नागदा बनेगा पत्रकारों का संगम, 27 जून को होगा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

पत्रकार एकता का होगा शक्ति प्रदर्शन पत्रकारों की आवाज को मिलेगा नया मंच 


नागदा :-
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (एमपी.डब्ल्यू.जे.यू.) नागदा जिला इकाई द्वारा आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार बैठकें लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

27 जून 2026, शनिवार को प्रातः 9:30 बजे से रंगोली होटल एण्ड रिसोर्ट, बायपास रोड, नागदा में आयोजित होनेवाले सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, दैनिक अग्रिपथ के संपादक अर्जुन सिंह चंदेल तथा प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष नन्दलाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

संघ के जिला अध्यक्ष राजेश रघुवंशी एवं जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को सफल बनाने में गोपाल  मावर, राघवेन्द्र ठाकुर, प्रफुल्ल शुक्ला, शरद गुप्ता, निलेश  रघुवंशी, रविन्द्र रघुवंशी, पवन जाट, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश बोहरा, परवेज अजीज खान, मांगीलाल पोरवाल, चेतन नामदेव, बंटी जटिया, लोकेश डिगोरिया, कैलाश राठौर, मनोज राठी, प्रमोद शुक्ला, बबलू यादव, निलेश मेहता, मिश्रीलाल जायसवाल, दिनेश मंडोवरा, दिनेश सोलंकी, मुकेश जैन, अर्जुन राजोरिया एवं मांगीलाल सोलंकी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


संघ के नागदा जिला  ईकाई उपाध्यक्ष ब्रजेश बोहरा ने कहा कि जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों में सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह है तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो