मारवाड़ी संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता
मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो संपन्न
ठाणे :- श्री श्याम सरकार, ठाणे के तत्वावधान में मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
काशीनाथ घाणेकर हॉल, ठाणे में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलाल अग्रवाल (मुलुंड) थे। इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्यजन एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण में माता सीता की भूमिका निभाकर देशभर में लोकप्रिय हुईं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित दर्शकों से आत्मीय संवाद किया और आयोजन की सराहना करते हुए मारवाड़ी संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।निर्माता श्रीधर गुप्ता व निर्देशक सनी अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित थे।
फिल्म “जय महासर धाम” को दर्शकों का भरपूर स्नेह एवं सराहना प्राप्त हुई। उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने फिल्म की कहानी, प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक संदेश की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला सेवा हेतु सहयोग राशि भी एकत्रित की गई, जिसमें समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया।आयोजक सुशील गाड़िया व पवन अग्रवाल सहित पूरी समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट रखने का संकल्प व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें