओ के साथ अपने अच्छे संपर्क और तालमेल माध्यम से अपना विभिन्न समाजिक, धार्मिक एवं व्यापारीक सम्बन्धो का परिचय दिया है।      

महाराष्ट्र प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन की विशेष सर्व साधारण सभा एवं श्री राज के पुरोहित जी की अध्यक्ष पद की घोषणा का कार्यक्रम प्रांतिय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री रमेशचंदजी बंग के अनुपस्थित होने के कारण रायगढ़ के श्री किशोरजी जैन की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई तथा इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री दिलीपजी गांधी , पूर्व मंत्री डॉ. जयप्रकाशजी मुंदडा, अ.भा. मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पवनजी गोयंका (नई दिल्ली), राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बसंतजी मित्तल, (रांची), मुंबई की १०७ वर्ष जूनि संस्था मारवाड़ी सम्मलेन के अध्यक्ष श्री सुशीलजी व्यास,  प्रांत के महामंत्री श्री वीरेन्द्रकुमार धोका (जालना), प्रांतिय संगठन मंत्री श्री निकेशजी गुप्ता (अकोला), प्रांतीय संगठन मंत्री                              श्री गोविंदजी परिक (लातूर), प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री किशोरजी जैन (रायगड), अ.भा. मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनीलजी खाम्बिया (मुंबई), श्री रामकिशोरजी, एवं मुंबई महापालिका के नगरसेवक श्री आकाश राज पुरोहित ने सदस्यों को सम्बोधित कर सम्मलेन को ताकतवर बनाने की अपील की।  

नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री राज के. पुरोहित ने विश्वास जताया की मारवाड़ी सम्मलेन द्वारा सौंपी गयी महाराष्ट्र प्रांतीय अध्यक्ष जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और महाराष्ट्र के सभी जिल्हे, तहसीलों, तालुका, गावा - शहरों  का दौरा कर स्थानीय स्तर पर कार्यकारिणी गठित कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। सर्व समावेशक,  कार्यशील, सक्रीय, उत्साही व्यक्तियों को साथ में लेकर महाराष्ट्र प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन करेंगे, तथा बहुत ही जल्द महाराष्ट्र प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन करेंगे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम