सर्व प्रयास सामाजिक संस्था के सामाजिक सेवा में लगातार बढ़ते प्रयास

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास

जीवनलाल जैन 


नागदा :-
सर्व प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा लगातार शिक्षा एवं पर्यावरण में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लगातार काम कर रही है।

संस्था अध्यक्ष ज्योति शर्मा बृजवासी ने बताया कि संस्था की शुरुआत 14 जनवरी 2024 को 4 महिलाओं द्वारा शुरू हुई जिसमे  पायल ओझा ,अनीता पंड्या ,सीमा ओझा व में स्वयं थी।आज इसकी 300 महिला सदस्य है।संस्था की हर सदस्य ₹100 महिने का शुल्क जमा करती है और इस शुल्क को इकट्ठा कर सामाजिक हित में काम किए जाते हैं । संस्था द्वारा सबसे पहले गरीब बस्तियों में जाकर कंबल वितरण किए वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर स्कूलों के बच्चों को स्टेशनरी का वितरण, पौधे लगाकर उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करना, मिट्टी के गणेशजी बनवाकर जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार प्रदान करना आदि कार्य किये जाते हैं।वर्तमान में संस्था की तीन शाखाएं हैं जिसमें मुख्य रूप से नागदा, खाचरोद एवं महिदपुर रोड में सक्रिय रूप से काम कर रही है। वर्तमान में संस्था द्वारा 31 पितृ विहीन बालिकाओं को गोद लेकर उनके भरण पोषण के जिम्मेदारी उठा रखी है जिसमें गोद ली बालिकाओं की शासकीय स्कूलों की फीस का खर्च, बालिकाओं का जन्मदिन मनाना एवं उनको त्योहार पर सामान उपलब्ध करवाना हैं। बालिकाओं की शादी होने तक यथासंभव हर जरूरी खर्च संस्था द्वारा वहन किया जा रहा है। संस्था द्वारा एक बालिका की  शादी में 11000 नगद , गोदरेज की अलमारी, किराने का सामान एवं 21 जोड़ी कपड़े और गिफ्ट की मदद की जाती हैं। संस्था सदस्यों को अगर कहीं से भी जानकारी लगती है कि जरूरतमंद बच्चों को स्कूल का कोर्स, ड्रेस एवं स्टेशनरी सामान की आवश्यकता है तो संस्था ऐसे बच्चों की मदद भी करती है। 

संस्था द्वारा  2 वर्षों से जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर कोर्स, सिलाई एवं मेहंदी की निशुल्क क्लासेस लगाई जा रही है जिससे महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र बच्चों को कैरियर गाइडेंस का  आयोजन कर बच्चों को सही जानकारियां उपलब्ध करवाने का कार्य भी कर रही है। ज्योति शर्मा ने बताया कि सक्रिय रूप से 20 महिलाएं तन मन धन से विशेष सहयोग कर रही है। वंदना दुबे, सविता दुबे ,संगीता भारद्वाज, अनुराधा गुर्जर ,विद्या तिवारी, काजल तिवारी, सरोज पोरवाल, प्रमिला रघुवंशी, मंजू पांचाल, किरण शर्मा, मेघा राठौड़ ,चंदा टांक, निर्मला पांचाल, दीपाली शर्मा, प्रतिभा भावे, साधना जैन, जागृति राठौर, मधु पाल, सक्रिय रूप से सहयोग मिल रहा है। संस्था लगातार अलग-अलग क्षेत्र में शाखा शुरू करने के प्रयास कर रही है। अभी हाल ही में नागदा नगर में निशुल्क प्रशिक्षण जिसने मेहंदी, ब्यूटी पार्लर कोर्स एवं सिलाई क्लासेस की  संस्था सदस्य संचालिकाओं द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी