मीरा-भायंदर में शिवसेना पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
नियुक्ति पत्रों का वितरण
भायंदर :- शिवसेना ने मीरा-भायंदर की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में राजू भोंईर जिला प्रमुख, निशा नार्वेकर महिला जिला संघटक, विक्रम प्रताप सिंह,प्रीति पाटील जिला समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा संजय पांगे सचिव, सचिन मांजरेकर, नवीन सिंह, संतोष गोळे और जितेंद्र पाठक को शहर प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रामभुवन शर्मा बने प्रवक्ता
शिवसैनिक रामभुवन शर्मा को पार्टी का मीरा-भायंदर जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर शर्मा ने पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना ही मीरा-भायंदर के चौमुखी विकास को गति दे रही है।
कार्यकारिणी में महिला नेतृत्व को भी प्रमुखता दी गई है। पूजा आमगांवकर, सुनीता शर्मा, किरण गोडाम, रजनी नागपाल, नयना वसानी, केहकशा शेख, सरिता शिंदे और तेजस्वी पाटील को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दीप काकड़े को भी प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने के साथ जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें