संदेश

अगस्त, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"विश्व शांति और अहिंसा पर परिसंवाद" का महत्वपूर्ण आयोजन राजभवन कोलकाता में आज

चित्र
राज्यपाल और केंद्रीयमंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कोलकाता :- जन आरोग्य फ़ाउंडेशन के संस्थापक भारत गौरव देवेन्द्र ब्रह्मचारीजी के दिशा निर्देशन में तीर्थंकर भगवान महावीर के 2550 निर्वाण के वर्ष के अवसर पर"विश्व शांति और अहिंसा पर परिसंवाद" का महत्वपूर्ण आयोजन राजभवन कोलकाता में आज शाम को किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंदा बोस और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले विशिष्ट अतिथि  होंगे। स्वागताध्यक्ष अशोक जैन सेठी और विशेष अतिथि महेंद्र तुरखिया, समाजसेवी एवं उद्योगपति भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, सम्मानित अतिथि घेवरचंद बोहरा, मुंबई, दीपक कुमार सेठी, वीरेंद्र कुमार पाटनी, निर्मल बिनायका आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम के समन्वयक मनोज जैन (इशिका) ने बताया कि देश विदेश के अतिविशिष्ट साहित्यकार, सिने कलाकार एवम उद्दोगपति तथा भारत के अलग अलग राज्यों के सभी समाजों के शीर्षस्थ महानुभावों के साथ ही सिने कलाकार की भी महत्वपूर्ण और गरिमामय उपस्थिति होगी। कार्यक्रम में सत्य- अहिंसा का उपदेश देने वाले, प्राणी मात्र पर दया, करुणा रखने और स

आत्मा की शुद्धि के लिए करेंगे तप व जप :- डॉ पुष्पेंद्र

चित्र
  पर्युषण महापर्व  1  सितम्बर से प्रारम्भ 8  सितंबर को  “ मिच्छामि दुक्कड़म् ”  के साथ होंगी पूर्णिहूति जै न धर्म के पर्युषण पर्व मनुष्य को उत्तम गुण अपनाने की प्रेरणा हैं। इन दिनों जैन धर्मावलंबी व्रत ,  तप ,  साधना कर आत्मा की शुद्धि का प्रयास करते हैं और स्वयं    के पापों की आलोचन करते हुए भविष्य में उनसे बचने की प्रतिज्ञा करते हैं। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य आत्मा को शुद्ध बनाने के लिए आवश्यक उपक्रमों पर ध्यान केंद्रित करना होता है। जैन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है   पर्युषण महापर्व।   श्वेतांबर व दिगंबर समुदाय के धर्मावलंबी भाद्रपद मास में  “ पर्युषण महापर्व ”  की साधना - आराधना करते है। श्वेतांबर समुदाय के आठ दिवस को  “ पर्युषण ”  के नाम से जाना जाता है जो कि   दिनांक  1  सितम्बर से प्रारम्भ होंगें तथा  8  सितम्बर को  “ संवत्सरी महापर्व ” ( क्षमापर्व) के दिवस के साथ पूर्ण होगें । वहीं दिगम्बर समुदाय के दस दिवसों को  “ दस लक्षण पर्व ”  के नाम से जाना गया हो जो कि  8  सितंबर से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी  17  सितंबर को समाप्त होंगे। श्रमण डॉ पुष्पेन्द्र ने बताया कि चा

एलआइसी में श्रेष्ठतम सेवा के लिए अरूणा लोढ़ा को बीमा रक्षक 2024 अवॉर्ड

चित्र
15 वर्षों से है सक्रिय मुंबई। एलआइसी के नाम से मशहूर भारतीय वित्तिय क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी लाइफ इन्श्योरेंस कंपनी लिमिटेड में बेहतरीन सेवा प्रदाता के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अरुणा अखिल लोढ़ा को बीमा रक्षक अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। एलआइसी के मुंबई डिविजन 1 की 4759 युनिट में श्रीमती लोढ़ा का सर्वश्रेष्ठ कार्य रहा है एवं एलआइसी एजेन्ट के रुप में उन्होंने हर कदम पर संस्थान के हर कार्य में प्रभाव शाली सहयोग दिया है। विशाल चुनौतियां एवं विशालतम अवसर के महत्वपूर्ण उद्देश्य को केन्द्र में रखकर एलआइसी ने अरुणा लोढ़ा को यह पुरस्कार प्रदान किया है। एलआईसी ऑफ इंडिया मुंबई डिवीजन 1 के मार्केटिंग मैनेजर ककर जवारेकर, चीफ मैनेजर कृष्णन, ब्रांच मैनेजर उर्वशी व विकास अधिकारी रमेश बोहरा ने बीमा रक्षक की ट्रॉफी अरुणा अखिल लोढ़ा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान की। एक सामान्य पारिवारिक गृहिणी की भूमिका निभाने के साथ-साथ वे एलआइसी में भी अपनी विशिष्ट सेवायें प्रदान कर रही है। करीब 15 साल से ज्यादा समय से वह एलआइसी सेवा प्रदाता के रुप में सक्रिय है। घरेलू कार्य में सलग

झूठा डालना परमात्मा का अपमान करना है :- कमलमुनि

चित्र
अक्षत मुनि का 21 दिवसीय तप संपन्न भायंदर :- अन्न के बिना हीरे पन्ने भी हमारी भूख नहीं मिटा सकते।झूठा डालना साक्षात परमात्मा और ब्रह्म का अपमान करने के समान है।विश्व में भूख से मरने वालों की संख्या  कम है और  खाकर मरने वालों की संख्या ज्यादा है। भोजन का अपमान करने वाला शैतान से काम नहीं होता हैं।  उपरोक्त विचार ओस्तवाल बगीची, समता भवन,भायंदर (पूर्व) में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने अक्षत मुनि के 21 दिवसीय तप अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।उन्होंने कहा की कुपोषण के शिकार होकर कितने ही दम तोड़ रहे हैं उनके साथ क्रूर मजाक कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भूख से ज्यादा करना अमृत जैसा भोजन भी जहर के रूप में परिवर्तित हो जाता है भूख से कम खाना सबसे महान तपस्या है राष्ट्रसंत ने कहा कि स्वाद के लिए किया गया आहार रोगों को निमंत्रण देता है स्वाद को जीतने वाला सबसे महान तपस्वी है।जैन संत ने कहां की परमात्मा की तरह भोजन का सम्मान प्रसाद के रूप में स्वीकार करना चाहिए भोजन में कमी निकालने वाले से बड़ा और कोई पापी नहीं है।सकल जैन संघ के  अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल, महामं

मीरा भाईंदर में गोविंदा 2024 सार्वजनिक दहीहांडी उत्सव उत्साह के साथ संपन्न

चित्र
फिल्म स्टार्स की मौजूदगी में संपन्न हुआ गोविंदा उत्सव भायंदर :- दही हांडी उत्सव पूरे देश और यहां तक ​​कि महाराष्ट्र में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन के लिए गोविंदा की टीमें कई महीनों से प्रैक्टिस करते हैं। गोविंदा की हर टीम ज्यादा से ज्यादा इंसानी पिरॅमिड बनाकर हांडी फोड़ने का सम्मान चाहती है।इस त्योहार की अलग ही रौनक है। पारंपरिक तरीके से मनाए जाने वाले इस त्योहार को आज एक भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है।मीरा भाईंदर में भी ऐसा ही भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन अलग अलग जगहों पर किया गया।  मंगलवार को मीरा-भाईंदर में दर्जनों फिल्मी सितारे, कलाकार, गायक और हास्य कलाकार ने विभिन्न दही हंडी उत्सव में पहुंचे। मीरा रोड में प्रताप फाउंडेशन की तरफ से आयोजित दही हंडी में हास्य कलाकार सुनील पाल, दीपिका सिंह सहित आधा दर्जन गायक और सिने कलाकार पहुंचे थे। 15 लाख की दही हंडी में आए लोगों के लिए विभिन्न उपहार आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजक विक्रमप्रताप सिंह ने वताया कि सैकड़ों महिलाओं को साड़ियां और अन्य प्रमुख विजेताओं को दोपहिया वाहन व अन्य इनाम दिए गए।  पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता

सादड़ी में पर्व पर्युषण की आराधना

चित्र
31 अगस्त से 7 सितंबर तक विविध आयोजन सादड़ी :- श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान के सानिध्य में  सादडी (राणकपुर) में आठ दिवसीय महापर्व पर्युषण की आराधना का आयोजन किया गया है। सेठ धर्मचंद दयाचंद जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ व चातुर्मास 2024 के समस्त लाभार्थी परिवार के तत्वावधान में जापप्रेमी , सरल स्वभावी पंन्यास प्रवर श्री प्रशांतशेखर विजयजी म.सा. तथा पूज्य साध्वीजी श्री तत्वदर्शिता श्रीजी म.सा. आदि श्रमण-श्रमणी भगवंत की निश्रा में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व आराधना महाउत्सव भादरवा वद 13, शनिवार 31-08-2024 से भादरवा सुद 4, शनिवार 07-09-2024 तक आयोजित किया गया है।पर्युषण महापर्व की नित्य आराधना में भाईयो का प्रतिक्रमण सुबह 05.30,चैत्यपरिपाटी रोज़ विविध जिनालयो का दर्शन वाजते-गाजते सुबह 06:30 बजे,अष्टाह्निका प्रवचन सुबह 09.00 बजे, बहनों के लिए रोज 3 से 4 बजे विविध प्रतियोगिता, देवसीय प्रतिक्रमण रोज़ शाम 07:00 बजे, संगीतमय नित्य संध्याभक्ति: रात्रि 08.30 बजे होगी।प्रथम दिन  शनिवार 31 अगस्त दोपहर 03.00 बजे 14 स्वप्न पजल गेम रविवार 01 सितंबर दोपहर 03.00 बजे सांसारिक नाते छोडो और प्रभु वीर से नाता

जो जिनवचन श्रवण करता है, वही श्रावक कहलाता है - तत्वलताश्रीजी

चित्र
तत्वलता श्रीजी की निश्रा में धर्ममय हुआ मेघनगर जीवनलाल जैन  मेघनगर :- सिर्फ जैन कुल में, संभ्रांत परिवार में जन्म ले लेने मात्र से ही कोई श्रावक नही बन जाता, श्रावक तो वही होता है जो जिनवाणी का श्रवण कर उसे अपने आचरण में उतारे। उक्त विचार मेघनगर  संघ में ज्ञानतत्व तपोमय चातुर्मास हेतु विराजमान पूज्य साध्वी श्री तत्वलता श्रीजी म. सा. ने अपने प्रवचन में कहे। उन्होंने कहा कि मानव को कभी पुण्य के उदय की चाहना भी नही करना चाहिए, वह हमारे सद्कर्मों से स्वयं उदय में आते है, चाहना तो ऐसी होती है जिसका कि कोई अंत ही नही होता है, ये तो सदैव बढ़ती ही रहती है। संघ के रजत कावड़िया ने बताया कि संघ में चल रही सामूहिक सिद्धितप एवं भद्रतप आराधना के सामूहिक बियाशना संपन्न हुए। बियाशना का लाभ जिनेंद्रकुमार बाफना परिवार ने लिया।  पूज्य साध्वीजी के दर्शन वंदन हेतु अलीराजपुर निवासी और नंदूरी (नानपुर) जैन तीर्थ के निर्माता काकड़ीवाला परिवार के कमलेशजी काकड़ीवाला पधारे। काकड़ी वाला का बहुमान, बहुमान के लाभार्थी परिवार, वोहरा, रूनवाल, रांका व  कावड़िया परिवार ने किया। 

जीवन शैली और हमारी संस्कृति फास्ट-फूड कल्चर से फैलती जानलेवा बीमारियां :- डॉ नीरज जैनH

चित्र
हम कितने शाकाहारी हैं ?आइए जानते हैं परम पूज्य आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म. सा. के प्रशिष्य रत्न प्रभावी प्रवचनकार पंन्यास चारित्ररत्न विजयजी म.सा. की पुस्तक के माध्यम से। आ जकल फास्ट-फूड आधुनिकता का पर्याय बन गए हैं और इसी आधुनिकता के चलते कब्ज, अल्सर, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, आँखों के रोग, बहरापन, डायबिटीज, कैंसर जैसे रोग भी बढ़ रहे हैं। पश्चिमी तरीके से तैयार फास्ट-फूड का सेवन करने वाले लोग अनजाने में रोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। आकर्षक सुविधाजनक हर जगह उपलब्ध होने वाले फास्ट-फूड को लोगों ने जिस तेजी से अपनाया है, उतनी ही रफ्तार से लाइलाज रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। दरअसल यह बहुराष्ट्रीय कंपनियों की आड़ में बाजार में कब्जा करने के लिए खाद्य उत्पादों को घटिया तरीके से बेचना शुरू किया है। फास्ट-फूड हमारे स्वास्थ्य के दुश्मन हैं :-  आमतौर पर डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ जो बाजार में लंबे समय तक टिके रहते हैं, हानिकारक होते हैं। बिस्कुट, पेस्ट्री, नमकीन, अचार, मिठाइयां इत्यादि जिन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए रसायनों का इस्तेमाल होता है शरीर के नाजुक अंगों को क्षति पहूंचा

मानवता को शर्मसार करनेवाली हैं पश्चिम बंगाल की घटना :- कमलमुनि 'कमलेश'

चित्र
ऐसे मामलों में न्यायिक फैसले जल्दी होना जरूरी अक्षत मुनि का 18वां उपवास भायंदर :- आध्यात्मिक देश में रेप बलात्कार,छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की बाढ़ आना कलंक और शर्मनाक हैं व मानवता को शर्मसार करने वाली है। दूध मुंही मासूम बच्चों के साथ कुकर्म  करके मौत के घाट उतारने वाला राक्षस और शैतान से कम नहीं है। उपरोक्त विचार  प्रवचन प्रभावक कमलमुनि 'कमलेश' ने भायंदर(ईस्ट) के ओस्तवाल बगीची में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन में कहे।उन्होंने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे दरिंदे के ऊपर केस चलाने के बजाय स्थान पर ही दंड दिया जाना चाहिए जो रंगे हाथ पकड़े जाते है।उन्होंने कहा जितने  अपराधी दोषी हैं उससे कई ज्यादा दोषी हमारी सरकार है जो खुलेआम फिल्मों,नेट आदि के द्वारा खुले आम अश्लीलता परोस रही है। सेंसर बोर्ड नाम की कोई चीज नहीं है। राष्ट्रसंत ने कहा कि प्रशासन की नाक के नीचे अश्लील साहित्य और ब्लू फिल्में सारे आम बिक रही है जंगल राज छाया हुआ है।जैन संत ने बताया कि जब तक इन पर अंकुश नहीं लगाया जाएगा तब तक मानसिक विकृति पर रोक नहीं आएगी तब तक चाहे मृत्यु दंड का कानून बना दो कोई असर नहीं आए

हम कितने शाकाहारी हैं ? :- पंन्यास चारित्ररत्न विजयजी

चित्र
  अहिंसा परमो धर्मः ह म कितने शाकाहारी हैं ?आइए जानते हैं परम पूज्य आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म. सा. के प्रशिष्य रत्न प्रभावी प्रवचनकार पंन्यास चारित्ररत्न विजयजी म.सा. की पुस्तक के माध्यम से। जानिये... क्या यह उत्पादन शाकाहारी है या मांसाहारी है ? अपनी बात..... हम कितने शाकाहारी हैं? अहिंसा परमो धर्म की जय, जियो और जीने दो आदि नारों को जब हम कहते हैं, सुनते हैं, तो लगता है कि 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना प्रत्येक व्यक्ति में जागृत हो रही है प्रत्येक व्यक्ति अहिंसक हो रहा है परन्तु क्या इतने मात्र से हम अहिंसक सिद्ध हो सकते हैं? क्या हम अहिंसक हैं? सुबह के नाश्ते की शुरूआत से ही हमारी अहिंसा और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना तार-तार हो जाती है। कारण होते हैं हमारे डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ जैसे- बिस्कुट, ब्रेड, पेस्ट्री, चिप्स, नमकीन, बर्गर आदि। जिन्हे हम सुबह से शाम तक शाकाहारी मानकर सेवन करते हैं परन्तु आज हमें यह जानना आवश्यक हो गया है कि ये सभी शाकाहारी हैं अथवा मांसाहारी ? भारत सरकार ने खाद्य पदार्थों को दो भागों में वर्गीकृत करते हुऐ मांसाहार के पैकेट पर भूरा (Brown) निशान

हर मां चाहती है मेरा बेटा श्रवण कुमार बने :- कमलेश मुनि

चित्र
भायंदर ओस्तवाल बगीची में कार्यक्रम भायंदर :- हर मां चाहती है उसका बेटा श्रवण कुमार बने परंतु मेरा पति श्रवण कुमार बने यह भाव क्यों नहीं आते कहा कि माता-पिता को अनदेखा करके चारों धाम की यात्रा करोड़ का दान साधना और आराधना भी व्यर्थ है।उन्होंने कहा कि माता-पिता को अनदेखा करके चारों धाम की यात्रा करोड़ का दान साधना और आराधना भी व्यर्थ है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि माता नहीं होते तो तीर्थंकर गुरु और  महापुरुष कहां से आते हैं।उन्होंने कहा कि माता-पिता को अनदेखा करके चारों धाम की यात्रा करोड़ का दान साधना और आराधना भी व्यर्थ है। मुनि कमलेश ने बताया कि सोने के झूले और अपनी चमड़ी के जूते बनाकर माता-पिता को पहना दे तो भी कर्ज से मुक्त नहीं हो सकते। राष्ट्रसंत ने बताया कि आपके व्यवहार से माता-पिता के आंखों से दो बूंद गर्म पानी की निकल गई तो हमारा जन्म ही धिक्कार है उसे धार्मिक तो क्या इंसान कहलाने  का अधिकार भी नहीं हैं।जैन संत ने बताया कि आध्यात्मिक देश में वृद्ध आश्रम का निर्माण होना कलंक और शर्मनाक घटना है वर्षा जैन के 16 उपवास का पारणा सानंद हुआ कावि अक्षत म

आदिवासियों के विकास हेतु गणि राजेंद्र विजयजी ने की चर्चा

चित्र
  विभिन्न नेताओं से मुलाकात गांधीनगर :- गुजरात विधानसभा चुनाव के दंडक बालकृष्ण शुक्ला, वडोदरा के सांसद डॉ हेमंत जोशी, सयाजी गंज के विधायक केयूर रोकडिया, जम्बु सर के विधायक डी के स्वामी महाराज के साथ गुजरात विधानसभा में गणि राजेंद्र विजयजी म.सा. का स्नेह मिलन हुआ।इस अवसर पर आदिवासी समाज को मुख्य धारा से जोडने व उनके विकास को लेकर चर्चा हुई।साथ ही बोडेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित भाई, रोहित भाई, वरिष्ठ वकील अरविंद भाई, महामंत्री मंसूरीजी आदि ने आशीर्वाद लिया।

ईर्ष्या परमाणु बम से भी खतरनाक हैं :- कमलमुनि

चित्र
भायंदर (पूर्व) के ओस्तवाल बगीची में कार्यक्रम भायंदर :- ईर्ष्या के कीटाणु जिसकी वजह से हमारे अंदर निर्मित होते हैं उससे अगले का नुकसान हो या ना हो अपने सद्गुण कईबार जलकर उसमें स्वाहा हो जाते हैं।यह परमाणु बम से भी खतरनाक है धार्मिक और सज्जन व्यक्ति को भी शैतान और राक्षस बना देती है  उपरोक्त विचार भायंदर (ईस्ट) के ओस्तवाल बगीची में सभी जैन समुदायों द्वारा करवाएं जा रहे चातुर्मास कार्यक्रम में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए संत कमलमुनि  कमलेश ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि ईर्ष्या परमाणु बम से भी खतरनाक है यह धार्मिक और सज्जन व्यक्ति को भी शैतान और राक्षस बना देती है।मुनि कमलेश ने कहा कि आज के समय में किसी का अच्छा दूसरों को बर्दाश्त नहीं होता है,और इससे बड़ी हिंसा क्या हो सकती है,यह अनर्थ की खान है।जैन संत ने कहा कि विश्व के सभी धर्म ने ईर्षा को दुर्गति का कारण शांति भंग का खतरनाक हथियार बताया है मुनिराज ने कहा कि दुश्मन के घर में मंगल काम सुनकर आनंद माने वही सच्चा धार्मिक है और वह अपने से आगे निकलने वाले का अनुमोदन करता है। ईर्षा की बीमारी डॉक्टर के पकड़ में नहीं आती हैं, इसीलिए उसक

उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान और गौरव को गिरने नहीं दूंगा – एकनाथ शिंदे

चित्र
उत्तर भारतीय संघ के कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान है। महाराष्ट्र और उत्तर भारत की संस्कृति का सदियों पुराना नाता है।उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान और गौरव को कभी गिरने नहीं दूंगा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर भारतीय संघ द्वारा बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ द्वारा आयोजित रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 5000 महिलाओं को साड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपरोक्त बातें कही। उत्तर भारतीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों के सबसे पुरानी और प्रामाणिक संस्था उत्तर भारतीय संघ में आकर बेहद खुशी और गौरव की अनुभूति हो रही है।संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने समस्त उत्तर भारतीय समाज की तरफ से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक विशेष रूप से उपस्थित थे। संघ के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री उनके कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका श्रेय मीरा भायंदर के शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह को जाता है। यही कारण था कि स

मीरा रोड़ में भव्य ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का आयोजन

चित्र
 मीरा रोड़ में  भव्य ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का आयोजन    हज़ारों शिवभक्तों ने किया जलभिषेक  मीरा भायंदर  :- रविवार को मीरा रोड़ में भाजपा (145) मीरा भायंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास द्वारा श्रावण मास के पवित्र अवसर पर भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा के बाद हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। मीरा रोड़ के सिल्वर पार्क,साईबाबा मंदिर से शुरू होकर कावड़ यात्रा का समापन पूनम सागर के श्री चतुरैश्वर महादेव मंदिर में हुआ जंहा बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूरी यात्रा के दौरान भगवामय माहौल में हर हर महादेव के जयघोष के गाजे बाजे पर नाचते और थिरकते नज़र आये और एक श्रद्धामय एवं भक्तिपूर्ण भाव में नज़र आये। आयोजक रवि व्यास का कहना है की उत्तरभारत में प्रचलित कावड़ यात्रा की इस  सनातनी परंपरा का पहली बार इतना बड़ा नियोजन मीरा भायंदर शहर में किया गया था।धर्मनगरी कहे जाने वाले इस शहर में जिस बड़े पैमाने पर सनातनी भाइयों द्वारा इस यात्रा को प्रतिसाद मिला वो अदभुत था और अब हर वर्ष कावड़ यात्रा समिति द्वारा इसका आयोजन इस भव्यता और सुंदरता के साथ

उलझन

चित्र
सूरज नांदोला उ लझन ये नहीं है की, रिश्तें किसी और के साथ है,  बस यहाँ हम विरानियों से लड़ रहे है.... उलझन ये नहीं है की, जज़्बात बदल चुके है, बस यहाँ हम दरबदर मोहताज़ घूम रहे है.... उलझन ये नहीं की, नज़र अंदाज़ कर रहे है, बस यहाँ हम वादों का फ़र्ज़ निभा रहे है.... उलझन ये नहीं की, आशियाना उजाड़ दिए है, बस यहाँ हम कोनो में भी छुप रहे है.... उलझन ये नहीं की, ज़िन्दगी छीन लिए है,  बस यहाँ हम साँसों से हिसाब ले रहे है.... (कविता के रचयिता टेक्स कंसलटेंट हैं)

हैवानियत की सारी हदें पार कर दी

चित्र
  ( कविता के रचयिता) सूरज नांदोला है वानियत की सारी हदे पार कर दी है इंसान ने, और आकाश छूने की बातें करते है हम.... शर्म को भी लज्जित कर दिया है मानव ने, और अच्छी तालीम की बातें करते है हम.... धर्म और कर्म के चीथड़े फाड दिए है मनुष्य ने,  और तहज़ीब और समाज की बातें करते है हम.... फूल जैसी कलियों को कभी मार दिया कभी नौंच दिया जानवर ने, और सभ्यता और सन्मान की बातें करते है हम.... धरती की बेटियों को शर्मशार कर दिया है सब ने, आओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बातें कर उसे सार्थक कर सकते है हम....

जिसे अंधकार पसंद नही उसे कहते हैं भारत :- हीररत्न विजयजी

चित्र
अनेकता में एकता का देता हैं संदेश भायंदर :- भारत एक विविधता से भरा देश है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास, और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यहाँ अनेक विशेषताएं हैं जो भारत को विशिष्ट बनाती हैं। भारत में विभिन्न संस्कृतियाँ, धर्म, और भाषाएं हैं, जो इसे एक अनोखा देश बनाती हैं।प्रकाश की तरफ हरदम प्रयत्नशील है, और अंधकार जिसे पसंद नहीं उसे कहते हैं भारत। उपरोक्त विचार अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज में आयोजित 78 स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष प्रवचन में आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य रत्न पंन्यास प्रवर हीररत्न विजयजी म.सा.ने व्यक्त किये।विद्द्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन मंदिर, किले, और स्मारक हैं, जो इसके समृद्ध इतिहास को दर्शाते हैं।भारत में विविध प्राकृतिक सौंदर्य है, जैसे कि हिमालय पर्वत, गंगा नदी, और महासागर। भारत में विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे कि दीवाली, होली, और ईद, जो इसकी सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं।ऐसी अनेक विशेषताएं हैं जो भारत को एक अनोखा और विशिष्ट देश बनाती हैं।उन्होंने भारत के बारे म

धर्म ध्वज से कई गुना तिरंगे का सम्मान जो :- कमलमुनि

चित्र
ओस्तवाल बगीची में स्वतंत्रता दिवस मनाया भायंदर :- अपने-अपने धर्म के ध्वज का जितना सम्मान करते हैं उसे अनंत गुना ज्यादा तिरंगा का सम्मान करना चाहिए। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्र की रक्षा में ही धर्म संप्रदाय और मानव तक की रक्षा निहित है उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान और 140 करोड़ की जनता की धड़कन है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति जिसे स्वाभिमान नही उसे किसी धर्म में प्रवेश नहीं हैं।मुनि कमलेश ने बताया कि होली दिवाली रमजान से बड़ा पर्व है स्वतंत्रता दिवस हर घर धर्मस्थल पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर अपने आप को सौभाग्यशाली माने। भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के हजारों कार्यकर्ता पूरे देश को तिरंगे के रंग में रंग देंगे राष्ट्रीय सर्व धर्म संसद के अध्यक्ष मुनि कमलेश के आवाहन पर ग्रंथि राजपाल सिंह ने कहा कि 15 अगस्त सरकारी समारोह बनकर ना रह जाए हम सब जोश के साथ मनाएं। महंत सेवा दास ने कहा कि तिरंगे की रक्षा के लिए बलिदान का संकल्प ले।फादर रेवरेंट पैट्रिक ने कहा कि इस मौके पर शांति अहिंसा और प्रेम संदेश का संकल्प लें। म

सादड़ी में अगस्त अखंड भारत संकल्प दिवस पर रक्तदान शिविर

चित्र
511 मरीजों की जांच, दवाई वितरित व रक्तदान कमलेश रावल सादड़ी :- सेवा भारती की प्रेरणा से श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई सादड़ी एवं अनंता हॉस्पिटल राजसमंद के सूक्त तत्वाधान में 14 अगस्त अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर राजकीय चिकित्सालय सादड़ी प्रांगण में हुआ।  मंडल के नरेन्द्र परमार ने बताया की शिविर में 1 महिला सहित 52 सदस्य ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ वैष्णोदेवी माता की प्रतिमा को दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व जैनाचार्य के मांगलिक के साथ हुआ। शिविर में प्रशांतशेखर विजयजी म.सा आदि ठाणा व, साध्वीजी उपस्थित रहे। शिविर के लाभार्थी सेठ रामलाल केवल चंद जैन चेरिटेबल ट्रस्ट सादड़ी थे। अनंता अस्पताल एवं सेठ रामलाल केवलचंद जी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रामलाल केवलचंद जैन की छठी पुण्यतिथि एवं सौरभ प्रमोद कुमार जैन की द्वितीय पुण्य तिथि पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 511 मरीजों की जांच एवं दवाई वितरित की गई।  शिविर को सफल बनाने में प्रमोद जैन, महावीर सिंह देवड़ा, वनाराम जनवा, अमित माथुर दिलीप सोनी, घीसाराम जाट, भरत सोनी, कमलेश रा

वाणी का जादूगर बनने के जाने विशिष्ट टीप

चित्र
  पंन्यास श्री हीररत्न विजयजी का विशेष प्रवचन 🗣️वाणी का जादूगर बनना चाहते है ❓ अगर आप चाहते हैं कि आपको आपकी  वाणी के द्वारा सर्वत्र यश मिले तो आप अपनी वाणी को powerful बनाने का विशिष्ट मंत्र सीखने के लिए इस विशिष्ट प्रवचन में अवश्य पधारे । प्रवचनकार - आ.भ. श्री रश्मिरत्नसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य* पंन्यास श्री हीररत्नविजयजी म.सा. 15/8/2024 गुरुवार सुबह 7:00 से 8:00 बजे स्थल - 52 जिनालय जैन मंदिर,  धर्म आराधना भवन, देवचंद नगर,  भायंदर ( वेस्ट ) भविष्य में भी इस प्रकार के समाचार प्राप्त करने हेतु नीचे की लिंक के साथ अवश्य जुड़े...🙏🏻🙏🏻🙏🏻 लिंक- https://whatsapp.com/channel/0029VajQYsO3AzNaXMkD791i कृपया इस मैसेज को आपके संपर्क में रहे हुए समस्त भाग्यशालियों तक अवश्य पहुंचाएं...🙏🏻

जल प्रबंधन पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाक़ात

चित्र
वित्त विशेषज्ञ भरतकुमार सोलंकी ने दिए सुझाव नई दिल्ली :-  यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, सी. आर. पाटील से मुलाक़ात कर वित्त विशेषज्ञ भरतकुमार सोलंकी ने मारवाड़ सहित देश भर में किसानों के खेतों की सिंचाई हेतु मौजूदा जल संकट पर गहन चर्चा की। सोलंकी, जो पिछले तीस वर्षों से जल प्रबंधन पर शोध कर रहे हैं, ने इस मुलाक़ात के दौरान अपने अनुभव और शोध परिणामों को साझा किया।पाटील ने उनके कार्य की सराहना की और कहा कि सोलंकी जल प्रबंधन के विषय में और विस्तार से चर्चा के लिए समय लेकर मंत्रालय में मिल सकते हैं। इस बैठक में देश के जल संकट के समाधान हेतु विचार-विमर्श किया गया और इसके लिए भविष्य में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।  शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में जल प्रबंधन का अत्यधिक महत्व है। जल के उचित प्रबंधन से न केवल कृषि उत्पादकता में वृद्धि होती है, बल्कि जल संरक्षण से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और समग्र जीवन स्तर में भी सुधार होता है। जल संकट को दूर करने और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए, यह आवश्यक है कि जल प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए

महारेरा परीक्षा चरण 5 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

चित्र
परीक्षा पोर्टल इस महीने के अंत तक खुलने की संभावना मुंबई :- अब परिणाम के अनुसार उत्तीर्ण उम्मीदवार योग्यता प्रमाणपत्र के लिए पात्र हैं जो महारेरा द्वारा जारी किया जाएगा। एक बार प्रमाणपत्र तैयार हो जाने पर हम आपके उन्हीं लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से उन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक साझा करेंगे। कृपया ध्यान दें कि योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही आप महारेरा लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनके लिए महत्वपूर्ण अपडेट जिनके नाम परीक्षा चरण 5 के परिणाम में उल्लिखित नहीं हैं कृपया सुनिश्चित करें कि आप हॉल टिकट के अनुसार अपना नाम जांच रहे हैं यदि आप साझा किए गए पीडीएफ दस्तावेज़ में अपना नाम नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो आपको आगामी परीक्षा के लिए फिर से आवेदन करना होगा। अस्थायी रूप से अगला परीक्षा पोर्टल इस महीने के अंत तक खुलने वाला है,इसके लाइव होने के बाद हम आवेदन करने के लिए लिंक साझा करेंगे। कृपया ध्यान दें कि आपके परीक्षा पत्र के लिए दोबारा जांच की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए कृपया उस पर आगे न बढ़ें, इसलिए नए परीक्षा पोर्टल खुलने तक प्रतीक्षा करें। यह जानकारी SIILC (महारेरा के अधिकृत

मीरा भायंदर की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन

चित्र
शहर के कई प्रकल्पों पर चर्चा भायंदर :-   मीरा भायंदर शहर में नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर भारतीय शिवसेना युवा नेता विक्रम प्रताप सिंह ने विधायक प्रताप सरनाईक की उपस्थिति में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की।  उन्होंने मुख्यमंत्री से शहर के विकास कार्यों से जुड़े कई प्रकल्पों पर चर्चा की । विक्रम प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने उत्तन डंपिंग ग्राउंड कचरा प्रक्रिया प्रकल्प तथा गणेश देवल नगर में नागरिकों को हो रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही भायंदर में ग्राम पंचायत काल से बनी पुरानी लोड बेरिंग इमारतों को नगर विकास मंत्रालय द्वारा मान्यता दिलाने एवं मीरा भायंदर शहर को ब्रिटिश क़ानून “दी स्टेट इन्वेस्टमेंट कंपनी” से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने के बारे में चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा।

ऑथेलो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता शनिवार को भायंदर में

चित्र
इंडियन ऑथेलो संगठन  का आयोजन भायंदर :- मीरा-भायंदर  में ऑथेलो(बोर्ड गेम) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया है।ज्ञात हो यह बोर्ड गेम बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए एक आदर्श उपहार सेट हो सकता है। यह युवा विकासशील दिमाग के लिए उत्कृष्ट है क्योंकि यह उन्हें खेल जीतने के लिए विभिन्न रणनीतियों को लागू करने में मदद करता है। इंडियन ऑथेलो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेहुल शाह व टूर्नामेंट डिरेक्टर तथा इस खेल के पांच बार राष्ट्रीय विजेता रहे अशोक चौधरी ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 अगस्त को भायंदर(वेस्ट) में स्थित विनायक नगर हॉल में शनिवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तथा रविवार को फाइनल के बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने विधायक गीता जैन,अमर रॉय,  यूथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन, निर्मला माखीजा,भारतीय रेल प्रवासी एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश शाह,पूर्व नगरसेविका रीटा शाह,राहुल यादव,रवि टुन्ना,राकेश अग्रवाल सहित अनेक सहयोगी मौजूद रहेंगे।चौधरी ने कहा कि यह बुद्धिमत्ता का खेल है जो खेलने से खेल प्रेमियों के कौशल के साथ-साथ एक

नवदिवसीय श्री नमस्कार महामंत्र तप का आयोजन

चित्र
14 अगस्त को होगी पूर्णाहुति बोरीवली (मुंबई) :- श्री आदिनाथ भगवान श्री वासुपुज्य स्वामी, श्री सीमंधर स्वामी के सानिध्य में अदभुत,अविस्मरणीय और भव्यातिभव्य नव दिवसीय श्री नमस्कार महामंत्र तप आयेजन की शुरुआत 6 अगस्त से होगी।इसका समापन 14 अगस्त को होगा। श्री सौभाग्यवर्धक चिकुवाड़ी श्वेतांबर जैन संघ, बोरीवली (वेस्ट) के तत्वावधान में तप 6 अगस्त से चारित्र वचन, सिद्धपुरुष, वर्तमान गच्छधिपति पूज्य आचार्य श्री नरदेव सागर सूरीश्वरजी म.सा.,शासन प्रभावक आचार्य श्री अशोकसागर सूरीश्वरजी म.सा. के आशीर्वाद से आचार्य श्री दिव्येशचंद्र सागरजी म.सा.  साध्वीजी श्री मातृहृदया पूर्णप्रज्ञा श्रीजी म.सा.की निश्रा व  मुनिराज श्री तत्वेशचंद्र सागरजी म.सा.की प्रेरणा से अदभुत अविस्मरणीय और भव्यातिभव्य नव दिवसीय श्री नमस्कार महामंत्र तप प्रारंभ हुआ है। तत्वेशचंद्र सागरजी ने बताया कि 11 अगस्त रविवार को सुबह 9.30 बजे सवा लाख पुष्पों का अनुष्ठान नूतन आराधना भवन चीकुवाड़ी में रखा गया हैं।दैनिक सामूहिक क्रिया गुरु भगवंतों द्वारा करवाई जा रही हैं।सभी तपस्वियों को सम्मानित किया जाएगा।ज्ञात हो इस तप में 9 दिन आयंबिल या एक

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में

चित्र
हालत स्थिर हैं नई दिल्ली :-  BJP के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है. बीजेपी नेता को आज सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पद, मद और कद के जरिए आखिर किस पर वसुंधरा का निशाना?

चित्र
राजनीति का दूसरा नाम है उतार-चढ़ाव,  रा जनीति में हर शब्द का अपना एक खास इशारा होता है और हर इशारे के अपने निशाने। सधे हुए धीर गंभीर राजनेता अक्सर अपने इशारे इन शब्दों के तीर के जरिए छोड़ते हैं और उन्हीं के जरिए अपनी ताकत भी दिखाते हैं। फिर बात अगर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की हो, तो उनके शब्द बाण तो सीधे निशाने पर लगने वाले होते हैं और निशाना भी कोई अल्लू – पल्लू नहीं, बल्कि सीधे सबसे खास ही होता है। इसीलिए राजस्थान में नए बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ के पद ग्रहण समारोह में उनके ‘पद, मद और कद’ वाले बयान को राजनीति के कई नजरियों से देखा जा रहा है। वसुंधरा के इस बयान को खास तौर से हाल ही में लोकसभा चुनाव के बाद और पहले के प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक हालात और मुख्यमंत्री न बनाए जाने के उनके दर्द से जोड़कर देखा जा रहा है। आखिर ऐसा क्या कहा वसुंधरा ने? जयपुर में बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पदग्रहण समारोह में बोलते हुए उन्होंने राजनीति की जबरदस्त व्याख्या की और उससे आने वाले पद, मद और कद के साथ - साथ जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के अलावा जनता के प्रेम की

डॉ. सुमन आर. अग्रवाल कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन की निदेशक नियुक्त

चित्र
कैंसर रोगियों के भविष्य को बेहतर बनाने के प्रयास करेगी।  ठाणे :- प्रसिद्ध समाजसेविका   डॉ. सुमन आर. अग्रवाल को कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (CPAA) का निदेशक नियुक्त किया गया है। दलितों, आदिवासियों और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपने समर्पण के लिए जानी जाने वाली डॉ. अग्रवाल ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए नए कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ उनकी चिंताओं को संबोधित करके व्यापारियों और व्यवसाय समुदाय की महत्वपूर्ण सहायता की है। उनके व्यापक सामाजिक कार्यों को मान्यता देते हुए, CPAA (पुनर्वास) ने उन्हें महालक्ष्मी में स्थित अपने मुंबई केंद्र में निदेशक (पीआर) का पद देने की पेशकश की है। कार्यकारी निदेशक श्रीमती मंजू गुप्ता 1987 से कैंसर रोगियों के पुनर्वास के लिए काम कर रही हैं, और 30,000 से अधिक कैंसर पीड़ितों या उनके परिवार के सदस्यों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं। नियुक्ति के बाद डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक कार्य उनके लिए स्वाभाविक है और वह अपने प्रयासों के प्रति बेहद भावुक हैं। वह जागरूकता बढ़ाकर, प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके, तथा

जीवन का पहला पन्ना जन्म है और आखिरी पन्ना मृत्यु है :- रजतचन्द्र विजयजी म.सा

चित्र
स्वार्थ के रिश्ते ज्यादा नहीं टिकते मुंबई :- सुरि राजेंद्र ज्ञानपथ चातुर्मास पर्व-24 के अंतर्गत सुरि ऋषभ कृपापात्र आज्ञानुवर्ति शिष्य तपस्वी मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजयजी,मुनिप्रवर रजतचंद्र विजयजी बंधु बेलडी़ का मंगलकारी चातुर्मास चल रहा है। जैन मंदिर में चल रहे प्रवचन में मुनिश्री रजतचंद्र विजयजी ने कहा बिना संघर्ष के कोई भी मनुष्य महान नहीं बन सकता । सिन्दूर प्रकर ग्रंथ में ग्रन्थ रचियता आचार्य श्री सोमप्रभ सुरिजी ने बताया वह मानव मूर्ख है जो सोने के बर्तन में कचरा भर कर रखता है। स्वार्थ से परमार्थ में जीवन लगाना चाहिए तभी मनुष्य का जीवन सार्थक होगा। जिस रिशते में स्वार्थ हो वह ज्यादा दिन नहीं टिकता । जीवन का कोई भरोसा नहीं है इसलिए धर्म करते रहो। जन्मदिन उसको मनाना चाहिए जिसके दिल में धर्म की भावना हो । विवेक से जीवन आगे बढ़ता है। जीवन का पहला पन्ना जन्म है और आखिरी पन्ना मृत्यु है। बीच के पन्नों को जप - तप से सार्थक करना है। रोज एक अच्छा कर्म करना चाहिए न हो तो एक बुरा कार्य छोडऩा चाहिए । आने वाले रविवार 4 अगस्त को आत्मा स्पर्शी शिविर का विराट आयोजन किया गया है।01 से 03 अगस्त

महारेरा का रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही में एक प्रगतिशील कदम :- प्रशांत शर्मा

चित्र
नारेडको ने किया स्वागत मुंबई :- महाराष्ट्र रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (महारेरा) ने रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे घर खरीदने वालों को सुविधाएं और सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराने की तारीख के साथ-साथ OC प्राप्त करने की अपेक्षित तारीख का भी उल्लेख करें। इस नियम का नारेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा  ने स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम के रूप में, डेवलपर्स के लिए सुविधाओं की डिलीवरी की तारीख और व्यवसाय प्रमाणपत्र निर्दिष्ट करना अनिवार्य बनाने का महारेरा का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। यह विनियमन न केवल घर खरीदारों के बीच विश्वास को मजबूत करेगा और डेवलपर्स यह भी सुनिश्चित करते हैं कि परियोजनाओं को वादे के अनुसार वितरित किया जाए।  शर्मा ने कहा कि यह अधिक उपभोक्ता-केंद्रित प्रथाओं की ओर एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, जो अंततः महाराष्ट्र में एक अधिक मजबूत और भरोसेमंद रियल एस्टेट पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा, क्योंकि यह संरेखित है नैतिक प्रथाओं को बढ़ावा देने और उद्योग में