जैन अल्पसंख्यक को मिला स्मार्ट कार्ड

धूमधाम से मना श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म महोत्सव


भायंदर :-
  श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समस्त राजस्थानी जैन संघ द्वारा ओस्तवाल बगीचा भायंदर पूर्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा नाटक एवं गीतों की प्रस्तुति दी गई. साध्वी परम पूज्य कंचन कुंवर महाराज साहब आदि ठाणा 4 का प्रवचन हुआ।

इस अवसर पर ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के महामंत्री एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप भंडारी के मार्गदर्शन में समाजसेविका एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश सचिव शिखा अभिषेक भटेवड़ा द्वारा जैन अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र व स्मार्ट कार्ड वितरण कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसका समाज के सभी बंधुओ ने भरपूर लाभ लिया।

शिखा भटेवडा का अल्पसंख्यकों को मिलने वाले विशेष दर्जे के लाभ के बारे में समाज को जानकारी देकर जागृत करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करने का लक्ष्य है।कार्यक्रम का उद्घाटन संघ अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल व सुंदरलाल लोढा द्वारा किया गया। इस मौके पर प्राज्ञ जैन संघ के अध्यक्ष महेंद्र मेहता, प्रवीण लुणावत, मनोज चोपड़ा, शकेंद्र छाजेड़ आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम