इंडियन रिपोटर्स इंटरनॅशनल नॅशनल मीडिया के सचिव बने संजय कुमार कोटेचा

22 राज्यों में कुल 65हजार सदस्य


परभणी :- 
इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन इंटरनेशनल, नई दिल्ली के नॅशनल मीडिया सचिव के रूप मे संजय कुमार कोटेचा की नियुक्ति की गयी है।यह संस्थान पत्रकारों की देश में सबसे बडी संगठन है,जो पत्रकारों के हितों के लिए काम करती है, उनकी समस्याओं का समाधान करती है। इसके देशभर मे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22 राज्यों में कुल 65 हजार सदस्य हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी कोटेचा पिछले चार दशकों से विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं मीडिया के माध्यम से जनहित के लिये कार्य कर रहे है। उसी तरह समाचार पत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए,और नई दिल्ली में भारत सरकार के समाचार पत्र पंजीकरण कार्यालय से पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए देश भर मे लगातार कार्य कर रहे है।वे इरा के महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष के पद के अलावा, महिला उन्नति संस्था महाराष्ट्र समन्वयक और महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के क्लू इंटेलिजेंस डिटेक्टिव विभाग के प्रभारी के रूप में काम कर रहे है।उनके सहयोग के कारण छोटे समाचार पत्रों से लेकर बड़े दैनिक समाचार पत्रों के पंजीकरण से संबंधित समस्याओं को हल करने में मदद मिल रही है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम