श्री अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह
सदस्यों ने ली निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ
आकुर्डी (पुना) :- श्री अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सम्मेलन, नई दिल्ली, पंचम जोन मुंबई पुणे प्रांत के अध्यक्ष नितिन बेदमुथा और उनकी पूरी कार्यकारिणी-महिला शाखा की अध्यक्ष कल्पना कर्णावत और उनकी कार्यकारिणी समिति युवा शाखा के अध्यक्ष देवेन्द्र पारख और उनकी कार्यकारिणी, इन सभी 200 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ
आकुर्डी प्राधिकरण के जी. मडगुलकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन,राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित राय जैन,पूर्व अध्यक्ष अविनाश चौरड़िया, पूर्व अध्यक्ष पारस मोदी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संतोष जैन, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विपुल जैन, युवा महासचिव अमित जैन, उपाध्यक्ष कीर्ति दुगड़, पूर्व युवा अध्यक्ष सागर सांकला, चतुर्थ क्षेत्र अध्यक्ष मोहनलाल सांकला, संयोजक सुरेश लुनावत, एंड अरुण सिंघवी, मोहनलाल संचेती उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में सभी को शपथ जैन सम्मेलन के मिशन के अनुरूप ईश्वर, गुरु, धर्म और समाज के हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दी गई।
संस्था के अन्य पदाधिकारियों में गणेश ओस्तवाल मुख्य शाखा के महासचिव,कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सुवालाल बोरा, कोषाध्यक्ष संतोष गुगले निर्वाचित हुए। महिलाओं में कविता सेठिया अध्यक्ष,महासचिव सुनीता चोरडिया, ज्योति गादिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।युवा में कार्याध्यक्ष आनंद नाहर,विवेक गोलेचा महासचिव व आदित्य नाहर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।विविध योजनाओं के पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण हुआ।कार्यक्रम का संचालन कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पगारिया व महिला शाखा की पूर्व अध्यक्षा रुचिरा सुराणा ने किया। डॉ. अमित राय जैन ने कॉन्फ्रेंस द्वारा किये गए कार्यों व साधु संतों से मिले सहयोग की जानकारी दी। विद्यमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोककुमार पगारिया ने घोषणा की कि नवगठित कार्यकारिणी का चयन प्रांतीय जैन भवन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन के निर्देश अनुसार चयन किया गया हैं ।नासिक से सुनील चोपड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।आभार महासचिव गणेश ओस्तवाल ने व्यक्त किया।इस अवसर पर स्थानकवासी सकल जैन संघ के संस्थापक अध्यक्ष विजयकांत कोठारी, अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, सचिव अनिल नाहर आदि अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
(जैन परंपरा से साभार)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें