भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन

राज्यपाल रहेंगे उपस्थित


रांची
:- एक दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान राँची राजभवन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से एक आत्मीय और सौहार्दपूर्ण भेंट संपन्न हुई। इस भेंट के अवसर पर तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में राँची में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने सहजता और उत्साह के साथ स्वीकार किया।

स्वामी देवेन्द्र ब्रह्मचारी ने बताया कि झारखंड की यात्रा अत्यंत अर्थपूर्ण और यादगार रही। उन्होंने यह भी कहा कि महामहिम राज्यपाल गंगवारजी का सहज और सरल व्यक्तित्व सभी को गहराई से प्रभावित करता है। उनकी विनम्रता और आत्मीय व्यवहार ने इस मुलाकात को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।

राज्यपाल से संवाद के दौरान ब्रह्मचारीजी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उनका मानना है कि, "जीवन में मार्ग ढूंढना है, मंजिल तलाशनी है, और उपाधि केवल पुरस्कार नहीं बल्कि नई शुरुआत है। हमें समाज, राज्य और राष्ट्र को बहुत कुछ देना है, और इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।"

स्वामी देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी ने महावीरायतन फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक समरसता, धर्म और राष्ट्रहित के लिए समर्पित अपनी यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वे तीर्थंकर भगवान महावीर के सत्य और अहिंसा के पदचिन्हों पर चलते हुए, समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर परस्पर प्रेम और सद्भावना के लिए पिछले दो दशकों से निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य न केवल भारत में, बल्कि समस्त विश्व में सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देना है।

इसी वर्ष महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर "महा-महाविरोत्सव-2025" का भव्य आयोजन CMPDI इंस्टीट्यूट, रांची, झारखंड में किया गया है। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश के अनेक धर्मगुरु, राजनेता, प्रसिद्ध उद्योगपति और कला जगत की विभूतियां सम्मिलित होंगी। झारखंड के समस्त जैन समाज एवं अन्य धार्मिक समुदायों के गणमान्यजन भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया गया कि वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हों। उनकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन की महत्ता को और भी बढ़ाएगी तथा भगवान महावीर के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के प्रयास को सशक्त करेगी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर रांची जैन समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र गंगवाल, अजय जैन, मनोज जैन इशिका, संजय पाटनी,पंकज पांड्या,उमेदमल काला,अरुण गंगवाल और संयम पाटनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।