आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दीपक जैन सम्मानित

पिछले 30 सालों से पत्रकारिता व सामाजिक कार्यों में सक्रिय


ठाणे
:- सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) के अध्यक्ष दीपक जैन को सामाजिक व पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 यह सम्मान उन्हें ठाणे में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भवन निर्माता व समाजसेवी प्रकाश जैन ने प्रदान किया।ज्ञात हो पिछले 30 वर्षों से जैन सामाजिक क्षेत्र में युथ फोरम के माध्यम से काम कर रहे हैं।उन्होंने मुंबई के कई अखबारों के लिए काम किया हैं व वर्तमान में शताब्दी गर्व से जुड़े हुए हैं।इस सम्मान के लिए उन्होंने ठाणे जिला सांसद राजन विचारे व एंड हरीश तलेसरा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बावन जिनालय भायंदर के अध्यक्ष मांगीलाल जैन,डॉ उदय मोदी,मुकेश मेहता,चेतन जैन सहित ठाणे व नवी मुंबई के 15 लोगो को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मेक्सस मॉल के रशेष मनुभाई मेहता,बावन जिनालय भायंदर के सचिव योगेश शाह,सोहन वैष्णव,रमेश बाफना सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम