गुड़ी पाडवा पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

ठाणे माहेश्वरी मंडल का आयोजन


ठाणे :-
सामाजिक संगठन ठाणे माहेश्वरी मंडल द्वारा गुड़ी पाडवापर नव वर्ष की शोभा यात्रा का आयोजन खूब उत्साह एवं हर्षोल्लास से किया गया ।रंग बिरंगे पारंपरिक वेशभूषा में सजे नवयुवक,नवयुवतियां, प्रौढ़ एवं वरिष्ठ जनों की उपस्थिति से कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति प्रसन्नातिरेक से नववर्ष का गुलाल एवं पुष्प वर्षा से स्वागत कर रहा था।  

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ठाणे जिला के सांसद नरेश महस्के ,महाराष्ट्र सरकार में सड़क एवं परिबहन मंत्री प्रताप सरनाईक,शहर के विधायक संजय केलकर, विधायक निरंजन डावखरे, ठाणे जिला भाजपा अध्यक्ष संजय वाघुले, रविन्द्र फाटक,मृणाली पेंडसे आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु थाना माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष डॉ संतोष राठी, पूर्व अध्यक्ष सुनील जाजू,अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के सदस्य राजेंद्र तापड़िया, मंत्री सीए कमलेश साबू, कोषाध्यक्ष सीए संदीप माहेश्वरी,उपाध्यक्ष किरण सावर, कार्यक्रम के संयोजक भरत तापड़िया,मनोज राठी, महिला समिति अध्यक्षा प्रेमलता बियानी, युवा अध्यक्ष अरविंद साबू, केतन मूंदड़ा,परमेश्वर तापड़िया,प्रकाश राठी, युवती समिति सचिवा प्रिया करवा आदि ने मेहनत की।

समाज के वरिष्ठतम् सदस्य नारायणदास राठी , अमरचंद बाहेती, मधुमती बाहेती, मुंधरा पेट्रोल पम्प के कमल किशोर , संगीता इंद्रनील अर्चनाजी आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।