भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का रविवार को भव्य आयोजन

योगी सभाग्रह में रहेंगे चारों संप्रदाय के साधु साध्वी उपस्थित


मुंबई :-
पिछले 100 वर्षों से ज्यादा समय से जिनशासन के चारों समुदाय का प्रतिनिधित्व करती संस्था भारत जैन महामंडल के तत्वावधान में सभी जैन सम्प्रदायों की संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में श्री महावीर स्वामी भगवान 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है।

मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एफसीए सी सी डांगी, महासचिव सुरेंद्र दस्सानी ने बताया कि रविवार, 21 अप्रैल,सुबह 10.00 बजे से  स्वामी नारायण मंदिर, योगी सभागार, दादर (ईस्ट) में आचार्य श्री नयपद्मसागर सूरीश्वरजी म. सा.,राष्ट्र संत श्री नम्र मुनि म.सा., प. पू. मुनि श्री कमल कुमारजी म. सा., साध्वी श्री अक्षय ज्योतीजी म. सा.आदि ठाणा उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि में मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जितेंद्रजी न्यायमूर्ति संदिप मेहता, सुप्रिम कोर्ट ऑफ इंडिया,डॉ सुधीरकुमार जैन दिल्ली हाई कोर्ट,विशेष अतिथि महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढा हैं।


मंडल के अलावा जीतो,जैन डॉक्टर्स फेडरेशन,मुंबई जैनसंघ संघटन,जैन सी.ए. फेडरेशन,जीओ,के अलावा अनेक संघ व संस्थाओं की सहभागिता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम