निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 3 जुलाई को

 युथ फोरम का आयोजन

युथ फोरम का आयोजन

भायंदर :- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में शिविर  में निशुल्क नेत्र चिकित्सा व मोतियाबिंद ऑपेरशन शिविर का आयोजन भक्तिवेदांत हॉस्पिटल के साथ किया गया है।

फोरम के महासचिव अतुल गोयल व राहुल यादव ने बताया की शिविर शुक्रवार 3 जुलाई को सुबह 09 से दोपहर 01 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स,श्री भटेवा पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पास, खाऊ गली के सामने होगा। भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज,थाइरोइड, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच जाएगी व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर में कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर,हेल्थ मैनेजमेंट की विनीता मिश्रा सेवाएं देगी।

फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 / पर संपर्क करें।आगामी शिविर 07 अगस्त को होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन