जगन्नाथ काबरा की मूर्ति का अनावरण
राम रत्न विद्धा सहित अनेक योजनाओं में सहयोग
भायंदर :- शहर के पास स्थित रामपुरिया वानप्रस्थ आश्रम में रामेश्वर लाल काबरा के पिता स्व.जगन्नाथ काबरा की मूर्ति का अनावरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।उत्तन विविधलक्षी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री राम रत्न विद्या मंदिर, केशव सृष्टि में संपन्न हुआ।
ज्ञात हो स्थापना से ही केशव सृष्टि के लिए काबरा परिवार का सहयोग सदैव निष्ठा एवं समर्पण की भावना से रहा है। राम रतन स्कूल और राम रतन इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना में परिवार का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है।कार्यक्रम में केशव सृष्टि के पदाधिकारी, निकट सहयोगी एवं काबरा परिवार उपस्थित था।प्रस्तावना भाषण में संस्था के विमल केडिया ने गंगाधर गाड़ोदिया द्वारा दिए गए सहयोग का उल्लेख किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें