भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन आयोजित कार्यक्रम में 10 हजार बच्चे लाभान्वित

128 लोगों ने रक्तदान किया 


भायंदर।
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन (BBBF), मीरा-भायंदर द्वारा भायंदर (वेस्ट) के राजस्थान हॉल में निःशुल्क जंबो नोटबुक वितरण एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, समाजसेवियों तथा रक्तदाताओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

नोटबुक के मुख्य सहयोगी  कांतादेवी सुभाषजी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट,के अलावा नोटबुक के लाभार्थीयों में विकास जैन, हरिश व्यास, अनिल जैन, देवराज परमार, प्रवीण जैन उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गीता जैन, उप महापौर ध्रुव किशोर पाटील, सभापती एवं नगरसेविका सुनिता जैन, मोबेल कोरिया, डा. भव्या शाह, नगरसेवक भगवती शर्मा, परेश शाह, भाजपा युवा नेता संदीप पिपलीया, राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार, शताब्दी गौरव के सिद्धराज लोढ़ा, पत्रकार देवेन्द्र पोस्वाल, दीपक जैन, जेठमल राठौड, समाजसेविका भावना तिवाडी, निलम तेली, समाजसेवी धर्मेश रांका, मनिष मुणोत, चेतन जैन, लच्छुभाई संघवी, किशोर जैन, ईश्वर मेहरा, प्रवीण मेहता, मनीष सांकरिया, हसमुख पुनमिया, कृणाल पुरोहित, प्रकाश बी. शाह, निव अंश स्कूल की प्रिंसिपल धारा शाह बगेरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से बिना किसी जाति, धर्म, वर्ण और वर्ग के भेदभाव के जरूरतमंद छात्र छात्राओं को निःशुल्क जंबो नोटबुक वितरित कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस वर्ष भी हजारों विद्यार्थियों को 6 जंबो नोटबुक वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर को भी उत्साहजनक प्रतिसाद मिला। रक्तदान शिविर में 128 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर फाउन्डेशन ने मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं जंबो नोटबुक उपहार स्वरूप दि गयी। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना और रक्तदान के प्रति जागरुकता फैलाना दोनों ही अत्यंत पुण्य एवं जनहितकारी कार्य हैं। फाउंडेशन के ट्रस्टी  राकेश लोढ़ा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी सहयोगियों, दानदाताओं, रक्तदाताओं तथा स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। आयोजन के सफल संचालन में मुकेश मेहता, किरण मेहता सहित फाउंडेशन के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

जम्बो नोटबुक के सहयोगी परिवार

 बसंतदेवी स्व. जीतमलजी कोठारी, स्व. कंवरलालजी व्यास हरीश के. व्यास, गीता भरत जैन, कमलाबेन इन्दरमलजी मुठलिया, ललितादेवी टिकमचंदजी बड़ोला, स्व. निर्मलाबेन सुमेरमलजी धनरेशा,  सोहन कंवर भोपालचंदजी मेहता, अशोक कुमारजी रांका, स्काय सिटी, निवांता, इवारा, स्व. नेनुबाई मोहनराजजी पोरवाल, सुरेश जगदीशजी खण्डेलवाल, राजेश रतनचंदजी पुनमिया, सरितावेन प्रकाशचंदजी लोढा, स्व. संदीप बाबुलालजी सिंघवी, संघवी सरस्वतीबेन लखमीचंदजी खांटेर, शताब्दी गौरव,आभुषण टाईम्स, सिल्वेरिओ आर्टसा प्रा. लि., टच ऑफ गोल्ड, देवराज परमार, मनीष साकरिया, प्रविण जैन, के. बी. प्रोडक्ट्स प्रा. लि. मुंबई (थैली के लाभार्थी परिवार) रहा।समारोह का संचालन मंच सारथी भूषण,ललित परमार ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो