पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

नागदा में पत्रकारों का महाकुंभ, संगठन विस्तार और सुरक्षा पर बनी रणनीति


नागदा :- 
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (एमपीडब्ल्यूजेयू) के जिला अध्यक्ष राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में नागदा स्थित रंगोली होटल एंड रिसोर्ट में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया मुख्य अतिथि थे।

सम्मेलन में पत्रकार हितों, पत्रकार सुरक्षा, संगठन की मजबूती तथा समसामयिक मीडिया विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया। अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका परिषद नागदा के अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गहलोत, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह चंदेल, नंदलाल यादव, नरेंद्र सिंह राजावत, मनोज जैन, राजेंद्र राठौर एवं राजेंद्र पुरोहित सहित संगठन के प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी तथा जिलेभर से आए बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।संघ के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश बोहरा ने बताया कि नागदा, बड़नगर, महिदपुर सिटी, उन्हेल, महिदपुर रोड, खाचरौद, झालड़ा तथा उज्जैन सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति में सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन शरद गुप्ता ने व जितेंद्र चौहान ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में आए पत्रकारों के पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था ब्रजेश बोहरा एवं रवि रघुवंशी ने संभाली। आयोजन की सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रहीं।अंत में पत्रकार एकता, संगठन विस्तार एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों ने जिला अध्यक्ष राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में आयोजित इस सफल सम्मेलन की सराहना करते हुए इसे पत्रकार हितों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी आयोजन बताया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो