आंखों से ही जीवन का रंग देख पाते हैं :- कृष्ना तिवारी

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 90 से ज्यादा लाभान्वित - 15 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 50 थायराइड जांच


भायंदर :-
आंखें ईश्वर का दिया सबसे अनमोल तोहफा हैं, इसके बिना दुनिया सिर्फ अंधेरा है। आंखों से ही हम प्रकृति की सुंदरता, अपनों का प्यार और जीवन के रंग देख पाते हैं,और जो दिखता है वही सीखते हैं आंखें ज्ञान और समझ का सबसे बड़ा दरवाजा हैं।मां की आंखों में ममता, दोस्त की आंखों में भरोसा और गुरु की आंखों में मार्गदर्शन दिखता है।आंखें दिल का आईना हैं, जो बोलने से पहले ही सारा भाव बता देती हैं।

आंखों के प्रति एक पल की लापरवाही से रोशनी जा सकती है, इसलिए आंखों की देखभाल करना सबसे जरूरी है।इसलिए समय-समय पर आंखें चेक कराएं, मोबाइल/स्क्रीन से ब्रेक लें और पौष्टिक खाएं क्योंकि आंखें हैं तो जहान है।अपनी आंखों का ख्याल रखो। उपरोक्त विचार सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में आयोजित दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के कार्यक्रम को भेजे संदेश में व्यक्त किये।इसका आयोजन स्व.सोहनबाई मोहनराज बंबोरी की तृतीय पुण्यतिथि पर किया गया था।कार्यक्रम में अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की चैयरपर्सन निर्मला माखीजा,गुड शेपर्ड स्कूल की पिंकी सत्संगी उपस्थित थे। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर 15 मरीजों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन के अलावा 90 से ज्यादा OPD,50 लोगों की थाइरोइड जांच व साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई।हेल्थ एक्सपर्ट विनीता मिश्रा ने स्वास्थ्य संबंधित मार्गदर्शन किया।वॉकहार्ड हॉस्पिटल ने टीपीएस की ट्रेनिंग दी।

शिविर में दुर्गा वडे, अमोल पाटिल, रासिका पवार, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, रेशमा वानखेड़े, अनिकेत,विनोद पवार,ने सेवाएं दी। अवसर पर  रमेश बंबोरी,हरीश अण्णा, उषा कनोजिया, मंजुला बसाक आदि उपस्थित थे।आगामी कैम्प 3 जुलाई को होगा

फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया व बताया कि सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना -सेवाड़ी),शताब्दी गौरव,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह), सपना राकेश चोपड़ा (सांडेराव),रचना अमित परमार (सेवाड़ी), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा (भायंदर), राजेंद्र मित्तल, श्यामसुंदर अग्रवाल,थॉमस गोम्स, लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर,सूरज योगेंद्र नांदोला, संतोष अतुल गोयल, स्व.राजेन्द्र केसरीमल जैन हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो